deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

संभल के साथ पाप करने वालों को मिलेगी सजा, दंगाइयों पर बरस रहा महाकाल का प्रकोप : सीएम योगी

देशबन्धु by देशबन्धु
August 7, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

संभल, 7 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को संभल जिले के बहजोई में 659 करोड़ रुपए की 222 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने संभल के धार्मिक विरासत के संरक्षण, ऐतिहासिक अन्यायों और राजनीतिक विरोधियों पर तीखे हमले किए।

READ ALSO

कांग्रेस ने पाकिस्तानी बयानबाजी को बढ़ावा दिया : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

भाजपा नेताओं का ममता सरकार पर हमला, कहा- तानाशाही का होगा अंत

ADVERTISEMENT

सीएम योगी ने संभल को हिंदू आस्था का प्रतीक बताते हुए विदेशी आक्रांताओं, कांग्रेस और सपा को निशाने पर लिया और चेतावनी दी कि संभल के साथ पाप करने वालों को उनके पापों की कड़ी सजा मिलेगी। उन्होंने संभल की ऐतिहासिक सच्चाई को उजागर करते हुए विदेशी आक्रांताओं पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि संभल में कभी 68 तीर्थ, 19 पावन कूप और परिक्रमा मार्ग थे, लेकिन विदेशी बर्बर आक्रांताओं ने हमारे तीर्थों को अपवित्र और नष्ट करने का कार्य किया। सभी कूपों और तीर्थों पर कब्जे हो गए। 24 और 84 कोस परिक्रमा मार्ग को बाधित किया गया। एक सत्य को छिपाने का कुत्सित प्रयास किया गया। उनकी सरकार अब इन 68 तीर्थों और 19 कूपों के पुनरुद्धार की जिम्मेदारी उठाएगी।

ADVERTISEMENT

उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे उन्होंने काशी विश्वनाथ और सोमनाथ मंदिरों का पुनरुद्धार किया, वैसे ही संभल के तीर्थों को भी नया जीवन दिया जाएगा। विकास तभी सार्थक होता है, जब वह विरासत के साथ जुड़ता है। यह विरासत का संरक्षण भी है और वर्तमान एवं भविष्य के सुनहरे सपने को उड़ान देने का अभियान है।

उन्होंने संभल के धार्मिक महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह स्थान हरि (विष्णु) और हर (शिव) दोनों का सामूहिक दर्शन स्थल है, जहां भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि अवतरित होंगे। श्रीमद्भागवत महापुराण, स्कंद पुराण और विष्णु पुराण में संभल की चर्चा है और यह कलियुग में भगवान कल्कि के अवतार का केंद्र होगा। कुछ लोगों को यह विवादित विषय लगता होगा, क्योंकि जिनकी पृष्ठभूमि ही विवादित है, उन्हें हिंदू परंपरा में विवाद नजर आता है। मगर, यह विवाद का विषय नहीं हो सकता।

उन्होंने स्पष्ट रूप से उन लोगों पर निशाना साधा, जो हिंदू विरासत को विवादित बनाने की कोशिश करते हैं और चेतावनी दी कि ऐसे कुत्सित प्रयासों को ध्वस्त किया जाएगा।

उन्होंने काशी और अयोध्या का जिक्र करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और पूछा कि काशी और अयोध्या का पुनरुद्धार हो सकता है तो संभल का क्यों नहीं? उन्होंने भगवान कल्कि और हरिहर धाम के पुनरुद्धार के लिए सरकार की संकल्पबद्धता जताई।

सीएम योगी ने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा, “याद करना संभल के साथ सपा और कांग्रेस ने कौन-कौन से पाप किए हैं। कांग्रेस ने यहां सामूहिक हत्याएं कराईं और उसके चेले के रूप में सपा ने हत्यारों को बचाने का कार्य किया। आजादी के बाद जो कत्लेआम हुए, उसकी सच्चाई सामने आ जाती तो उनके वोटबैंक खिसकने का भय था। हम वोटबैंक के लिए नहीं, विरासत के संरक्षण के लिए आए हैं, जो भारत और भारतीयता को कलंकित करने का कार्य करेंगे, उन्हें ऐसा सबक सिखाएंगे कि उनकी आने वाली पीढ़ियां याद करेंगी कि किन लोगों से टकराए हैं।”

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में दंगे होते थे, अराजकता फैलती थी, शोषण होता था। न बेटी सुरक्षित होती थी, न व्यापारी। अब हर यूपी वासी सुरक्षित है, केवल दंगाई नहीं। उनके ऊपर महाकाल अपना असर दिखा रहे हैं। अब वह अपनी गति को दुर्गति में बदल रहा है। संभल की सच्चाई को छिपाने वाले गलत मंसूबों को ध्वस्त किया जाएगा और संभल के साथ पाप करने वालों को उनके पापों की सजा मिलेगी। संभल के विकास को बाधित करने वालों को कीमत चुकानी पड़ेगी। सनातन धर्म के पवित्र स्थलों को अपवित्र करने वालों को कीमत चुकानी पड़ेगी।

सीएम योगी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पिछले 8 साल में 8.50 लाख नौकरियां दी गईं, जिसमें हाल ही में 60,200 युवाओं को पुलिस में भर्ती किया गया। उन्होंने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि वे एक जिले में एक माफिया पालती थी, जबकि उनकी सरकार ‘एक जिला, एक उत्पाद’ योजना चला रही है। उन्होंने गरीबों को आवास, फ्री राशन, बेटियों की शादी के लिए अनुदान और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का जिक्र किया।

मुख्यमंत्री ने आगामी पर्वों का जिक्र करते हुए कहा कि 9 अगस्त को रक्षा बंधन और काकोरी ट्रेन एक्शन स्मृति दिवस है, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का समर्थन करते हुए तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने संभलवासियों की सराहना की कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में दंगों को झेला, लेकिन कभी नहीं झुके। उन्होंने आश्वासन दिया कि डबल इंजन सरकार विरासत के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

एसके/एबीएम

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

कांग्रेस ने पाकिस्तानी बयानबाजी को बढ़ावा दिया : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

August 10, 2025
ताज़ा समाचार

भाजपा नेताओं का ममता सरकार पर हमला, कहा- तानाशाही का होगा अंत

August 10, 2025
ताज़ा समाचार

उत्तर प्रदेश में पंजीकृत 115 राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, अब नहीं मिलेगा कोई लाभ

August 10, 2025
ताज़ा समाचार

मुंबई में डेंगू के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि, अब तक दो बच्चों की हुई मौत

August 10, 2025
ताज़ा समाचार

हिम्मत सिंह: डीपीएल खिताब जीतने वाले कप्तान, जिन्होंने घरेलू सर्किट में दिखाया जलवा

August 10, 2025
ताज़ा समाचार

हेमंत सोरेन: विरासत से विजय तक, आदिवासी हितों की मजबूत आवाज

August 10, 2025
Next Post

राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, कहा- वह देश की जनता का कर रहे अपमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

091620
Total views : 5938009
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In