deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home खेल

400 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय हॉकी खिलाड़ी बने मनप्रीत सिंह

देशबन्धु by देशबन्धु
June 15, 2025
in खेल
0
400 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय हॉकी खिलाड़ी बने मनप्रीत सिंह
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

एंटवर्प, 15 जून (आईएएनएस)। भारत के मिडफील्डर मनप्रीत सिंह रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हॉकी प्रो लीग 2024/25 मैच के लिए मैदान पर उतरे। इस मुकाबले के साथ ही मनप्रीत 400 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय हॉकी खिलाड़ी बन गए।

READ ALSO

न्यूजीलैंड ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, इन दो महिला खिलाड़ियों को पहली बार जगह

एमएलसी 2025: टी20 मैच में मैक्सवेल का तूफान, नाबाद शतक के साथ रोहित शर्मा की बराबरी

इसी के साथ मनप्रीत सिंह ने उन दिग्गजों की लिस्ट में अपना नाम शामिल करवा लिया, जिन्होंने वर्ल्ड स्टेज पर अपनी अटूट निरंतरता और दिल से खेल दिखाया है।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

सर्वाधिक इंटरनेशनल हॉकी मैच खेलने वाले भारतीयों में 33 वर्षीय मिडफील्डर से आगे सिर्फ दिलीप टिर्की (412 मैच) हैं।

ADVERTISEMENT

इस उपलब्धि पर मनप्रीत ने कहा, “मुझे अभी भी याद है कि अपने डेब्यू मैच में मुझे कैसा महसूस हुआ था। 400 मुकाबलों के बाद यहां खड़े होना, मेरी कल्पना से परे है। यह उपलब्धि हर उस कोच के साथ साझा की गई, जिसने मुझे आगे बढ़ाया। हर उस साथी खिलाड़ी के साथ, जिसने मेरा साथ दिया। हर उस फैन के साथ, जिसने मुझ पर तब विश्वास किया, जब मुझे इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। मैं अभी भी सीख रहा हूं, अभी भी बढ़ रहा हूं। मैं आज भी उसी जोश के साथ खेलता हूं, जैसा कि 19 साल की उम्र में खेला करता था।”

साल 2011 में 19 साल की उम्र में अपने डेब्यू से लेकर भारतीय मिडफील्ड की धड़कन बनने तक, मनप्रीत का करियर भारतीय हॉकी के पुनरुत्थान को दर्शाता है।

मनप्रीत सिंह ने चार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब (2013, 2018, 2023, 2024), दो एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक (2014, 2023) जीते हैं। मनप्रीत दो ओलंपिक कांस्य पदक (2020, 2024), दो राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक (2014, 2022), 2014-15 और 2016-17 एफआईएच विश्व लीग में पोडियम फिनिश और 2018 में हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम के सदस्य रहे हैं।

मैदान पर निरंतरता के साथ-साथ मैदान के बाहर भी मनप्रीत ने अपनी पहचान बनाई। मनप्रीत को साल 2018 में ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया जा चुका है। साल 2021 में उन्हें ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। इसके अलावा साल 2019 में ‘हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर प्लेयर ऑफ द ईयर’ और 2014, 2021 में ‘मिडफील्डर ऑफ द ईयर’ के लिए ‘हॉकी इंडिया अजीत पाल सिंह पुरस्कार’ से सम्मानित किया जा चुका है।

–आईएएनएस

आरएसजी/आरआर

देशबन्धु

Related Posts

न्यूजीलैंड ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, इन दो महिला खिलाड़ियों को पहली बार जगह
खेल

न्यूजीलैंड ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, इन दो महिला खिलाड़ियों को पहली बार जगह

June 18, 2025
एमएलसी 2025: टी20 मैच में मैक्सवेल का तूफान, नाबाद शतक के साथ रोहित शर्मा की बराबरी
खेल

एमएलसी 2025: टी20 मैच में मैक्सवेल का तूफान, नाबाद शतक के साथ रोहित शर्मा की बराबरी

June 18, 2025
खेल

अगले दो काउंटी चैंपियनशिप मैचों में लंकाशायर के कप्तान होंगे जेम्स एंडरसन

June 17, 2025
खेल

शंटो, मुशफिकुर के शतकों ने गॉल में शुरुआती झटकों के बाद बांग्लादेश को मजबूत स्थिति में पहुंचाया

June 17, 2025
खेल

कनाडा ग्रां प्री 2035 सीजन तक कैलेंडर पर रहेगी

June 17, 2025
खेल

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के लिए एशेज का एकदम सही वार्म-अप है : स्वान

June 17, 2025
Next Post
एफ-35बी लड़ाकू विमान की इमरजेंसी लैंडिंग से वाकिफ थी भारतीय वायुसेना

एफ-35बी लड़ाकू विमान की इमरजेंसी लैंडिंग से वाकिफ थी भारतीय वायुसेना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

[email protected]

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

084790
Total views : 5895009
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In