deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

‘हर घर तिरंगा’ अभियान : भाजपा शासित राज्यों में दिखा देशभक्ति का जोश, मुख्यमंत्रियों ने किया ध्वजारोहण

देशबन्धु by देशबन्धु
August 13, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पूरे देश में एक जन-आंदोलन बन गया है, जहां लोग घरों, दफ्तरों और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहरा रहे हैं। नेताओं से लेकर आम नागरिकों तक, हर कोई इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। इसी क्रम में, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र तक कई बड़े नेताओं ने बुधवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अभियान में हिस्सा लिया है।

भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने घर पर तिरंगा फहराया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हमारा राष्ट्रध्वज हमारे देश का गौरव, सम्मान और असंख्य बलिदानों की पहचान है। आज मैंने परिवार के साथ गर्व से तिरंगा फहराया। आप भी अपने घर पर तिरंगा लहराएं और पूरे जोश, उत्साह और देशभक्ति के साथ हमारे राष्ट्रीय पर्व का उत्सव मनाएं।”

READ ALSO

‘तेहरान’ फिल्म समीक्षा: धमाकेदार रोमांच, वैश्विक दांव और जॉन अब्राहम जैसा पहले कभी नहीं नजर आए

पाकिस्तान में शरण लेने वाले अफगानों का भविष्य अनिश्चित : रिपोर्ट

शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारा राष्ट्र ध्वज देश का सम्मान और गौरव है। तिरंगे को हाथ में लेकर ही आजादी की लड़ाई में लाखों लोगों ने अपनी क़ुर्बानी दी। फिर हमारा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस आ रहा है। सभी से अनुरोध है कि सभी लोग राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाएं और तिरंगा फहराएं।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और एक सेल्फी ली। सीएम योगी ने लिखा, “हमारी एकता का उद्घोष, हमारी अखंडता का संकल्प, हमारी संप्रभुता और गौरव का अमर प्रतीक ‘हमारा तिरंगा’, आइए हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बनें।”

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी अपने आवास पर तिरंगा फहराकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “गुजरात समेत पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से इस अभियान के तहत अपने घरों, कार्यालयों व अन्य स्थानों पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति की भावना प्रदर्शित करने का आह्वान किया है। इसी के तहत मैंने अपने आवास पर तिरंगा फहराया और भारत माता की जय-जयकार की। आप सभी तिरंगा फहराकर देशभक्ति के इस अभियान में अवश्य भाग लेंगे।”

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराया। उन्होंने लिखा, “शासकीय आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा बनकर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ यह जनांदोलन करोड़ों देशवासियों के भीतर राष्ट्रगौरव और देशभक्ति का भाव जागृत कर रहा है।

प्रदेश के सभी नागरिकों से आग्रह है कि इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर, प्रतिष्ठान, कार्यस्थल और संस्थानों पर तिरंगा पूर्ण सम्मान एवं गौरव के साथ फहराएं। स्वाधीनता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर सेनानियों को स्मरण कर नमन करें और तिरंगे के संग अपनी तस्वीर लेकर ‘हर घर तिरंगा वेबसाइट’ पर साझा कर इस महाअभियान का हिस्सा बनें।”

ADVERTISEMENT

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ते हुए अपने आवास पर तिरंगा लगाकर आजादी के अमृत महोत्सव में भाग लिया। समस्त प्रदेशवासियों से आग्रह है कि ‘हर घर तिरंगा’ लगाने के इस अभियान से जुड़ें। अपना तिरंगे के साथ फोटो साझा करें और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा बनें।”

इसी क्रम में, झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा युवा मोर्चा ने तिरंगा यात्रा निकाली। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू और संगठन महासचिव करमवीर सिंह के साथ काफी संख्या में एनसीसी कैडेट्स और सामाजिक संगठनों ने यात्रा में हिस्सा लिया।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कवि नगर ग्राउंड से सांसद अतुल गर्ग ने विशाल तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस यात्रा में आम नागरिकों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों और भूतपूर्व सैनिकों ने भी भाग लिया।

एसआईआर को लेकर तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल, कहा – गुजरात के वोटर भी बिहार के मतदाता बन रहे

इसी तरह, महाराष्ट्र के नालासोपारा में वसई विरार महानगरपालिका की ओर से प्रगति नगर क्षेत्र में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा ठाकुर विद्या मंदिर हाईस्कूल जूनियर कॉलेज से प्रारंभ होकर 90 फीट तक निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज और देशभक्ति के नारों के बीच निकली इस यात्रा में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

देशबन्धु

Tags: भाजपा शासित राज्यों में दिखा देशभक्ति का जोशमुख्यमंत्रियों ने किया ध्वजारोहणहर घर तिरंगा अभियान

Related Posts

ताज़ा समाचार

‘तेहरान’ फिल्म समीक्षा: धमाकेदार रोमांच, वैश्विक दांव और जॉन अब्राहम जैसा पहले कभी नहीं नजर आए

August 14, 2025
ताज़ा समाचार

पाकिस्तान में शरण लेने वाले अफगानों का भविष्य अनिश्चित : रिपोर्ट

August 14, 2025
ताज़ा समाचार

भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का सतपाल महाराज ने किया निरीक्षण, राहत-बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश

August 14, 2025
ताज़ा समाचार

अनिल राजभर का कांग्रेस पर तंज, ‘तुष्टिकरण की राजनीति ने देश को तर्कहीन बना दिया’

August 14, 2025
ताज़ा समाचार

ओडिशा में एमएलए-एलएडी और सीएम सहायता योजना के लिए पोर्टल लॉन्च, नियम अब और पारदर्शी

August 14, 2025
ताज़ा समाचार

महाराजा ट्रॉफी 2025 : क्रांति कुमार ने झटके पांच विकेट, ड्रैगन्स ने 29 रन से जीता मुकाबला

August 14, 2025
Next Post

चाईबासा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, एसएलआर राइफल बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

092482
Total views : 5942152
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In