रांची, 24 फरवरी (आईएएनएस)। रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के चर्च रोड में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। घटना गुरुवार रात की है। मृतक का नाम अमन सिद्दीकी बताया जा रहा है।
बताया गया कि चर्च रोड निवासी मो नसीम के पुत्र सोनू की शादी के लिए लगन का कार्यक्रम आरएस टावर नामक अपार्टमेंट के ऊपरी तल पर चल रहा था। अमन भी इसमे शामिल होने पहुंचा था।
किसी बात को लेकर अमन के साथ स्थानीय बदमाशों का विवाद हुआ, तो उन्होंने फायरिंग कर दी। गोली अमन की जांघ में लगी। गोली लगते ही अमन जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद लोग आनन-फानन में घायल अमन को रिम्स ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर लोअर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। अमन के परिजनों ने पुलिस को आरोपी के बारे में जानकारी दी है। पुलिस घटनाक्रम का वीडियो फुटेज भी खंगाल रही है, वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी में जुटी है।
–आईएएनएस
एसएनसी/एसकेपी