deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ब्लॉग

6 अगस्त के ही दिन भारत ने रचा था इतिहास, पहली टेस्ट ट्यूब बेबी का हुआ था जन्म

देशबन्धु by देशबन्धु
August 5, 2025
in ब्लॉग
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। जब भी इंसान के सामने चुनौतियां आई हैं तो उसने इस यात्रा को आसान बनाने के लिए विज्ञान का सहारा लिया है। इंसान और विज्ञान के मेल ने न केवल समाधान निकाला है, बल्कि समाज और मानव जाति को भी नई दिशा देने का काम किया है।

READ ALSO

‘भारतजेन’ एआई जून 2026 तक सभी 22 अनुसूचित भारतीय भाषाओं को करेगा सपोर्ट : डॉ. जितेंद्र सिंह

इतिहास में 7 अगस्त : दुनिया को मिला पहला ऑटोमैटिक इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर, नाम ‘हार्वर्ड मार्क-वन’

ऐसा ही एक चमत्कार 6 अगस्त, 1986 को भारत में हुआ था, जब विज्ञान की मदद से भारत की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ था। उस दौर में टेस्ट ट्यूब बेबी की पैदाइश को मेडिकल साइंस के क्षेत्र में वैज्ञानिकों की बड़ी सफलता माना गया।

ADVERTISEMENT

6 अगस्त, 1986 को मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल में देश की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी जन्मी। इस क्रांतिकारी घटना ने सहायक प्रजनन तकनीक (आईवीएफ) के क्षेत्र में भारत को वैश्विक मंच पर स्थापित किया। इस उपलब्धि ने निसंतान दंपतियों के लिए नई उम्मीदें जगाईं और लाखों लोगों के लिए माता-पिता बनने का सपना साकार करने का रास्ता खोला।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित (जुलाई, 2016) रिपोर्ट के अनुसार, 6 अगस्त, 1986 को भारत ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया और मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल में पहली ‘वैज्ञानिक रूप से रजिस्टर्ड’ टेस्ट-ट्यूब बेबी हर्षा का जन्म हुआ। यह उपलब्धि सहायक प्रजनन तकनीक (आईवीएफ) के क्षेत्र में भारत के प्रवेश का प्रतीक थी। ‘वैज्ञानिक रूप से रजिस्टर्ड’ शब्द का इस्तेमाल इसलिए किया गया ताकि 1978 में ब्रिटेन में दुनिया की पहली टेस्ट-ट्यूब बेबी लुईस ब्राउन के जन्म के कुछ महीनों बाद एक अन्य भारतीय डॉक्टर द्वारा किए गए समान दावों को स्पष्ट रूप से खारिज किया जा सके।

बताया जाता है कि इस प्रक्रिया का नेतृत्व एक प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ और प्रजनन विशेषज्ञ डॉ. इंद्रा हिंदुजा ने किया था। उनके साथ अन्य चिकित्सकों और वैज्ञानिकों की टीम ने भी योगदान दिया। पहली टेस्ट ट्यूब बेबी एक बच्ची थी, जिसका नाम हर्षा रखा गया। यह उपलब्धि विश्व में पहले टेस्ट ट्यूब बेबी (लुईस ब्राउन, 1978, यूके) के जन्म के केवल आठ साल बाद हासिल की गई, जो भारत की तेजी से उभरती चिकित्सा क्षमता को दर्शाता है।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

इस उपलब्धि में इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) तकनीक का उपयोग किया गया, जिसमें अंडाणु और शुक्राणु को शरीर के बाहर स्टोर किया जाता है और फिर भ्रूण को मां के गर्भाशय में प्रत्यारोपित किया जाता है।

यह भारत में सहायक प्रजनन तकनीक की शुरुआत थी, जिसने निसंतान दंपतियों के लिए माता-पिता बनने की संभावनाओं को बढ़ाया। इस उपलब्धि ने भारत को आईवीएफ तकनीक में अग्रणी देशों की सूची में शामिल किया, जो उस समय तक मुख्य रूप से पश्चिमी देशों तक सीमित थी। हर्षा के जन्म के बाद भारत में आईवीएफ तकनीक तेजी से विकसित हुई, और आज भारत में हजारों आईवीएफ केंद्र हैं।

–आईएएनएस

एफएम/केआर

देशबन्धु

Related Posts

ब्लॉग

‘भारतजेन’ एआई जून 2026 तक सभी 22 अनुसूचित भारतीय भाषाओं को करेगा सपोर्ट : डॉ. जितेंद्र सिंह

August 6, 2025
ब्लॉग

इतिहास में 7 अगस्त : दुनिया को मिला पहला ऑटोमैटिक इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर, नाम ‘हार्वर्ड मार्क-वन’

August 6, 2025
ब्लॉग

ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए 11,535 कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए : अश्विनी वैष्णव

August 6, 2025
ब्लॉग

भारत में पिछले 11 वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का उत्पादन छह गुना बढ़ा, निर्यात में हुई आठ गुना की वृद्धि

August 6, 2025
ब्लॉग

भारत में 1,700 से ज्यादा वैश्विक क्षमता केंद्र 19 लाख से ज्यादा लोगों को देते हैं रोजगार : जितिन प्रसाद

August 6, 2025
ब्लॉग

एनएसडीएल का शेयर इश्यू प्राइस से 10 प्रतिशत ऊपर लिस्ट, इंट्राडे में बनाया 920 रुपए का हाई

August 6, 2025
Next Post

हर क्षेत्र में प्रगति और विकास की राह पर बढ़ रहा देश : नितिन गडकरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

091215
Total views : 5934390
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In