deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो में महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को दोहराया

देशबन्धु by देशबन्धु
May 22, 2025
in राष्ट्रीय
0
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो में महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को दोहराया
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। जेडीयू से सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने टोक्यो के एडोगावा में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके अपनी जापान यात्रा शुरू की। इसके बाद सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को टोक्यो में जापान के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और ऑपरेशन सिंदूर के वैश्विक आउटरीच अभियान के तहत आतंकवाद के खिलाफ भारत के अडिग रुख की पुष्टि की।

READ ALSO

आईपीएल 2025 : मिशेल मार्श की शतकीय पारी की बदौलत एलएसजी ने जीटी को 33 रनों से हराया

नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई पर अग्निमित्रा पॉल ने कहा, मोदी सरकार ने स्पष्ट किया भारत का स्टैंड

संजय झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हमारे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो के एडोगावा में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करके जापान यात्रा की सार्थक शुरुआत की, जो भारत-जापान मैत्री और बापू के शांति और अहिंसा के संदेश का प्रतीक है। विदेश मंत्री ताकेशी इवाया, पूर्व प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा और राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ताकाशी एंडो के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की, जिसमें आतंकवाद और इसका समर्थन करने वालों के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख को दोहराया गया। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सुरक्षा और सीमा पार आतंकवाद पर भारत के दृष्टिकोण को साझा करते हुए टोक्यो के प्रमुख थिंक टैंकों के साथ भी बातचीत की। एक शांतिपूर्ण, नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था के लिए जापान के दृढ़ समर्थन और साझा प्रतिबद्धता के लिए आभारी हूं।”

ADVERTISEMENT

वहीं, इंडिया इन जापान ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “भारत से सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने रायसीना टोक्यो 2025 के उद्घाटन सत्र में भाग लिया, जिसमें भारत, जापान और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के नेता और विशेषज्ञ शामिल हुए। सत्र में वक्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के लिए जापान के समर्थन को दोहराया।”

यह प्रतिनिधिमंडल ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने में पाकिस्तान की भूमिका को उजागर करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में जेडीयू से सांसद झा, भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी और बृजलाल, तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी, सीपीआई (एम) के राज्यसभा सदस्य जॉन बैरिटास और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद शामिल हैं। यह प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को टोक्यो पहुंचा। इनके पहुंचने के बाद से ही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर भारत की व्यापक कूटनीतिक पहल की शुरुआत भी हो गई।

ADVERTISEMENT

टोक्यो पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल का जापान में भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज ने स्वागत किया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल की यह यात्रा आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस नीति के लिए समर्थन जुटाने पर केंद्रित है।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को एक्सपोज करने के उद्देश्य से भारत सरकार की ओर से 59 सांसदों, पूर्व मंत्रियों, राजनयिकों और वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं समेत 7 उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल 21 मई से 5 जून के बीच 33 देशों की यात्रा करेंगे।

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

एकेएस/डीएससी

देशबन्धु

Related Posts

आईपीएल 2025 : मिशेल मार्श की शतकीय पारी की बदौलत एलएसजी ने जीटी को 33 रनों से हराया
राष्ट्रीय

आईपीएल 2025 : मिशेल मार्श की शतकीय पारी की बदौलत एलएसजी ने जीटी को 33 रनों से हराया

May 23, 2025
राष्ट्रीय

नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई पर अग्निमित्रा पॉल ने कहा, मोदी सरकार ने स्पष्ट किया भारत का स्टैंड

May 22, 2025
राष्ट्रीय

पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर अलग-थलग करने की कोशिश होनी चाहिए: जेएनयू अध्यक्ष नीतीश कुमार

May 22, 2025
छवि खराब करने के लिए कर्नाटक के मंत्री के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी : यूबी वेंकटेश
राष्ट्रीय

छवि खराब करने के लिए कर्नाटक के मंत्री के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी : यूबी वेंकटेश

May 22, 2025
नागालैंड : राज्य सरकार ने यौन उत्पीड़न की जांच के चलते आईएएस अधिकारी को निलंबित किया
राष्ट्रीय

नागालैंड : राज्य सरकार ने यौन उत्पीड़न की जांच के चलते आईएएस अधिकारी को निलंबित किया

May 22, 2025
कांग्रेस शासित राज्यों में होता है भ्रष्टाचार : लॉकेट चटर्जी
राष्ट्रीय

कांग्रेस शासित राज्यों में होता है भ्रष्टाचार : लॉकेट चटर्जी

May 22, 2025
Next Post
नागालैंड : राज्य सरकार ने यौन उत्पीड़न की जांच के चलते आईएएस अधिकारी को निलंबित किया

नागालैंड : राज्य सरकार ने यौन उत्पीड़न की जांच के चलते आईएएस अधिकारी को निलंबित किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

बंदा प्रकाश तेलंगाना विधान परिषद के उप सभापति चुने गए

बंदा प्रकाश तेलंगाना विधान परिषद के उप सभापति चुने गए

February 12, 2023
बीएसएफ ने मेघालय में 40 मवेशियों को छुड़ाया, 3 तस्कर गिरफ्तार

बीएसएफ ने मेघालय में 40 मवेशियों को छुड़ाया, 3 तस्कर गिरफ्तार

February 12, 2023
चीनी शताब्दी की दूर-दूर तक संभावना नहीं

चीनी शताब्दी की दूर-दूर तक संभावना नहीं

February 12, 2023

बंगाल के जलपाईगुड़ी में बाढ़ जैसे हालात, शहर में घुसने लगा नदी का पानी

August 26, 2023
राधिका खेड़ा ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

राधिका खेड़ा ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

May 5, 2024

EDITOR'S PICK

चीनी बॉन्ड बाजार में फरवरी 2025 के अंत तक डिपॉजिटरी बैलेंस 1,800 खरब युआन से अधिक

चीनी बॉन्ड बाजार में फरवरी 2025 के अंत तक डिपॉजिटरी बैलेंस 1,800 खरब युआन से अधिक

April 6, 2025
आयुष स्वास्थ्य संस्थाओं में 710 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की पद-स्थापना

आयुष स्वास्थ्य संस्थाओं में 710 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की पद-स्थापना

December 14, 2022

भारत का राजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष के पहले 10 महीने में बजट लक्ष्य का 74.5 प्रतिशत रहा

February 28, 2025

इस साल के अंत तक भारत से 13 बिलियन डॉलर से अधिक का ई-कॉमर्स निर्यात करेगा अमेजन

September 5, 2024
ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

082209
Total views : 5878732
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In