deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home जानकारी

मध्यप्रदेश और मणिपुर के मध्य पर्यटन सहित अन्य क्षेत्रों में आदान-प्रदान बढ़ाने के प्रयास होंगे : मुख्यमंत्री श्री चौहान

देशबन्धु by देशबन्धु
November 30, 2022
in जानकारी
0
मध्यप्रदेश और मणिपुर के मध्य पर्यटन सहित अन्य क्षेत्रों में आदान-प्रदान बढ़ाने के प्रयास होंगे : मुख्यमंत्री श्री चौहान
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश और मणिपुर के मध्य पर्यटन, सांस्कृतिक और अन्य क्षेत्रों में परस्पर आदान-प्रदान बढ़ाने के प्रयास होंगे। मणिपुर एक खूबसूरत राज्य है। यह बेहतरीन राज्यों में से एक है। सुंदर वन, जल और जन-सम्पदा से परिपूर्ण भारत का मुकुट मणि राज्य है। मध्यप्रदेश और मणिपुर में काफी साम्य भी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान मणिपुर के इंफाल में राजकीय उत्सव संगाई महोत्सव को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बाक्सिंग में मेरीकॉम से लेकर अन्य खेलों के प्रतिभावान खिलाड़ी मणिपुर का माथा ऊँचा किए हुए हैं। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिंद फौज ने हिंदुस्तान की धरती पर सबसे पहले तिरंगा मणिपुर में ही फहराया था। इस नाते मणिपुर का विशेष महत्व है। मणिपुर, देश ही नहीं दुनिया के सबसे अच्छे राज्यों में से एक बन जाये, जो मणियों से भरा हो उसे हिंदी में मणिपुर कहते हैं। यह सचमुच में अद्भुत प्रदेश है। यहाँ के मंदिर भी अद्भुत हैं। गोविंद जी मंदिर और गोपीनाथ जी का मंदिर मणिपुर में आस्था का केंद्र हैं।

READ ALSO

मिलेट्स सेहत का नया तड़का: बाजरा-रागी बिरयानी सोशल मीडिया पर वायरल, जानें रेसिपी

बेंगलुरु: दंपती का 5.9 लाख का मासिक खर्च, वीडियो वायरल, क्या यह है शहरी जीवन की हकीकत?

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में मणिपुर विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। पर्यटन के क्षेत्र में मणिपुर अग्रणी है। आने वाले दस वर्ष में मणिपुर हिन्दुस्तान का सबसे बड़ा टूरिज्म डेस्टिनेशन होगा। मणिपुर के 14 स्थानों से एक साथ प्रारंभ इस उत्सव के उद्घाटन से केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री जी किशन रेड्डी भी जुड़े।

ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मणिपुर विकास के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ता जाये,ऐसी शुभकामनाएँ मध्यप्रदेश वासियों की हैं। मणिपुर का सौंदर्य अभिभूत करने वाला है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की सुंदरता भी कम नहीं है। उन्होंने मणिपुर के रहवासियों को पर्यटन के लिए मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मणिपुर के जो विद्यार्थी मध्यप्रदेश में अध्ययनरत हैं, उनकी चिंता करना मुख्यमंत्री के नाते मेरा दायित्व है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मणिपुर राज्य के व्यंजनों की भी प्रशंसा की।

ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गत 12 वर्ष से प्रारंभ इस उत्सव का यह 11वां वर्ष है। कोविड की वजह से उत्सव की निरंतरता प्रभावित हुई थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गत 21 नवम्बर से प्रारंभ 10 दिवसीय उत्सव के सातवें दिन आज इसमें हिस्सा लेते हुए मणिपुर के मुख्यमंत्री श्री एन. बीरेन सिंह को उत्सव के लिए बधाई दी।

ADVERTISEMENT

मणिपुर के मुख्यमंत्री श्री एन. बीरेन सिंह ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने मणिपुर की पारम्परिक चित्रकला सहित अन्य कलात्मक वस्तुओं की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान को उपहार भी भेंट किये।

महोत्सव में मणिपुर के लोक कलाकारों सहित देश के विभिन्न प्रांतों के कलाकारों के नृत्य और मध्यप्रदेश के लोक नृत्य की भी प्रस्तुति हुई।

देशबन्धु

Related Posts

मिलेट्स बाजरा-रागी बिरयानी रेसिपी सोशल मीडिया पर वायरल
Health & Fitness, Fitness Equipment

मिलेट्स सेहत का नया तड़का: बाजरा-रागी बिरयानी सोशल मीडिया पर वायरल, जानें रेसिपी

September 8, 2025
बेंगलुरु दंप का मासिक खर्च वीडियो वायरल, शहरी जीवन की हकीकत
जानकारी

बेंगलुरु: दंपती का 5.9 लाख का मासिक खर्च, वीडियो वायरल, क्या यह है शहरी जीवन की हकीकत?

September 8, 2025
त्योहारी सीजन विशेष पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन, देखें ट्रेनों की सूची
जानकारी

9 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन, देखें ट्रेनों की सूची

September 5, 2025
यूट्यूब क्रिएटर्स के लिए ITR फाइलिंग गाइड, जानें सही फॉर्म और प्रक्रिया
जानकारी

यूट्यूब क्रिएटर्स के लिए ITR फाइलिंग गाइड: जानें सही फॉर्म और प्रक्रिया

September 2, 2025
ओला इलेक्ट्रिक 5 अरब डॉलर के शेयर नुकसान के बाद वापसी की उम्मीद में
जानकारी

ओला इलेक्ट्रिक 5 अरब डॉलर के शेयर नुकसान के बाद वापसी की उम्मीद में

September 1, 2025
कम उम्र में बढ़ते हार्ट अटैक के खतरे, योग दिल को फिट और जवान
Health & Fitness, Weight Loss

कम उम्र में बढ़ते हार्ट अटैक के खतरे को करें कम: योग से रखें अपने दिल को फिट और जवान

August 14, 2025
Next Post
मध्यप्रदेश में भी अंतर्राज्यीय सांस्कृतिक उत्सव की पहल होगी

मध्यप्रदेश में भी अंतर्राज्यीय सांस्कृतिक उत्सव की पहल होगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

097647
Total views : 5970850
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In