सतना, देशबन्धु। मैहर जिला बनने के बाद से तरह-तरह की मांग की जा रही थी। लेकिन हाल ही में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने सतना को संभाग बनाए जाने की मांग की है। इस संबंध में वह मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास स्वयं पत्र लेकर पहुंची।
इस लिए बनाया जाए
मध्य प्रदेश के सतना जिले को संभाग बनाए जाने को लेकर राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र दिया है। पत्र में जिक्र किया की रीवा संभाग में 6 जिले होने के वजह से इसका क्षेत्र ज्यादा हो रहा है। ऐसे में सतना, मैहर और पन्ना जिले को शामिल कर सतना संभाग बनाया जा सकता है।
तो क्या 11 संभाग होगा सतना
अगर देखा जाए तो वर्तमान में मध्य प्रदेश में 10 संभाग हैं। जिनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, ग्वालियर, नर्मदापुरम, सागर, शहडोल, उज्जैन और चंबल संभाग है। अगर सब कुछ ठीक रहा और सतना संभाग बना तो यह प्रदेश का 11वां संभाग होगा।
मैहर जिला बनने के बाद तेज हुई मांग
बताया गया है कि मैहर के जिला बनने के बाद से मांग की जा रही थी। सतना जिले से मैहर जिला अलग होने के बाद। यह मांग और तेज हो गई है। ध्यान देने वाली बात तो यह है कि अभी तक आम जन द्वारा ऐसी मांग
की जा रही थी लेकिन सतना को संभाग बनाने के लिए स्वयं राज्यमंत्री आगे आईं हैं। जिन्होंने प्रदेश सरकार के मुखिया डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने यह जिक्र किया है कि सतना जिलों को अब संभाग बनाया जाए।
रीवा सम्भाग में 6जिले
दिये गये पत्र में राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का ध्यानआकर्षित करते हुए लिखा है कि रीवा संभाग एवं सागर संभाग जिनमें 6-6 जिले शामिल हैं। भौगोलिक दृष्टि से काफी वृहद क्षेत्र में फेले होने के कारण क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।