सतना, देशबन्धु। जिले का मौसम बुधवार की देर रात बदला, बारिश के गिरे ओलों ने मौसम में ठंडक घोल दी वहीं अचानक हुई बारिश ने किसानों आफत में डाल दिया। मैहर में चने आकार के गिरे ओलों से ज्याद नुक्शान तो नहीं हुआ लेकिन देररात हुई बारशि से पकी फसल सहित अनाज जरूर भींग गया है।
ज्ञात हो कि मौजूदा समय में दलहन और तिलहन की फसल पक कर तैयार है। कई जगहों पर गहाई का दौर बड़ी तेजी के साथ चल रहा है। ऐसे पींक दौर में अचानक बारिश के चलते किसान परेशान नजर आये। बुधवार की सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। दिनभर सूर्य ने आंख मिचौली का खेल खेला। देर रात्रि मैहर समेत अमरपाटन में झमाझम बारिश हुई। जिसके चलते किसानों को पकी फसल बारिश में भींग गईं, कई जगहों में तो खुले में अनाज रखा था वह भी बारिश में पूरी तरह से तरबतर हो गया।
उपार्जन केन्द्र खुलने में देरी
किसानों की माने तो उनका कहना है कि इस बार शासन और प्रशासन द्वारा उपार्जन केन्द्र के लिए जो तिथि निर्धारित की गई थी वह तिथि निकल जाने के बाद भी अभी तक उपार्जन केन्द्र शुरू नहीं हुए। उपार्जन केन्द्र खुलने के इंतजार में बैठे किसानों का कहना है कि अनाज खेत और खलिहानों में रखा था कि जब खरीदी केन्द्र खुलेंगे तो वह उपार्जन केन्द्र में अनाज देंगे। मौसम का हमें यह अनुमान नहीं था मौसम इस तरह से अचानक करवट लेगा।
कृषि कार्य में लगा ब्रेक
बुधवार की रात्रि बेमौसम हुई बारिश ने कृषि कार्य में पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया है। गुरुवार की अल सुबह भी बादलों की उपस्थिति आसमान में बनी रही। जिसको लेकर किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि अब भींग गई फसल सूखने के बाद ही गहाई का दौर शुरू होगा। जब तक यह फसल नहीं सूखती तब तक कृषि कार्य में पूरी तरह से ब्रेक ही लगा रहेगा। हम लोग मौसम के साफ होने तक इंतजार करेंगे।
पहले से दी थी चेतावनी
मौसम विभाग की माने तो जिले में बुधवार और गुरुवार को बारिश का अर्लट जारी पहले से किया था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो साइक्लोनिक सर्कुलेट सिस्टम के एक्टिव होने की वजह से है। वहीं एक टर्फ भी गुजर रहा है। एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव है। इस वजह से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। यह स्थिति पूरे प्रदेश भर में बनी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि 22 मार्च तक मौसम की यह स्थिति रहेगी।
25 तक ठंडक, इसके बाद गर्मी
जनवरी माह बीत जाने के बाद से फरवरी माह में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री के आसपास रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 14 से 16 के बीच बना रहा। अगर मार्च माह की बात करें तो 13मार्च को अधिकतम तापमान 38 रहा वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन बारिश के बाद फिर से 24मार्च तक लोगों को ठंडक का अहसास होगा। 25मार्च से गर्मी का दौर शुरू होगा।