deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

दिल्ली के मतदाताओं से भाजपा का वादा, 2025 में सरकार बनी तो हर्षोल्लास से मनेगी दीपावली और छठ

by
November 15, 2023
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में छठ और दीपावली को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार और भाजपा के बीच चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच भाजपा ने दिल्ली के वोटरों से यह वादा किया है कि अगर 2025 में भाजपा दिल्ली राज्य में सत्ता में आयेगी तब हिन्दू पर्व दीपावली एवं छठ परम्परागत हर्षोल्लास से मनेगी और प्रदूषण भी काबू में रहेगा।

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, लोकसभा सांसद मनोज तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह और भाजपा दिल्ली प्रदेश के पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष नीरज तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए छठ महापर्व पर केजरीवाल सरकार और आप शासित दिल्ली नगर निगम के रवैये की जमकर आलोचना करते हुए कई गंभीर आरोप भी लगाएं।

READ ALSO

सिद्धारमैया सरकार पर भड़के कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, कमल हासन पर बोले- ‘माफी मांगने से इनकार करना, उनके अहंकार को दर्शाता है’

नोएडा मेट्रो में स्मार्ट कार्ड रिचार्ज के लिए अब यूपीआई से भुगतान संभव

वीरेन्द्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि आस्था और परंपरा के प्रतीक छठ पूजा की तैयारियों के नाम पर अरविंद केजरीवाल सरकार सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। 1993 में जब स्वः मदन लाल खुराना जी की सरकार बनी तबसे छठ पूजा दिल्ली के अंदर बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाने लगी, लेकिन अरविंद केजरीवाल सरकार के सत्ता में आने के बाद हर बार छठ के नाम पर पूर्वांचलियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मां यमुना की सफाई के नाम पर दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार किया है और आज यमुना नदी की स्थिति पहले से बदतर है। सांसद मनोज तिवारी के साथ उन्होंने स्वयं कालिंदी कुंज में निरीक्षण किया और यमुना मे तैरते केमिकल झाग देखे।

सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल सरकार हिंदूओं और खासकर पूर्वांचलियों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। एक तरफ अरविंद केजरीवाल की मंत्री छठ पूजा की तैयारियों को लेकर नए-नए ऐलान कर रही हैं जबकि दूसरी तरफ केजरीवाल सरकार ने कोर्ट में एफिडेविट देकर कहा है कि छठ पर्व के कारण यमुना प्रदूषित हो सकती है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सिर्फ यमुना प्रदूषण का बहाना बनाकर छठ महापर्व को बाधित करने का काम कर रहे हैं। जबकि, छठ सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि अन्य शहरों में भी नदी किनारे काफी धूमधाम से मनाई जाती है। लेकिन, वहां कभी इसकी शिकायत नहीं आती। केजरीवाल सरकार घाटों की सफाई और अन्य जरूरी सफाइयां नहीं करती, लेकिन छठ मैया के समय पर ऑड इवन लागू कर पूर्वांचलियों को छठ घाट आने से रोकने का प्रयास जरुर कर रही है।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली के लोग आज भी यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर छठ महापर्व को बाधित करने में आप सरकार इतनी रुचि क्यों रखती है। अगर यमुना प्रदूषित होने का मुख्य कारण केजरीवाल छठ महापर्व को बता रहे हैं तो फिर यह उनकी मूर्खता की पराकाष्ठा है क्योंकि जिन शहरों में गंगा, ब्रह्मपुत्र और अन्य नदियां बहती है तो वहां छठ उत्सव के बाद स्थिति में बदलाव क्यों नहीं आता। छठ महापर्व के गानो में भी इसकी आस्था और परंपरा का उल्लेख होता है। यमुना में गंगा जल और गाय के दूध की जगह आज केमिकल और नाले का गंदा पानी प्रवाहित किया जा रहा है। केजरीवाल की हिंदू विरोधी नीति का हम विरोध करते हैं और अगर हिंदुओं की आस्था के साथ केजरीवाल सरकार खिलवाड़ करती रहेगी तो इसे भाजपा नहीं बर्दाश्त करेगी।

उन्होंने कहा कि आने वाले 2025 के चुनाव में जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी, तब दीपावली एवं छठ जैसे हिंदू पर्व परम्परागत हर्षोल्लास से मनेगी। प्रदूषण स्थिति भी पहले से बेहतर होगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि केजरीवाल सरकार को दीपावली शुरु होते ही दिल्ली में प्रदूषण की चिंता होने लगती है और वह छठ पूजा तक चलती है। जबकि, प्रदूषण के कारण दिल्लीवासी पूरे 12 महीने परेशान रहते हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल का छठ पर ही प्रदूषण के नियमों को लगाना राजनीति से प्रेरित है। उनका पूर्वांचल विरोधी चेहरा हर साल छठ में उजागर होता है।

दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि एक तरफ आप मंत्री आतिशी 1,000 छठ घाट बनाने का आदेश दे रही हैं और दूसरी तरफ उनके ही बवाना विधायक जय भगवान खड़े होकर छठ घाट तुड़वाने का काम कर रहे हैं, जिसका फोटो उनके पास है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की महापौर द्वारा 40,000 रुपये प्रति छठ समितियों को देने की घोषणा की गई। लेकिन, उनके विधायक उन पैसों को लेने के लिए केजरीवाल की फोटो लगाने का दबाव डाल रहे हैं।

–आईएएनएस

एसटीपी/एबीएम

Related Posts

सिद्धारमैया सरकार पर भड़के कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, कमल हासन पर बोले- ‘माफी मांगने से इनकार करना, उनके अहंकार को दर्शाता है’
ताज़ा समाचार

May 29, 2025
अंतरराष्ट्रीय

नोएडा मेट्रो में स्मार्ट कार्ड रिचार्ज के लिए अब यूपीआई से भुगतान संभव

May 29, 2025
अंतरराष्ट्रीय

फ्रेंच ओपन: मीरा एंड्रीवा दूसरे राउंड में शानदार जीत के साथ तीसरे दौर में

May 29, 2025
सोने-चांदी की चमक बढ़ी
ताज़ा समाचार

सोने-चांदी की चमक बढ़ी

May 29, 2025
तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
जबलपुर

उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, तापमान नीचे खिसकने के बाद भी राहत नहीं

Next Post

स्पेज टावर्स बिल्डरों के खिलाफ बढ़ते जा रहे आरोप, पीड़ित लगा रहे न्याय की गुहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

बंदा प्रकाश तेलंगाना विधान परिषद के उप सभापति चुने गए

February 12, 2023
बीएसएफ ने मेघालय में 40 मवेशियों को छुड़ाया, 3 तस्कर गिरफ्तार

चीनी शताब्दी की दूर-दूर तक संभावना नहीं

चीनी शताब्दी की दूर-दूर तक संभावना नहीं

February 12, 2023

बंगाल के जलपाईगुड़ी में बाढ़ जैसे हालात, शहर में घुसने लगा नदी का पानी

August 26, 2023
राधिका खेड़ा ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

May 5, 2024

EDITOR'S PICK

यूपी के डिप्टी सीएम मौर्य श्रृंगवेरपुर धाम में चाहते हैं ‘अयोध्या जैसी कार सेवा’

August 17, 2023

संसद में जो हुआ वो शर्मनाक, लोकतंत्र का अपमान देश सहन नहीं करेगा : शिवराज सिंह चौहान

December 20, 2024

इराक में तुर्की के ड्रोन हमले में दो कुर्द आतंकवादी मारे गए

October 8, 2023
कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाती थी सपा : सीएम योगी

May 11, 2024
ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

082811
Total views : 5882742
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Notifications