deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

अंकिता को न्याय दिलाने का संकल्प हुआ पूरा, उत्तराखंड में अपराध नहीं चलेगा : पुष्कर सिंह धामी

देशबन्धु by देशबन्धु
May 30, 2025
in राष्ट्रीय
0
अंकिता को न्याय दिलाने का संकल्प हुआ पूरा, उत्तराखंड में अपराध नहीं चलेगा : पुष्कर सिंह धामी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

देहरादून, 30 मई (आईएएनएस)। उत्तराखंड के कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने साल 2022 के अंकिता हत्याकांड मामले में शुक्रवार को तीनों आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अदालत के फैसले का स्वागत किया है।

READ ALSO

बिहार : विश्व प्रसिद्ध सोनपुर पशु मेला के आधुनिकीकरण के लिए 24.28 करोड़ रुपए की स्वीकृति

कुर्बानी इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा, मुसलमानों को निशाना बना रही है सरकार : अबू आजमी

पुष्कर सिंह धामी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, “यह बहुत दुखद और कष्ट देने वाली घटना थी। वह हमारे पूरे उत्तराखंड की बेटी और बहन थी। उसके साथ जो हुआ, उसका दुख पूरे उत्तराखंड के लोगों को था और मैंने पहले दिन से संकल्प लिया था कि हमारी बेटी और बहन को न्याय जरूर मिलना चाहिए। आरोपियों की गिरफ्तारी के तुरंत बाद हमने एसआईटी का गठन किया। एसआईटी ने पूरी जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। अदालत में चार्जशीट पेश की गई।”

ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार और अधिकारियों ने परिवार से संपर्क बनाए रखा। आर्थिक तौर पर जो कर सकते थे, किया। हम अंकिता को वापस नहीं ला सकते थे, लेकिन उसे न्याय अवश्य दिला सकते थे। तीनों आरोपियों को हत्या का दोषी मानते हुए अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। इस फैसले से संदेश गया है कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। देवभूमि उत्तराखंड में अपराध नहीं चलेगा।”

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी अदालत के फैसले का स्वागत किया है। हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा, “इस मामले में जिस तरह से जनता की नाराजगी और आक्रोश सड़कों पर दिखाई दे रहा था, वह न्याय की गूंज थी। लोगों ने लगातार आंदोलन कर न्याय की मांग की और कोर्ट ने तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा देकर जनता की भावना को सम्मान दिया है। यह फैसला न सिर्फ पीड़ित परिवार के लिए संतोषजनक है, बल्कि समाज में संदेश देता है कि अपराधी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून के शिकंजे से नहीं बच सकता।” प्रदेश की जनता और न्याय प्रणाली का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज ही सबसे बड़ी ताकत है, और आज उसी आवाज को न्याय मिला है।”

पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक की 22 साल की अंकिता भंडारी की 18 सितंबर 2022 को हत्या कर दी गई थी। वह यमकेश्वर ब्लॉक में ही बने वनतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी। अंकिता भंडारी 18 सितंबर 2022 को यमकेश्वर के वनतरा रिजॉर्ट से लापता हो गई थी। छह दिन बाद 24 सितंबर को चीला पावर हाउस इनटेक में नहर से एसडीआरएफ ने अंकिता भंडारी का शव बरामद किया था। इस मामले में पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

पीएके/एकेजे

देशबन्धु

Related Posts

बिहार : विश्व प्रसिद्ध सोनपुर पशु मेला के आधुनिकीकरण के लिए 24.28 करोड़ रुपए की स्वीकृति
राष्ट्रीय

बिहार : विश्व प्रसिद्ध सोनपुर पशु मेला के आधुनिकीकरण के लिए 24.28 करोड़ रुपए की स्वीकृति

June 2, 2025
कुर्बानी इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा, मुसलमानों को निशाना बना रही है सरकार : अबू आजमी
राष्ट्रीय

कुर्बानी इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा, मुसलमानों को निशाना बना रही है सरकार : अबू आजमी

June 2, 2025
दिल्ली सरकार का 100 दिन का कार्यकाल बेमिसाल, पूर्ववर्ती सरकार ने जनता की जरूरतों को किया नजरअंदाज : प्रवेश वर्मा
राष्ट्रीय

दिल्ली सरकार का 100 दिन का कार्यकाल बेमिसाल, पूर्ववर्ती सरकार ने जनता की जरूरतों को किया नजरअंदाज : प्रवेश वर्मा

June 2, 2025
राष्ट्रीय

केजरीवाल और भगवंत मान के पुतले जलाए जाएंगे, बठिंडा में किसान यूनियन का ऐलान

June 2, 2025
महाराष्ट्र : मुंब्रा में बैटरी विस्फोट से हड़कंप, तीन महिलाएं झुलसीं
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र : मुंब्रा में बैटरी विस्फोट से हड़कंप, तीन महिलाएं झुलसीं

June 2, 2025
अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान कर उन्‍हें निर्वासित करने का काम युद्ध स्तर पर हो रहा है : तुहिन सिन्हा
राष्ट्रीय

अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान कर उन्‍हें निर्वासित करने का काम युद्ध स्तर पर हो रहा है : तुहिन सिन्हा

June 2, 2025
Next Post

पुणे में आयोजित नेशनल कूडो चैंपियनशिप में हिमाचल के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन, पांच पदक जीते

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

[email protected]

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

083277
Total views : 5885115
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In