deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home अंतरराष्ट्रीय

श्रीलंका: स्कूलों में डेंगू और चिकनगुनिया को रोकने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी

देशबन्धु by देशबन्धु
June 9, 2025
in अंतरराष्ट्रीय
0
श्रीलंका: स्कूलों में डेंगू और चिकनगुनिया को रोकने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

कोलंबो, 9 जून (आईएएनएस)। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका के शिक्षा मंत्रालय ने देशभर के स्कूलों में डेंगू और चिकनगुनिया को फैलने से रोकने के लिए निर्देश जारी किए हैं।

READ ALSO

पाक अधिकृत कश्मीर में लोगों ने की हड़ताल, परिवहन और बाजार बंद

भारत के खिलाफ आईएसआई की साजिश, तुर्किए और बांग्लादेश को करीब लाने की कोशिश की जा रही

नए निर्देशों के अनुसार, निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर में मच्छरों के प्रजनन स्थल पाए जाने पर स्कूल के प्रिंसिपल पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

मंत्रालय ने रविवार को कहा कि प्रत्येक स्कूल को मच्छरों के प्रजनन स्थलों को खत्म करने के लिए कार्यक्रम चलाना चाहिए, इसके साथ ही बिना किसी रुकावट के शैक्षणिक गतिविधियां जारी रखनी चाहिए।

मंत्रालय ने सभी सार्वजनिक और सरकार से अनुमोदित निजी स्कूलों के प्रिंसिपल, धार्मिक स्कूलों के प्रमुखों, नेशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन के डीन और अन्य शैक्षणिक संस्थानों और प्रांतीय कार्यालयों के प्रमुखों को नए उपायों के बारे में सूचित करने के लिए नोटिस भेजे हैं।

‘सिन्हुआ समाचार एजेंसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने स्कूलों का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

श्रीलंका में डेंगू और चिकनगुनिया के मामले बढ़ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, डेंगू बिना लक्षण वाले संक्रमण या हल्की बीमारी से लेकर गंभीर बीमारी का रूप ले सकता है। अनुमान है कि 4 में से 1 पीड़ित में ही डेंगू वायरस के लक्षण नजर आते हैं।

शुरुआती लक्षणों को पहचानना और तुरंत इलाज शुरू करना मृत्यु दर को कम कर सकता है।

इसके लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, दाने के अलावा मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द शामिल हैं। यह मतली और उल्टी भी पैदा कर सकता है। गंभीर मामलों में, गंभीर रक्तस्राव और शॉक जैसी समस्याएं नजर आती हैं, जो जीवन के लिए खतरा हो सकती हैं।

इसके उपचार की बात करें तो तरल पदार्थ और दर्द निवारक दवाएं हो सकती हैं। गंभीर मामलों में रोगी को अस्पताल में भर्ती करवाने की जरूरत पड़ सकती है।

दूसरी ओर, चिकनगुनिया एक मच्छर जनित वायरल बीमारी है, जो बुखार और जोड़ों के दर्द का कारण बनती है। यह एक राइबोन्यूक्लिक एसिड (आरएनए) वायरस के कारण होता है।

‘चिकनगुनिया’ नाम दक्षिणी तंजानिया की किमाकोंडे भाषा के एक शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ ‘वह जो ऊपर की ओर झुकता है’, इस बीमारी के दौरान जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीज को टेढ़ी-मेढ़ी मुद्रा का वर्णन करता है।

चिकनगुनिया वायरस (सीएचआईकेवी) संक्रमित मादा मच्छरों के काटने से मनुष्यों में फैलता है, आम तौर पर एडीज एजिप्टी और एडीज एल्बोपिक्टस मच्छर से। ये दोनों प्रजातियां ‘डेंगू’ और ‘जीका वायरस’ सहित अन्य वायरस भी फैला सकती हैं। ये अक्सर दिन के उजाले में काटते हैं, खासतौर पर सुबह-सुबह और दोपहर में।

सीएचआईकेवी की पहचान सबसे पहले 1952 में यूनाइटेड रिपब्लिक ऑफ तंजानिया में और उसके बाद अफ्रीका और एशिया के अन्य देशों में की गई थी। शहर में इसका प्रकोप पहली बार साल 1970 के दशक में एशिया में देखा गया था। साल 2004 के बाद से इसका प्रकोप बढ़ा है।

ADVERTISEMENT

अमेरिका में मच्छरों से फैलने वाले चिकनगुनिया के पहले स्थानीय मामले 2013 के अंत में रिपोर्ट किए गए थे, जिसके बाद इस क्षेत्र के अधिकांश देशों में बड़े पैमाने पर इसका प्रकोप नजर आया। अब तक चिकनगुनिया के मामले एशिया, अफ्रीका, अमेरिका और यूरोप के 110 देशों में देखे गए हैं।

–आईएएनएस

आरएसजी/केआर

देशबन्धु

Related Posts

पाक अधिकृत कश्मीर में लोगों ने की हड़ताल, परिवहन और बाजार बंद
अंतरराष्ट्रीय

पाक अधिकृत कश्मीर में लोगों ने की हड़ताल, परिवहन और बाजार बंद

September 29, 2025
भारत के खिलाफ आईएसआई की साजिश, तुर्किए और बांग्लादेश को करीब लाने की कोशिश की जा रही
अंतरराष्ट्रीय

भारत के खिलाफ आईएसआई की साजिश, तुर्किए और बांग्लादेश को करीब लाने की कोशिश की जा रही

September 29, 2025
नई दिल्ली: ईयू ने ईरान पर फिर लगाया प्रतिबंध, ईरानी सेंट्रल बैंक की संपत्तियां फ्रीज
अंतरराष्ट्रीय

नई दिल्ली: ईयू ने ईरान पर फिर लगाया प्रतिबंध, ईरानी सेंट्रल बैंक की संपत्तियां फ्रीज

September 29, 2025
पेरू की सड़कों पर जेन जी: कई घायल, मानवाधिकार संगठन ने पुलिस कार्रवाई को बताया ज्यादती
अंतरराष्ट्रीय

पेरू की सड़कों पर जेन जी: कई घायल, मानवाधिकार संगठन ने पुलिस कार्रवाई को बताया ज्यादती

September 29, 2025
केन्याई नौसेना प्रमुख का भारत दौरा, समुद्री साझेदारी को सुदृढ़ करने का प्रयास
अंतरराष्ट्रीय

केन्याई नौसेना प्रमुख का भारत दौरा, समुद्री साझेदारी को सुदृढ़ करने का प्रयास

September 29, 2025
अंतरराष्ट्रीय

अगर नकवी सिर्फ एसीसी चीफ होते, तो भारत ट्रॉफी स्वीकार कर लेता : दानिश कनेरिया

September 29, 2025
Next Post
आज का इतिहास

आज का इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

115528
Total views : 6024122
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In