सतना, देशबन्धु। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। तेज हवाओं की वजह से प्रदेश के तापमान में एक बार फिर से गिरावट का दौर शुरू है। यही वजह है कि बुधवार की सुबह लोगों को ठंड का एहशास हुआ। अगर देखा जाए तो फरवरी माह में जो जिस तरह मौसम में उतार-चढ़ाव क्रम जारी रहा
वहीं मौसम मार्च माह के पहले सप्ताह में देखने को मिला। मंगलवार 4 मार्च से आये अचानक बदलाव के चलते दिन रात के तापमान में काफी कम अंतर देखने को मिला। तो वहीं 5 मार्च बुधवार की सुबह लोगों को सुबह लोगों कों फिर से ठंड का एहशास हुआ। मौसम के जानकारों का कहना है कि यह दौर गुरुवार 6मार्च तक जारी रहेगा। इसके बाद 9 मार्च के आसपास फिर एक एक नया वेस्टर्न डिस्टबेंस एक्टिव होगा। कुल मिलाकर के यह दौरा बीच में 7 और 8 मार्च को छोड़कर बना रहेगा।
फरवरी में 30 तक अधिकतम तापमान
अगर बात हम अधिक तापमान की करें तो फरवरी महीने में कई दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहा। सतना जिला मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 9फरवरी को 30.6 अधिकतम तो न्यूनतम 9 रहा। इसी तरह से 10फरवरी को अधिकतम 31.4 न्यूनतम 11, 11फरवरी को 30.6 न्यूनतम 12.6, 12फरवरी को 31 अधिकतम और न्यूनतम 12 दर्ज किया गया।
तापमान में गिरावत का दौर
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। तेज हवाओं की वजह से प्रदेश के तापमान में एक बार फिर से गिरावट शुरू हुई है। कई शहरों में चार डिग्री तक तापमान में गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग के अनुसार एक दो तीन ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार परिवतज़्न देखने को मिल रहा है। जहां अभी तक तापमान लगातार बढ़ रहा था वहीं अब तेज हवाओं की वजह से तापमान में चार डिग्री तक गिरावट देखी गई है।
6 फरवरी तक यही मौसम
प्रदेश के पश्चिमी हिस्से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में दिन के तापमान में 4.2 डिग्री तक की गिरावट हुई है। मंगलवार को हवा की रफ्तार 10 से 12किमी प्रतिघंटा तक रही। ऐसा ही मौसम बुधवार को भी रहा। इसके बाद दिन के पारे में फिर से 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो जाएगी।
9 से नया सिस्टम
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पाकिस्तान के पास एक्टिव है। टर्फ भी गुजर रहा है। इस वजह से हवा चल रही है और प्रदेश के पारे में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले एक-दो दिन तक ऐसा ही मौसम बन रहेगा इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 9 मार्च से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। ऐसा होने पर दो दिन बाद प्रदेश में भी असर देखने को मिल सकता है।