deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

दो दिन बाद होली, लेकिन दिल्ली की महिलाओं को अब तक नहीं मिला फ्री सिलेंडर : आतिशी

देशबन्धु by देशबन्धु
March 12, 2025
in राष्ट्रीय
0
दो दिन बाद होली, लेकिन दिल्ली की महिलाओं को अब तक नहीं मिला फ्री सिलेंडर : आतिशी
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) की नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा द्वारा महिलाओं को फ्री सिलेंडर दिए जाने को लेकर घेरा। कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि महिलाओं को फ्री सिलेंडर दिए जाएंगे, लेकिन उनके वादे का क्या हुआ?

READ ALSO

बिहार में बिजली गिरने से छह की मौत, कई घायल

झारखंड में सूचना आयोग, लोकायुक्त सहित रिक्त संवैधानिक पदों पर अगस्त तक नियुक्ति करे सरकार: हाईकोर्ट

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बुधवार को आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, “भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली की महिलाओं से कई वादे किए थे। उन्होंने (भाजपा) कहा था कि 8 मार्च से पहले महिलाओं को ढाई हजार रुपए देंगे, लेकिन वो वादा झूठा साबित हो गया। अब होली और दिवाली पर दिल्ली की हर महिला को एक फ्री सिलेंडर मिलना था, लेकिन दो दिन बाद होली है। अब दिल्ली की महिलाएं इंतजार कर रही हैं कि क्या उन्हें होली पर फ्री सिलेंडर मिलेगा।”

ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा, “आज दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में दिल्ली की महिलाएं खाली सिलेंडर लेकर भारतीय जनता पार्टी के विरोध में प्रोटेस्ट कर रही हैं और अपनी आवाज उठा रही हैं कि पहला ढाई हजार रुपए का वादा तो जुमला साबित हो गया। क्या फ्री सिलेंडर का वादा भी जुमला साबित होगा?”

ADVERTISEMENT

इससे पहले आतिशी ने महिला समृद्धि योजना को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी ने वादा किया था कि 8 मार्च को महिलाओं के खाते में पैसे आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा था, “पीएम मोदी ने दिल्ली चुनाव से पहले दिल्ली की महिलाओं से यह वादा किया था कि 8 मार्च से सभी महिलाओं के खाते में ढाई हजार रुपए की राशि पहुंच जाएगी। उन्होंने तो यह भी कहा था कि फोन नंबर को अपने खाते से लिंक करा लो, 8 मार्च को मैसेज आएगा कि आपके खाते में ढाई हजार रुपए पहुंच गए हैं, मगर ऐसा नहीं हुआ। 8 मार्च को न तो पैसे आए और न ही महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हुआ, बल्कि उन्हें चार मंत्रियों की कमेटी मिली है।”

उन्होंने कहा था, “सब जानते हैं कि इस देश में किसी भी योजना को ठंडे बस्ते में डालने का तरीका होता है कमेटी बना दो। सालों तक कमेटी बैठी रहेगी, लेकिन महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आएंगे। यह साबित हो गया है कि पीएम मोदी ने दिल्ली की महिलाओं को झूठ बोला और उनका वादा धोखा निकला। आज के बाद दिल्ली के लोग और देश भर के लोग पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा नहीं करने वाले हैं, क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि चुनाव से पहले पीएम मोदी बड़ी-बड़ी गारंटी देते हैं और उसके बाद धोखा देते हैं।”

–आईएएनएस

एफएम/केआर

देशबन्धु

Related Posts

राष्ट्रीय

बिहार में बिजली गिरने से छह की मौत, कई घायल

June 16, 2025
झारखंड में सूचना आयोग, लोकायुक्त सहित रिक्त संवैधानिक पदों पर अगस्त तक नियुक्ति करे सरकार: हाईकोर्ट
राष्ट्रीय

झारखंड में सूचना आयोग, लोकायुक्त सहित रिक्त संवैधानिक पदों पर अगस्त तक नियुक्ति करे सरकार: हाईकोर्ट

June 16, 2025
Uncategorized

झारखंड में सूचना आयोग, लोकायुक्त सहित रिक्त संवैधानिक पदों पर अगस्त तक नियुक्ति करे सरकार: हाईकोर्ट

June 16, 2025
त्रिपुरा : भाजपा ने बांग्लादेश में टैगोर के पैतृक घर पर हुई बर्बरता के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन
राष्ट्रीय

त्रिपुरा : भाजपा ने बांग्लादेश में टैगोर के पैतृक घर पर हुई बर्बरता के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन

June 16, 2025
भारतीय चाहें तो देश की अर्थव्यवस्था को खुद बहुत बड़ा कर सकते हैं : सीएम रेखा गुप्ता
राष्ट्रीय

भारतीय चाहें तो देश की अर्थव्यवस्था को खुद बहुत बड़ा कर सकते हैं : सीएम रेखा गुप्ता

June 16, 2025
बीकानेर: लव कुश वाटिका का लोकार्पण, मंत्री संजय शर्मा बोले, ’10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य’
राष्ट्रीय

बीकानेर: लव कुश वाटिका का लोकार्पण, मंत्री संजय शर्मा बोले, ’10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य’

June 16, 2025
Next Post
मॉरीशस संसद की नई इमारत के निर्माण में भारत करेगा सहयोग : पीएम मोदी

मॉरीशस संसद की नई इमारत के निर्माण में भारत करेगा सहयोग : पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

084640
Total views : 5894436
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In