बटियागढ़, देशबन्धु. बटियागढ थाना क्षेत्र के धर्म की टपरिया गांव में जमीनी विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार सुबह की बताई गई है, आरोप है कि मृतक देवसिंह पिता दरयाव सिंह उम्र 28 वर्ष ट्रेक्टर से खेत से घर आ रहा था।
तभी तीन लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया, घटना में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत मे पहुच गया। घटना के बाद घायल को बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर बटियागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। विवाद की वजह पुराना जमीनी विवाद बताया जा रहा है। 2 दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद में कहा सुनी हुई थी।
मृतक द्वारा मामले की शिकायत बटियागढ़ थाना पुलिस से भी की और आज हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना पर पथरिया एसडीओपी रघु केसरी बटियागढ़ अस्पताल पहुंचे एवं वहां से घटना स्थल मामले की जांच जारी है।
वहीं घटना के बारे में पथरिया एसडीओपी रघु केसरी ने बताया कि बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति देव सींग लोधी की मृत्यु होने की सूचना मिली थी।
जिस पर मौके पर जाकर तस्दीक की गई। परिवार द्वारा इसमें संदेह किया जा जिसकी तस्दीक की जा रही है। आगे जांच के बाद जानकारी दी जायेगी।