deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

झारखंड में पक्ष और विपक्ष के लिए चिंता बढ़ाने वाले हैं लोकसभा चुनाव के नतीजों से जुड़े आंकड़े

by
June 6, 2024
in राष्ट्रीय
0
झारखंड में पक्ष और विपक्ष के लिए चिंता बढ़ाने वाले हैं लोकसभा चुनाव के नतीजों से जुड़े आंकड़े
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

रांची, 6 जून (आईएएनएस)। झारखंड में लोकसभा चुनाव के नतीजे राज्य के बदलते सियासी हालात का संकेत दे रहे हैं। इन नतीजों से वोटों का जो अंकगणित सामने आया है, वह राज्य में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए अलार्मिंग है।

राज्य की सभी पांच ट्राइबल सीटों पर हार से जहां भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए नेतृत्व के माथे पर चिंता की लकीरें हैं, वहीं वोटों की विधानसभावार गिनती के आंकड़ों में खासे अंतर से पिछड़ जाना झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को परेशानी में डालने वाला संकेत है।

READ ALSO

तमिलनाडु के सेलम में पर्यटकों से भरी वैन खाई में गिरी, कई की हालत गंभीर

बिहार : सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर पटना पहुंचा, एयरपोर्ट पर दिलीप जायसवाल, तेजस्वी ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल जनवरी 2025 के पहले हफ्ते में पूरा हो रहा है। ऐसे में अगले चार से पांच महीनों के भीतर चुनाव संभावित हैं। लिहाजा, लोकसभा चुनाव परिणाम के आंकड़ों का आकलन पक्ष-विपक्ष दोनों तरफ की पार्टियां कर रही हैं।

लोकसभा चुनाव के नतीजों का विधानसभावार विश्लेषण करने पर यह फैक्ट सामने आया है कि राज्य की 81 में से 50 विधानसभा सीटों पर एनडीए को बढ़त हासिल हुई है। राज्य के मौजूदा सत्ताधारी गठबंधन को एनडीए से काफी कम मात्र 29 सीटों पर बढ़त मिली है। दो सीटों पर एक नए संगठन जेबीकेएसएस (झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति) को बढ़त हासिल हुई है।

अगर विधानसभा चुनाव में भी एनडीए इसी आंकड़े को बरकरार रखने में कामयाब हो जाए तो राज्य की मौजूदा सरकार की जमीन खिसकनी तय है। लेकिन, लोकसभा चुनाव की बढ़त को विधानसभा चुनाव में भी बरकरार रखना एनडीए के लिए कठिन चुनौती है।

2019 के चुनाव में भाजपा की तत्कालीन रघुवर दास के नेतृत्व वाली सरकार भी उस साल हुए लोकसभा चुनाव की बढ़त से उत्साहित थी। उन्होंने उत्साहित होकर ‘अबकी बार 65 पार’ का नारा दिया था। लेकिन, जब विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे तो पार्टी मात्र 26 सीटों पर सिमट गई थी और उसे राज्य की सत्ता गंवानी पड़ी थी।

भाजपा राज्य में आदिवासियों के लिए रिजर्व 28 में से 26 सीटें हारने की वजह से सत्ता से बाहर हो गई थी। उस वक्त पार्टी नेतृत्व ने स्वीकार किया था कि उनसे झारखंड के आदिवासियों के सेंटिमेंट्स को समझने में चूक हुई है। पार्टी ने इसकी भरपाई के लिए कई कोशिशें की।

केंद्र सरकार ने झारखंड के सबसे बड़े जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर ‘जनजातीय गौरव दिवस’ घोषित किया। भाजपा से 2004 में अलग होकर अपनी पार्टी बनाने वाले बाबूलाल मरांडी को वापस पार्टी में सम्मानपूर्वक लाया गया और उन्हें पार्टी की कमान सौंपी गई।

आदिवासी कल्याण के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई योजनाएं लागू की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद भगवान बिरसा मुंडा के गांव गए। झारखंड की राज्यपाल रहीं द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनाई गईं। लेकिन, इन तमाम कोशिशों के बाद भी इस लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी पांच आदिवासी आरक्षित सीटों पर भाजपा को शिकस्त मिली।

विधानसभावार आंकड़ों पर भी निगाह डालें तो भाजपा 28 में से 23 ट्राइबल सीटों पर पिछड़ गई है। संकेत साफ है कि आदिवासी भाजपा से बिदके हुए हैं। उनकी नाराजगी का सबसे बड़ा कारण झारखंड के आदिवासी नेता और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को माना जा रहा है। बहरहाल, भाजपा में अब एक बार फिर झारखंड में आदिवासियों को अपने पक्ष में लाने के लिए नए सिरे से मंथन की तैयारी चल रही है।

सत्तारूढ़ जेएमएम-कांग्रेस-राजद के खेमे में सबसे ज्यादा इस बात को लेकर चिंता है कि सरकार के सात मंत्रियों सहित करीब 20 विधायक अपने ही विधानसभा क्षेत्रों में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को बढ़त दिलाने में नाकाम रहे। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल, मिथिलेश ठाकुर, सत्यानंद भोक्ता, बेबी देवी और बसंत सोरेन की विधानसभा सीटों पर भी उनके दल-गठबंधन के प्रत्याशी पीछे रह गए। केवल चार मंत्री आलमगीर आलम, दीपक बिरुआ, रामेश्वर उरांव और हफीजुल हसन ऐसे रहे, जिनके क्षेत्रों में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को बढ़त हासिल हुई।

विधानसभावार कुल 52 सीटों पर पिछड़ना इंडिया गठबंधन के लिए चिंता का विषय है। जाहिर है, विधानसभा चुनाव के लिए यहां भी नई रणनीति पर विचार-विमर्श शुरू हो गया है।

–आईएएनएस

एसएनसी/एबीएम

Related Posts

तमिलनाडु के सेलम में पर्यटकों से भरी वैन खाई में गिरी, कई की हालत गंभीर
राष्ट्रीय

May 12, 2025
राष्ट्रीय

बिहार : सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर पटना पहुंचा, एयरपोर्ट पर दिलीप जायसवाल, तेजस्वी ने दी श्रद्धांजलि

May 12, 2025
राष्ट्रीय

विदेश सचिव विक्रम मिस्री की बेटी को ट्रोल करने पर महिला आयोग ने लिया संज्ञान, बताया- गैर-जिम्मेदाराना

May 12, 2025
राष्ट्रीय

कर्नाटक: शादी के तुरंत बाद सरहद लौटे बेलगावी के दो भाई, दोनों सेना में जवान

May 12, 2025
राष्ट्रीय

जमशेदपुर में होटल के कमरे में फंदे से लटकी मिली युवती, हत्या या आत्महत्या-जांच में जुटी पुलिस

May 12, 2025
राष्ट्रीय

पाकिस्तान की फिर खुली कलई, भारतीय एयरफील्ड तबाह करने का दावा भी निकला ‘फेक’

May 12, 2025
Next Post

इजरायली सेना ने गाजा में यूएन एजेंसी के स्कूल पर हमला किया, हमास के लोगों को मारने का दावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

बंदा प्रकाश तेलंगाना विधान परिषद के उप सभापति चुने गए

February 12, 2023
बीएसएफ ने मेघालय में 40 मवेशियों को छुड़ाया, 3 तस्कर गिरफ्तार

चीनी शताब्दी की दूर-दूर तक संभावना नहीं

चीनी शताब्दी की दूर-दूर तक संभावना नहीं

February 12, 2023

बंगाल के जलपाईगुड़ी में बाढ़ जैसे हालात, शहर में घुसने लगा नदी का पानी

August 26, 2023
राधिका खेड़ा ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

May 5, 2024

EDITOR'S PICK

अमेरिका में दिए राहुल गांधी के बयान पर हरदीप सिंह पुरी ने कहा- पता नहीं उनको कहां से मिली यह जानकारी

September 11, 2024
हरियाणा से जब्त वाहन में मिली अस्थियां व खून के धब्बे मृतकों से मिले

February 27, 2023
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को आतिशी ने लिखी चिट्ठी

April 30, 2025

ऋषि सुनक ने जी7 में कहा, यूक्रेन की सुरक्षा में ही हमारी सुरक्षा

May 21, 2023
ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

081041
Total views : 5871928
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In