deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

लांस नायक करम सिंह: साहस और देशभक्ति की अमर कथा

देशबन्धु by देशबन्धु
September 14, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। लांस नायक करम सिंह पंजाब की माटी से निकले उन अनगिनत योद्धाओं में से एक थे, जिन्होंने देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनकी वीरता की गाथा न केवल 1947-48 के भारत-पाक युद्ध में तिथवाल की लड़ाई में गूंजी, बल्कि आज भी हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की अलख जगाती है।

READ ALSO

ओडिशा: उर्वरक संकट को लेकर विपक्षी दलों ने की राज्य सरकार की आलोचना

मंडी: पहले की तरह बनेगा क्षतिग्रस्त फोरलेन और हाईवे, केंद्र ने जारी किए 264 करोड़ रुपए

लांस नायक करम सिंह पंजाब का जन्म 15 सितंबर 1915 को पंजाब के बरनाला जिले के एक किसान परिवार में हुआ था। बचपन से ही वे मजबूत इच्छाशक्ति वाले थे। छह साल की उम्र में उन्हें स्कूल भेजा गया, लेकिन पढ़ाई में उनकी रुचि कम थी। इसलिए, उनके पिता ने उन्हें खेतों में काम पर लगा दिया।

ADVERTISEMENT

युवावस्था में वे मजदूरी करने लगे। हालांकि, वे पिता की तरह किसान ही बनना चाहते थे। भविष्य में आगे क्या करना है, उन्होंने इसके बारे में नहीं सोचा था। हालांकि, किसी ने तब यह नहीं सोचा था कि किसान बनने की रूचि रखने वाला यह लड़का एक दिन दुश्मन देश पाकिस्तान के दांत खट्टे कर देगा।

15 सितंबर 1941 का वो दिन जब करम सिंह भारतीय सेना में भर्ती हुए। सेना में रहते हुए उन्होंने अपनी बहादुरी का परिचय कई बार दिया था। लेकिन, 13 अक्टूबर 1948 की तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई। पाकिस्तान के साथ इस युद्ध में उन्होंने दुश्मन देश की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। कहा जाता है कि इस युद्ध में जब उनके पास गोलियां खत्म हो गईं तो उन्होंने फिर भी हार नहीं मानी और खंजर से दुश्मन पर हमला कर उन्हें खदेड़ दिया, जिसमें कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। उनके इस साहस ने दुश्मन को इतना हतोत्साहित किया कि वे पीछे हट गए।

लांस नायक करम सिंह की इस वीरता के लिए साल 1950 में उन्हें परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया। वे यह सम्मान प्राप्त करने वाले दूसरे योद्धा थे।

ADVERTISEMENT

सेना से रिटायर होने के बाद वे अपने गांव लौट आए। उन्होंने अपने परिवार के साथ बाकी का समय गुजारा।

करम सिंह की यह गाथा पंजाब के गौरव और देश की सेवा में उनके बलिदान को अमर बनाती है। उनकी कहानी युवाओं को सिखाती है कि साहस और समर्पण से कोई भी चुनौती छोटी हो जाती है।

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

डीकेएम/डीएससी

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

ओडिशा: उर्वरक संकट को लेकर विपक्षी दलों ने की राज्य सरकार की आलोचना

September 14, 2025
ताज़ा समाचार

मंडी: पहले की तरह बनेगा क्षतिग्रस्त फोरलेन और हाईवे, केंद्र ने जारी किए 264 करोड़ रुपए

September 14, 2025
ताज़ा समाचार

ओडिशा में विपक्षी दल की भूमिका निभा रही कांग्रेस: केसी वेणुगोपाल

September 14, 2025
ताज़ा समाचार

अपनी परंपरा और संस्कृति को बचाए रखने के लिए आगे बढ़कर लड़ना होगा: चंपई सोरेन

September 14, 2025
ताज़ा समाचार

नया पॉलीप्रोपाइलीन प्लांट असम में रोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा : हरदीप पुरी

September 14, 2025
ताज़ा समाचार

तमिलनाडु: मंत्री पेरियाकरुप्पन का दावा, डीएमके गठबंधन 2026 में जीतेगा चुनाव

September 14, 2025
Next Post

गुजरात के किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण में सहायक साबित हो रही सॉयल हेल्थ कार्ड योजना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

100305
Total views : 5978429
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In