deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 को भोपाल आएंगे, तैयारी में जुटी सरकार और भाजपा

देशबन्धु by देशबन्धु
May 21, 2025
in राष्ट्रीय
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

भोपाल, 21 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल आ रहे हैं। वे यहां होल्कर राजवंश की देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में दो लाख महिलाओं को संबोधित करेंगे। इस आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं और राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने जंबूरी मैदान का जायजा लिया तथा अधिकारियों से आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की।

READ ALSO

छोटी आंत: नाम छोटा, लेकिन स्वास्थ्य और शक्ति का है पावर हाउस

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वन्यजीव फोटोग्राफी प्रदर्शनी ‘हार्टबीट्स’ का किया उद्घाटन

राज्य में देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में राज्य सरकार की ओर से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 31 मई को 300वीं जयंती के मौके पर राजधानी के जंबूरी मैदान में भव्य कार्यक्रम होने वाला है। इस कार्यक्रम की तैयारी राज्य सरकार और भाजपा संगठन ने शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जंबूरी मैदान में महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे और इस कार्यक्रम में स्व सहायता समूहों से जुड़ी हुई लगभग 2 लाख महिलाएं हिस्सा लेंगी। यह आयोजन अपने आप में एक कीर्तिमान होगा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हमारी बहनें दीदी लखपति बनें और बड़ी संख्या में बहनें लखपति दीदी भी बन रही हैं। भोपाल में होने वाले आयोजन में 350 समूह से जुड़ी बहनें भाग लेंगी, जो उद्यम के क्षेत्र में अलग-अलग काम कर रही हैं। उनके अपने कामों का भी प्रदर्शन यहां किया जाएगा। यहां बड़ी संख्या में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रधानमंत्री का संकल्प है, जिसमें उन्होंने महिला, किसान, युवा और गरीब चारों स्तंभों की बात की है। ऐसे में बहनों को लेकर अहिल्याबाई की जयंती से अच्छा कौन सा अवसर हो सकता है।

ADVERTISEMENT

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में बहन-बेटियों को लेकर सरकार संवेदनशील है, भावना है और सरकार ने जो अपने कामों के बल पर यह विश्वास बनाया है कि हम नर और नारी में जो अंतर महसूस नहीं करते हैं, उसका प्रदर्शन करते हुए यह कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

इस आयोजन के लिए भारतीय जनता पार्टी का संगठन भी लगा हुआ है। यहां पिछले साल ग्लोबल इन्वेस्टर समिट आयोजित की थी, औद्योगीकरण का अभियान चलाया था, उसका विश्व स्तर पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी तरह का कार्यक्रम बहनों को जोड़कर अहिल्या माता की जयंती पर करने की तैयारी चल रही है। इस मौके पर विभिन्न प्रदर्शनी भी लगाई जा रही हैं, साथ में विभागों की भी प्रदर्शनी लगेगी। महिलाओं की बेहतरी के लिए जो जन कल्याण के कार्यक्रम चल रहे हैं, उनका भी प्रदर्शन किया जाएगा। समाज कल्याण के लिए जो काम चल रहे हैं, उनका भी प्रदर्शन किया जाएगा।

–आईएएनएस

एसएनपी/एएस

देशबन्धु

Related Posts

छोटी आंत: नाम छोटा, लेकिन स्वास्थ्य और शक्ति का है पावर हाउस
राष्ट्रीय

छोटी आंत: नाम छोटा, लेकिन स्वास्थ्य और शक्ति का है पावर हाउस

September 27, 2025
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वन्यजीव फोटोग्राफी प्रदर्शनी ‘हार्टबीट्स’ का किया उद्घाटन
राष्ट्रीय

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वन्यजीव फोटोग्राफी प्रदर्शनी ‘हार्टबीट्स’ का किया उद्घाटन

September 27, 2025
राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने स्वदेशी 4जी स्टैक और 1 लाख स्वदेशी बीएसएनएल टावर्स का किया लोकार्पण

September 27, 2025
उदित राज ने बरेली हिंसा पर जताई चिंता, कहा- इसके पीछे सोची-समझी साजिश हो सकती है
राष्ट्रीय

उदित राज ने बरेली हिंसा पर जताई चिंता, कहा- इसके पीछे सोची-समझी साजिश हो सकती है

September 27, 2025
कोई भी धर्म हिंसा करना नहीं सिखाता : दिनेश शर्मा
राष्ट्रीय

कोई भी धर्म हिंसा करना नहीं सिखाता : दिनेश शर्मा

September 27, 2025
कांग्रेस और तेजस्वी यादव झूठ का सहारा ले रहे, एनडीए कर रही विकास : गिरिराज सिंह
राष्ट्रीय

कांग्रेस और तेजस्वी यादव झूठ का सहारा ले रहे, एनडीए कर रही विकास : गिरिराज सिंह

September 27, 2025
Next Post
शेयर बाजार में आएगी बड़ी तेजी, जून 2026 तक 89,000 के स्तर पर होगा सेंसेक्स : मॉर्गन स्टेनली

शेयर बाजार में आएगी बड़ी तेजी, जून 2026 तक 89,000 के स्तर पर होगा सेंसेक्स : मॉर्गन स्टेनली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

114546
Total views : 6019619
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In