deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

ईपीएफओ ने मार्च में जोड़े 14.58 लाख शुद्ध सदस्य, नए सब्सक्राइबर्स की संख्या 7.54 लाख रही

देशबन्धु by देशबन्धु
May 21, 2025
in राष्ट्रीय
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने बुधवार को मार्च 2025 के लिए प्रोविजनल पेरोल डेटा जारी किया है। इसमें 14.58 लाख सदस्यों की शुद्ध वृद्धि देखी गई है, जो बीते साल की समान अवधि के मुकाबले 1.5 प्रतिशत अधिक है।

READ ALSO

महाराष्ट्र : उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीएमसी चुनावों पर शिवसेना नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की

राहुल गांधी ने करूर भगदड़ पर व्यक्त की चिंता, सीएम स्टालिन को किया फोन

ईपीएफओ में मार्च 2025 में लगभग 7.54 लाख नए ग्राहक पंजीकृत हुए हैं जो फरवरी 2025 की तुलना में 2.03 प्रतिशत की वृद्धि और मार्च 2024 में पिछले वर्ष की तुलना में 0.98 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्शाता है।

ADVERTISEMENT

नए ग्राहकों में यह वृद्धि रोजगार के बढ़ते अवसरों, कर्मचारी लाभों के बारे में बढ़ती जागरूकता और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सफल आउटरीच कार्यक्रमों के कारण संभव हो पाई है।

सरकार की ओर से जारी डेटा में बताया गया कि मार्च 2025 में पेरोल डेटा में 18-25 आयु वर्ग का प्रभुत्व रहा है।

18-25 आयु वर्ग में 4.45 लाख नए सब्सक्राइबर्स जुड़े जो मार्च 2025 में जोड़े गए कुल नए ग्राहकों का 58.94 प्रतिशत है। इस महीने में जोड़े गए 18-25 आयु वर्ग के नए सब्सक्राइबर्स की संख्या पिछले महीने फरवरी 2025 की तुलना में 4.21 प्रतिशत अधिक है। यह मार्च 2024 की तुलना में 4.73 प्रतिशत की वृद्धि दिखाता है।

मार्च 2025 के लिए 18-25 आयु वर्ग के लिए शुद्ध पेरोल वृद्धि लगभग 6.68 लाख है, जो पिछले वर्ष मार्च 2024 की तुलना में 6.49 प्रतिशत अधिक है। यह पहले के ट्रेंड के अनुरूप है। यह दिखाता है कि संगठित कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश व्यक्ति युवा हैं जो मुख्य रूप से पहली बार नौकरी प्राप्त करने वाले हैं।

लगभग 13.23 लाख सदस्य, जो पहले बाहर निकल गए थे, मार्च 2025 में फिर से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में शामिल हो गए। यह आंकड़ा फरवरी 2025 की तुलना में 0.39 प्रतिशत अधिक है और मार्च 2024 की तुलना में सालाना आधार पर 12.17 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दिखाता है।

इन सदस्यों ने अपनी नौकरी बदल ली और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के दायरे में आने वाले प्रतिष्ठानों में फिर से शामिल हो गए। अंतिम निपटान के लिए आवेदन करने के बजाय उन्होंने अपने संचय को स्थानांतरित करने का विकल्प चुना।

ADVERTISEMENT

मार्च 2025 में लगभग 2.08 लाख नई महिला ग्राहक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में शामिल हुईं। यह फरवरी 2025 के पिछले महीने की तुलना में 0.18 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। यह मार्च 2024 की तुलना में 4.18 प्रतिशत की वृद्धि भी दर्शाता है।

ADVERTISEMENT

इस महीने के दौरान शुद्ध महिला पेरोल वृद्धि लगभग 2.92 लाख रही, जो मार्च 2024 की तुलना में 0.78 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि है। महिला सदस्यों में वृद्धि अधिक समावेशी और विविध कार्यबल की ओर व्यापक बदलाव का संकेत है।

पेरोल डेटा के राज्यवार विश्लेषण से पता चलता है कि शीर्ष पांच राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने शुद्ध पेरोल में लगभग 59.67 प्रतिशत की वृद्धि की है। जिन्होंने महीने के दौरान कुल लगभग 8.70 लाख शुद्ध पेरोल जोड़े हैं।

—आईएएनएस

एबीएस /

देशबन्धु

Related Posts

महाराष्ट्र : उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीएमसी चुनावों पर शिवसेना नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र : उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीएमसी चुनावों पर शिवसेना नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की

September 28, 2025
राहुल गांधी ने करूर भगदड़ पर व्यक्त की चिंता, सीएम स्टालिन को किया फोन
राष्ट्रीय

राहुल गांधी ने करूर भगदड़ पर व्यक्त की चिंता, सीएम स्टालिन को किया फोन

September 28, 2025
महाराष्ट्र: बारिश से जनजीवन प्रभावित, श्री साईंबाबा संस्थान ने एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र: बारिश से जनजीवन प्रभावित, श्री साईंबाबा संस्थान ने एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की

September 28, 2025
‘बिहार में विकास की गंगा बह रही है’, तेजस्वी यादव के सवाल पर बोले केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय
राष्ट्रीय

‘बिहार में विकास की गंगा बह रही है’, तेजस्वी यादव के सवाल पर बोले केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय

September 28, 2025
राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने पर कांग्रेस हमलावर, गृह मंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग
राष्ट्रीय

राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने पर कांग्रेस हमलावर, गृह मंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग

September 28, 2025
तौकीर रजा की गिरफ्तारी अन्यायपूर्ण और लोकतांत्रिक परंपराओं पर हमला : सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी
राष्ट्रीय

तौकीर रजा की गिरफ्तारी अन्यायपूर्ण और लोकतांत्रिक परंपराओं पर हमला : सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी

September 28, 2025
Next Post
‘मोना की मनोहर कहानियां’ में मेरा किरदार लोगों को अपने हिसाब से चलाता है- सृष्टि रोडे

'मोना की मनोहर कहानियां' में मेरा किरदार लोगों को अपने हिसाब से चलाता है- सृष्टि रोडे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

115224
Total views : 6022767
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In