deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

दिल्ली की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है: शगुन परिहार

देशबन्धु by देशबन्धु
February 8, 2025
in राष्ट्रीय
0
दिल्ली की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है: शगुन परिहार
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरों को खारिज कर दिया गया है। जीत पर भाजपा नेता बहुत खुश हैं। जम्मू-कश्मीर की भाजपा विधायक शगुन परिहार ने खुशी जताते हुए जीत का श्रेय भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की बेहतरी के बारे में नहीं सोचा। लोगों को भरोसा है कि भाजपा यहां विकास का काम करेगी।

READ ALSO

ग्रेटर नोएडा : जमीन के नाम पर 58.90 लाख की ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को आएंगे सिवान, कार्यकर्ताओं में उत्‍साह : मंत्री जनक चमार

उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “दिल्ली की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है, उन पर विश्वास जताया है। यहां सड़कों की हालत बहुत खराब थी, कूड़े के पहाड़ बने हुए थे, सीवर का पानी घरों में आता था और बिजली की समस्या थी। केजरीवाल जी की पार्टी ने फ्री सुविधाओं के नाम पर झूठा प्रचार किया लेकिन जनता को कुछ नहीं मिला। अरविंद केजरीवाल ने अन्ना हजारे जी के साथ भी धोखा किया। लेकिन इस बार जनता की आंखें खुली हैं।”

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

उन्होंने आगे कहा, “जनता को अब पता चल चुका है कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो जनता के लिए काम करेगी, इसलिए जनता ने भाजपा को वोट दिया और उन्हें जिताया। यह जनता की सफलता है, और जनता की सफलता भाजपा की सफलता है।”

बता दें कि दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी हुई है। पार्टी को जबरदस्त जीत मिली है वहीं पिछली दो बार से अच्छी खासी मार्जिन से विजय पताका लहराने वाली आप को नकार दिया गया है।

इस चुनावी परिवर्तन में, आप के नेता अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से और मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से हार गए हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी सीट पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही हैं। सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं। हार के बाद केजरीवाल ने कहा – “हम हार को स्वीकार करते हैं। भाजपा को जीत की बधाई। जनता ने उन्हें बहुमत दिया है। मुझे उम्मीद है कि वे लोगों की आकांक्षाओं पर खरे उतरेंगे।” भाजपा के मुख्यालय पर उत्सव का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7 बजे पार्टी के मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

पीएसएम/केआर

देशबन्धु

Related Posts

ग्रेटर नोएडा : जमीन के नाम पर 58.90 लाख की ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार
राष्ट्रीय

ग्रेटर नोएडा : जमीन के नाम पर 58.90 लाख की ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

June 14, 2025
प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को आएंगे सिवान, कार्यकर्ताओं में उत्‍साह : मंत्री जनक चमार
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को आएंगे सिवान, कार्यकर्ताओं में उत्‍साह : मंत्री जनक चमार

June 14, 2025
लालू अपमानित करने वाले नेता, लोकतंत्र में ‘राजा’ बनने की कोशिश कर रहे : भाजपा
राष्ट्रीय

लालू अपमानित करने वाले नेता, लोकतंत्र में ‘राजा’ बनने की कोशिश कर रहे : भाजपा

June 14, 2025
आज का इतिहास
Uncategorized

आज का इतिहास

June 14, 2025
लालू यादव के वीडियो पर बिहार में बवाल, बीजेपी बोली- ‘बाबा साहेब का अपमान, शर्मनाक’
राष्ट्रीय

लालू यादव के वीडियो पर बिहार में बवाल, बीजेपी बोली- ‘बाबा साहेब का अपमान, शर्मनाक’

June 14, 2025
अहमदाबाद विमान हादसे पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जताया दुख, कहा- हम परिवारों के साथ खड़े हैं
राष्ट्रीय

अहमदाबाद विमान हादसे पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जताया दुख, कहा- हम परिवारों के साथ खड़े हैं

June 14, 2025
Next Post
अमेरिकी विदेश मंत्री के चीन संबंधी बयान पर चीन ने जताया कड़ा ऐतराज

अमेरिकी विदेश मंत्री के चीन संबंधी बयान पर चीन ने जताया कड़ा ऐतराज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

084389
Total views : 5892711
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In