deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

विकसित कृषि संकल्प अभियान : पीएम मोदी ने कृषि क्षेत्र में सुधार, आधुनिकीकरण पर दिया जोर

देशबन्धु by देशबन्धु
May 29, 2025
in राष्ट्रीय
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ को संबोधित करते हुए कृषि क्षेत्र में सुधार के साथ-साथ इसे और आधुनिक बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत हमारी वैज्ञानिकों की टीम एक बड़े अभियान ‘लैब से लैंड’ को लेकर आगे जा रही है। सारे डेटा के साथ वे किसानों को आधुनिक कृषि की जानकारी देंगे।

READ ALSO

वित्त वर्ष 2025 में भारत की घरेलू बचत बढ़कर 22 लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान : रिपोर्ट

राहुल गांधी के रहते कांग्रेस के चार टुकड़े हो जाएंगे : मुख्तार अब्बास नकवी

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ” ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ अपने-आप में एक अनोखी पहल है। मानसून दस्तक दे रहा है। खरीफ की फसलों की तैयारी है। ऐसे में 12 से 15 दिन तक देश के वैज्ञानिक, एक्सपर्ट, अधिकारियों और प्रगतिशील किसानों की दो हजार से अधिक टीमें गांव-गांव जा रही हैं। ये टीमें देश के 700 से अधिक जिलों के करोड़ों किसानों तक पहुंचेंगी।”

ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा कि हमारे किसानों ने रिकॉर्ड उत्पादन करके अन्न के भंडार भरे हैं। लेकिन, अब मार्केट बदल रहा है और ग्राहक की प्राथमिकता भी बदल गई है। ऐसे में हमारा प्रयास है कि किसानों और राज्य की सरकारों के साथ मिलकर कृषि व्यवस्थाओं में बदलाव लाएं, देश की कृषि को आधुनिक कैसे बनाया जाए, इस पर किसानों के साथ बैठकर विचार-विमर्श हो। इसलिए इस अभियान के तहत हमारी वैज्ञानिकों की टीम एक बड़े अभियान ‘लैब से लैंड’ को लेकर आगे जा रही है। सारे डेटा के साथ किसानों को आधुनिक कृषि की जानकारी देगी और सीजन शुरू होने से पहले किसानों की मदद के लिए खड़ी रहेगी।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “बीते दशकों में हमारे कृषि वैज्ञानिकों ने अनेक क्षेत्रों में अच्छा रिसर्च किया है। बेहतर रिजल्ट लाकर दिखाए हैं। दूसरी तरफ हमारे प्रगतिशील किसान अपने-अपने प्रयोग करके कृषि क्षेत्र में बहुत बदलाव लाए हैं और पैदावार बढ़ाई है और बड़े सफल प्रयोग भी किए हैं। वैज्ञानिकों के सफल रिसर्च और प्रगतिशील किसानों के सफल प्रयोगों की ज्यादा से ज्यादा जानकारी हमारे किसानों तक पहुंचनी उतनी ही आवश्यक है। इस दिशा में आप सभी पहले से प्रयास करते रहे हैं, लेकिन अब नई ऊर्जा के साथ इस काम को करने की जरूरत है। ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ से आपको इसका भरपूर मौका मिलेगा।”

ADVERTISEMENT

पीएम मोदी ने कहा, “विकसित भारत के लिए, भारत की कृषि को भी विकसित करना होगा। ऐसे कई विषय हैं, जिन पर केंद्र सरकार का निरंतर फोकस रहा है – जैसे किसानों को उनकी उपज का सही दाम कैसे मिले, कृषि अर्थव्यवस्था कैसे मजबूत हो, देश की आवश्यकताओं के अनुरूप कैसे फसलें पैदा हों, कैसे भारत अपनी जरूरतों के साथ-साथ दुनिया की जरूरतों को पूरा करे, दुनिया का फूड बास्केट कैसे बने, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से हम कैसे निपटें, कैसे कम पानी का उपयोग करके अधिक फसलें उगाई जाएं, कैसे मिट्टी को हानिकारक रसायनों से बचाया जाए, खेती को कैसे आधुनिक बनाया जाए, विज्ञान और तकनीक खेतों तक कैसे पहुंचे। ऐसे अनेक विषयों पर पिछले 10-11 साल में हमारी सरकार ने बहुत काम किया है। अब इस अभियान के तहत हमारे किसानों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करना है।”

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

एसके/एकेजे

देशबन्धु

Related Posts

राष्ट्रीय

वित्त वर्ष 2025 में भारत की घरेलू बचत बढ़कर 22 लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान : रिपोर्ट

May 30, 2025
राहुल गांधी के रहते कांग्रेस के चार टुकड़े हो जाएंगे : मुख्तार अब्बास नकवी
राष्ट्रीय

राहुल गांधी के रहते कांग्रेस के चार टुकड़े हो जाएंगे : मुख्तार अब्बास नकवी

May 30, 2025
नई दिल्ली में हुई भारत–अमेरिका आर्मी-टू-आर्मी स्टाफ वार्ता
राष्ट्रीय

नई दिल्ली में हुई भारत–अमेरिका आर्मी-टू-आर्मी स्टाफ वार्ता

May 30, 2025
राष्ट्रीय

ग्रेटर नोएडा में बड़े स्तर पर औद्योगिक भूखंडों के आवंटन की स्कीम लाई योगी सरकार

May 30, 2025
तेलंगाना की जनता का ख्याल रखें रेवंत रेड्डी, लोगों को पता है किसे अपना नेता चुनना है : अनिल राजभर
राष्ट्रीय

तेलंगाना की जनता का ख्याल रखें रेवंत रेड्डी, लोगों को पता है किसे अपना नेता चुनना है : अनिल राजभर

May 30, 2025
प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे कानपुर, पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे कानपुर, पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले

May 30, 2025
Next Post
रेखा गुप्ता की सरकार में दिल्ली में नहीं होगी बिजली की कमी : आशीष सूद

रेखा गुप्ता की सरकार में दिल्ली में नहीं होगी बिजली की कमी : आशीष सूद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

बंदा प्रकाश तेलंगाना विधान परिषद के उप सभापति चुने गए

बंदा प्रकाश तेलंगाना विधान परिषद के उप सभापति चुने गए

February 12, 2023
बीएसएफ ने मेघालय में 40 मवेशियों को छुड़ाया, 3 तस्कर गिरफ्तार

बीएसएफ ने मेघालय में 40 मवेशियों को छुड़ाया, 3 तस्कर गिरफ्तार

February 12, 2023
चीनी शताब्दी की दूर-दूर तक संभावना नहीं

चीनी शताब्दी की दूर-दूर तक संभावना नहीं

February 12, 2023

बंगाल के जलपाईगुड़ी में बाढ़ जैसे हालात, शहर में घुसने लगा नदी का पानी

August 26, 2023
राधिका खेड़ा ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

राधिका खेड़ा ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

May 5, 2024

EDITOR'S PICK

तीन भारतीय आईटीएफ महिला विश्व टेनिस टूर के सेमीफाइनल में

तीन भारतीय आईटीएफ महिला विश्व टेनिस टूर के सेमीफाइनल में

November 24, 2023
हार्दिक एक प्रभावी खिलाड़ी होने के साथ-साथ मध्य क्रम में हो सकते हैं गेम चेंजर : गावस्कर

हार्दिक एक प्रभावी खिलाड़ी होने के साथ-साथ मध्य क्रम में हो सकते हैं गेम चेंजर : गावस्कर

March 14, 2023
एक बार जम जाने के बाद कोहली खतरनाक हो जाते हैं : रिजवान

एक बार जम जाने के बाद कोहली खतरनाक हो जाते हैं : रिजवान

October 14, 2023
एसएफआई गठबंधन ने हैदराबाद विवि छात्र संघ चुनाव जीता

एसएफआई गठबंधन ने हैदराबाद विवि छात्र संघ चुनाव जीता

February 26, 2023
ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

082877
Total views : 5883103
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In