deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे हैं ये भोजपुरी गीत, जन्माष्टमी के मौके पर बने लोगों की पसंद

देशबन्धु by देशबन्धु
August 14, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। जन्माष्टमी का त्योहार हर साल भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं, मंदिर सजाते हैं, झूले बनाते हैं और रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म का जश्न मनाते हैं। बच्चे कान्हा बनते हैं, महिलाएं भजन गाती हैं और हर जगह भक्ति का माहौल होता है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी से पहले भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री ने भी मोहक गीतों की झड़ी लगा दी है। इनमें कान्हा की माखन चोरी, राधा संग रासलीला, यशोदा मईया की ममता, सोहर और गोकुल की मिठास सब कुछ है। यही वजह है कि ये गाने लोगों की जन्माष्टमी स्पेशल प्लेलिस्ट में जगह बना चुके हैं।

READ ALSO

पोको एफ-7 के लिए पहला ओटीए सॉफ्टवेयर अपडेट जारी

महाराजा ट्रॉफी 2025 : टॉस के बाद मैच रद्द, मैसूर-मैंगलोर के बीच बंटे अंक

‘बिरज में कान्हा की तैयारी’- यह भजन भगवान कृष्ण के जन्म से पहले ब्रज में हो रही तैयारियों को दर्शाता है। इस गाने को सुरभि कश्यप, कुनाल मिश्रा और साकेत सुमन ने मिलकर गाया है। वहीं संगीत मोहित म्यूजिक ने दिया है और बोल मनोज भावुक ने लिखे हैं। इस गाने में बताया गया है कि कैसे नंदगांव और वृंदावन के लोग कान्हा के जन्म की खुशी में झूलन सजाते हैं, दीप जलाते हैं और मिठाइयां बनाते हैं।

ADVERTISEMENT

‘जेकरे अचरा में जन्मे कन्हैया’—यह यह गाना यशोदा मैया की ममता को दर्शाता है। इस गाने को गायक समर सिंह ने गाया है। यह भजन लोगों के दिल को छू रहा है। इसके बोल आलोक यादव ने लिखे हैं और संगीत अभिराम पांडे ने दिया है। इस गाने में यशोदा मां की भावना को खूबसूरती से दिखाया गया है।

‘मोरी मैया रे’—यहगाना भी मां यशोदा और श्रीकृष्ण के प्यार भरे रिश्ते पर आधारित है। इसे यश कुमार ने गाया है और संगीत नरेंद्र सागर ने दिया है। वहीं इसके बोल राजेश मिश्रा ने लिखे हैं। इस गाने में दिखाया गया है कि कैसे यशोदा मां अपने लाडले कान्हा को बालपन में गोद में खिलाती है, पर जब वह बड़े हो जाते हैं और सबके भगवान बन जाते हैं, तो इस पर उन्हें गर्व तो होता ही है, लेकिन साथ ही साथ थोड़ी निराशा भी होती है।

‘नंद किशोर बड़ा चितचोर’- यह गाना श्रीकृष्ण की नटखट लीलाओं पर आधारित है। इसे बोल राधा बोल फिल्म से लिया गया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव, प्रियंका सिंह और सिंघा सरकार ने गाया है। वहीं इसके बोल छोटू यादव ने लिखे हैं और संगीत छोटे बाबा बसही ने दिया है। इस गाने में कान्हा की माखन चोरी और राधा संग उनकी शरारतों को दिखाया गया है।

ADVERTISEMENT

‘कृष्ण जन्माष्टमी’- यह गाना खास तौर पर जन्माष्टमी के लिए बनाया गया है। इसे गुंजन सिंह ने गाया है। वहीं बोल अमन अलबेला ने लिखे हैं और संगीत आर्य शर्मा ने दिया है। इस गाने में जन्माष्टमी की पूरी झांकी दिखाई गई है। इस गाने को सुनकर लोग भक्ति में डूबकर कान्हा के लिए झूमना चाहते हैं।

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

पीके/केआर

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

पोको एफ-7 के लिए पहला ओटीए सॉफ्टवेयर अपडेट जारी

August 14, 2025
ताज़ा समाचार

महाराजा ट्रॉफी 2025 : टॉस के बाद मैच रद्द, मैसूर-मैंगलोर के बीच बंटे अंक

August 14, 2025
ताज़ा समाचार

हमारे लिए संविधान और लोकतंत्र सर्वोपरि : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

August 14, 2025
ताज़ा समाचार

माइक्रो ड्रामा ही आने वाले समय में मनोरंजन का तरीका होगा : जरीन खान

August 14, 2025
ताज़ा समाचार

कैमरून में फंसे झारखंड के 19 मजदूर, वतन वापसी के लिए सरकार से लगाई गुहार

August 14, 2025
ताज़ा समाचार

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की जीडीपी वृद्धि दर सही दिशा में जा रही : अर्थशास्त्री

August 14, 2025
Next Post

चुनाव आयोग ने 'वोट चोरी' जैसे शब्दों पर जताई कड़ी आपत्ति, कहा- यह मतदाताओं पर सीधा हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

093253
Total views : 5943660
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In