deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

संगठन की मजबूत के लिए करूंगा काम, पार्टी का विस्तार हमारी प्राथमिकता : उदय सिंह

देशबन्धु by देशबन्धु
May 19, 2025
in राष्ट्रीय
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

पटना, 19 मई (आईएएनएस)। जन सुराज पार्टी ने अपने पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा कर दी है। पूर्णिया से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व सांसद उदय सिंह को सर्वसम्मति से पार्टी का पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। यह घोषणा पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने की।

READ ALSO

महाराष्ट्र: छगन भुजबल के मंत्री बनने की संभावना तेज, मंगलवार को हो सकता है शपथ ग्रहण

पंजाब पुलिस ने सशस्त्र बलों की संवेदनशील जानकारी आईएसआई को लीक करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया

बीजेपी के टिकट पर 2004 और 2009 में पूर्णिया लोकसभा सीट से सांसद रहे उदय सिंह का राजनीतिक और पारिवारिक बैकग्राउंड मजबूत है। उनके पिता टीपी सिंह आजादी से पहले आईसीएस अफसर थे। मां माधुरी सिंह पूर्णिया से दो बार सांसद रहीं। वहीं उनके भाई एनके सिंह जेडीयू के राज्यसभा सांसद रहे और वो अब बीजेपी के साथ जुड़े हुए हैं। इनकी बहन श्यामा सिंह के पति निखिल कुमार पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा के बेटे और औरंगाबाद से कांग्रेस पार्टी से सांसद रहे हैं।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

उदय सिंह 2014 और 2019 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और हार गए थे। जिसके बाद वे जन सुराज के साथ जुड़े गए और तबसे वो पार्टी के विस्तार के लिए काम कर रहे हैं। आईएएनएस से बात करते हुए उदय सिंह ने कहा जन सुराज पार्टी एक नन्हा पौधा है, जिसे बड़ा करने की जिम्मेदारी उनकी है। मैं संगठन के सभी लोगों से मिलूंगा और इसे मजबूत करने के लिए दिन-रात मेहनत करूंगा। पार्टी का विस्तार हमारी प्राथमिकता होगी।”

ADVERTISEMENT

उन्होंने पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की मेहनत की जमकर तारीफ की। उदय सिंह ने कहा, “प्रशांत किशोर की मेहनत से ही जन सुराज एक अभियान से पार्टी तक का सफर तय कर सका है। मैंने करीब से देखा है कि बिहार को लेकर उनकी चिंता और प्रतिबद्धता कितनी गहरी है। यह पार्टी बिहार की जनता की मांग और अपेक्षाओं पर बनी है। जन सुराज का मकसद किसी राजनीतिक दल से टकराव नहीं है, बल्कि बिहार की जनता तक पार्टी की नीतियां और विकास का विजन पहुंचाना है। लेकिन, अगर कोई भी दल चाहे वह जेडीयू, बीजेपी हो या आरजेडी हो, जन सुराज और जनता के बीच रुकावट बनती है तो पार्टी उसका डटकर मुकाबला करने को तैयार है। जन सुराज का उद्देश्य बिहार की जनता की आवाज को बुलंद करना और विकास के रास्ते पर ले जाना है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि जन सुराज एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है।”

वहीं इस मौके पर प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति और पार्टी के भविष्य के लक्ष्यों पर भी विस्तार से बात की। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार आज कई समस्याओं से जूझ रहा है। मौजूदा राजनीतिक माहौल में विरोधियों को कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति तक नहीं दी जाती, जो चिंताजनक है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। यह एक नई और गलत बात है। और कहीं न कहीं, इसका सबसे ज्यादा खामियाजा नीतीश कुमार को ही भुगतना पड़ रहा है। बस एक ही योजना है, बिहार को बदलने की योजना। जीवन में इसके अलावा कोई और योजना नहीं है। लक्ष्य है आने वाले दशक में बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में से एक बनाना। इसके लिए हर संभव प्रयास मेरी तरफ से किया जाएगा।

–आईएएनएस

एकेएस/जीकेटी

देशबन्धु

Related Posts

राष्ट्रीय

महाराष्ट्र: छगन भुजबल के मंत्री बनने की संभावना तेज, मंगलवार को हो सकता है शपथ ग्रहण

May 19, 2025
राष्ट्रीय

पंजाब पुलिस ने सशस्त्र बलों की संवेदनशील जानकारी आईएसआई को लीक करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया

May 19, 2025
राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश : हरदोई में ट्रेन डिरेल करने की साजिश नाकाम, लोको पायलट की सजगता से टला बड़ा हादसा

May 19, 2025
राष्ट्रीय

पाकिस्तान आज भी आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह: विदेश मंत्रालय

May 19, 2025
राष्ट्रीय

गृह मंत्रालय की नई पहल ई-जीरो एफआईआर से अपराधियों को पकड़ने में आएगी तेजी : अमित शाह

May 19, 2025
राष्ट्रीय

शिवराज सिंह चौहान ने ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की तैयारियों के मद्देनजर की वर्चुअल बैठक

May 19, 2025
Next Post
आईपीएल 2025 : सनराइजर्स हैदराबाद ने एलएसजी के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले में पहले गेंदबाजी चुनी

आईपीएल 2025 : सनराइजर्स हैदराबाद ने एलएसजी के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले में पहले गेंदबाजी चुनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

बंदा प्रकाश तेलंगाना विधान परिषद के उप सभापति चुने गए

बंदा प्रकाश तेलंगाना विधान परिषद के उप सभापति चुने गए

February 12, 2023
बीएसएफ ने मेघालय में 40 मवेशियों को छुड़ाया, 3 तस्कर गिरफ्तार

बीएसएफ ने मेघालय में 40 मवेशियों को छुड़ाया, 3 तस्कर गिरफ्तार

February 12, 2023
चीनी शताब्दी की दूर-दूर तक संभावना नहीं

चीनी शताब्दी की दूर-दूर तक संभावना नहीं

February 12, 2023

बंगाल के जलपाईगुड़ी में बाढ़ जैसे हालात, शहर में घुसने लगा नदी का पानी

August 26, 2023
राधिका खेड़ा ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

राधिका खेड़ा ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

May 5, 2024

EDITOR'S PICK

गांजा तस्कर युवक व युवती गिरफ्तार

महिला सहित चार गांजा तस्कर गिरफ्तार

November 22, 2024
बांग्लादेश आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप नहीं चाहता : वित्त मंत्री

बांग्लादेश आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप नहीं चाहता : वित्त मंत्री

December 27, 2022

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

May 13, 2025

शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 81,000 के पार

August 22, 2024
ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

081886
Total views : 5877018
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In