deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

राष्ट्रीय मुद्दों पर जनता की राय जानने के लिए ‘जन मन सर्वेक्षण’ में जबरदस्त भागीदारी, यूपी सबसे आगे

देशबन्धु by देशबन्धु
June 10, 2025
in राष्ट्रीय
0
राष्ट्रीय मुद्दों पर जनता की राय जानने के लिए ‘जन मन सर्वेक्षण’ में जबरदस्त भागीदारी, यूपी सबसे आगे
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की सेवा में 11 साल पूरे होने के अवसर पर, ‘नरेंद्र मोदी ऐप’ (नमो ऐप) ने एक खास सर्वे शुरू किया गया है जिसका नाम है – जन मन सर्वेक्षण। यह सर्वे शुरू होते ही पूरे देश से लोगों की जबरदस्त भागीदारी देखने को मिली है। सिर्फ एक दिन में ही 5 लाख से ज्यादा लोगों ने इसमें हिस्सा लिया।

READ ALSO

कर्नाटक: राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने बीज मेले में किसानों को किया प्रेरित

सीएन अन्नादुरई का जन्मदिन धूमधाम से मनाएगी डीएमके, 830 बूथों पर विशेष आयोजन: पी गीता जीवन

यह अनूठा सर्वेक्षण लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल करने के लिए बनाया गया है, जिससे उन्हें प्रमुख राष्ट्रीय मुद्दों और सरकारी पहलों पर अपनी राय व्यक्त करने का अधिकार मिलता है। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ के माध्यम से ‘जन मन सर्वेक्षण’ की घोषणा की है। यह लोगों को सरकार के साथ सीधे अपनी प्रतिक्रिया और राय साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

ADVERTISEMENT

यह ऑनलाइन सर्वे यह सुनिश्चित करता है कि देश के हर कोने से लोगों की आवाज सुनी जाए और आने वाली नीतियों में उनकी राय को महत्व मिले।

‘जन मन सर्वेक्षण’ में भाग लेना बहुत आसान है। यह नमो ऐप पर पोस्ट किया गया है। यह सर्वे भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय सुरक्षा और शासन से लेकर सांस्कृतिक गौरव और युवा विकास तक कई विषयों पर अपने विचार व्यक्त करने की आजादी देता है।

लॉन्च के बाद से 26 घंटों में 500,000 से अधिक प्रतिक्रियाओं के साथ, यह सर्वेक्षण जनता के साथ सीधे और सार्थक तरीके से जुड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में उभरा है।

ADVERTISEMENT

इसके अलावा, ऐप में एक दूसरा बैनर भी है जो पिछले 11 सालों में सरकार की उपलब्धियों को दिखाता है। वहां से भी सर्वे तक पहुंचा जा सकता है।

इस सर्वे में पूरे देश से बड़ी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे हैं। अब तक सबसे ज़्यादा जवाब उत्तर प्रदेश से आए हैं। खास बात यह है कि 77 प्रतिशत से अधिक लोगों ने पूरा सर्वे पूरा किया है, जो यह दिखाता है कि लोग इसमें कितनी रुचि ले रहे हैं और देश के भविष्य में अपना योगदान देना चाहते हैं। प्रतिक्रिया संख्या के अनुसार टॉप प्रदर्शन करने वाले राज्य और निर्वाचन क्षेत्र इस प्रकार रहे-

1. उत्तर प्रदेश – 1,41,150 प्रतिक्रियाएं

2. महाराष्ट्र – 65,775 प्रतिक्रियाएं

3. तमिलनाडु – 62,580 प्रतिक्रियाएं

4. गुजरात – 43,590 प्रतिक्रियाएं

5. हरियाणा – 29,985 प्रतिक्रियाएं

सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए, नागरिक दो अलग-अलग तरीकों से नमो ऐप के माध्यम से आसानी से इसका उपयोग कर सकते हैं:

1. नमो ऐप के होम पेज : जैसे ही ऐप खोलेंगे, होमपेज पर एक बैनर दिखेगा, जिस पर क्लिक करके आप सीधे सर्वे में जा सकते हैं।

2. सीधा लिंक: अगर आप चाहें तो डायरेक्ट लिंक पर जाकर भी सर्वे भर सकते हैं।

सर्वेक्षण में पूछे गए प्रश्नों में आतंकवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय संबंध, विकास, डिजिटल इंडिया, नारी सशक्तीकरण, विकसित भारत, सरकारी योजनाओं आदि से जुड़े बहुआयामी विषय शामिल रहे। सर्वेक्षण में पूछे गए प्रश्नों की डिटेल्स इस प्रकार है-

प्रश्न 1: “पिछले दशक में आतंकवाद से निपटने के लिए भारत का दृष्टिकोण किस तरह विकसित हुआ है?”

प्रश्न 2: “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरों के विरुद्ध सरकार की कार्रवाइयों को देखते हुए, एक नागरिक के रूप में आप खुद को कितना सुरक्षित महसूस करते हैं?”

प्रश्न 3: “क्या आपको लगता है कि भारत की आवाज पहले की तुलना में आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा सुनी और सम्मानित की जा रही है?”

प्रश्न 4: “2014 के बाद से निम्नलिखित में से कौन-सा विकास आपको भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण लगता है?”

प्रश्न 5: “पिछले 12 महीनों में आपने डिजिटल इंडिया के किन उत्पादों या सेवाओं का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया है?”

प्रश्न 6: “महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के दृष्टिकोण के साथ, आपने कौन-से सबसे महत्वपूर्ण सुधार देखे हैं?”

प्रश्न 7: “कौशल भारत, स्टार्टअप इंडिया और शिक्षा में सुधार जैसी सरकारी पहलों ने युवाओं के लिए अवसरों के दायरे को किस तरह बढ़ाया है?”

प्रश्न 8: “आपकी राय में, ‘मेक इन इंडिया’ पहल ने विनिर्माण क्षेत्र को किस तरह प्रभावित किया है?”

ADVERTISEMENT

प्रश्न 9: “निम्नलिखित में से किस बात ने आपको गर्व महसूस कराया है और हमारी संस्कृति और विरासत से और अधिक जुड़ाव महसूस कराया है?”

प्रश्न 10: “भारत के विकास के लिए निम्नलिखित में से कौन से दृष्टिकोण आपको सबसे अधिक सुसंगत लगते हैं?”

प्रश्न 11: “इनमें से कौन-सी सरकारी योजना या पहल आपको शासन और देश के विकास के लिए सबसे परिवर्तनकारी लगी?”

प्रश्न 12: “पिछले कुछ वर्षों में निम्नलिखित में से किस बुनियादी ढांचे के विकास से आपको या आपके परिवार को व्यक्तिगत रूप से लाभ हुआ है?”

प्रश्न 13: “आपके क्षेत्र में जनता की समस्याओं को हल करने में स्थानीय या राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि कितने सक्रिय और जवाबदेह हैं?”

प्रश्न 14: “आप ‘विकसित भारत’ बनाने की दिशा में हो रहे काम को कैसे देखते हैं? क्या यह आपकी उम्मीदों के अनुसार है?”

प्रश्न 15: “भारत के विकास में भाग लेने और योगदान देने को लेकर आप कितना प्रेरित और जुड़ा हुआ महसूस करते हैं?”

–आईएएनएस

एएस/

देशबन्धु

Related Posts

कर्नाटक: राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने बीज मेले में किसानों को किया प्रेरित
राष्ट्रीय

कर्नाटक: राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने बीज मेले में किसानों को किया प्रेरित

September 14, 2025
सीएन अन्नादुरई का जन्मदिन धूमधाम से मनाएगी डीएमके, 830 बूथों पर विशेष आयोजन: पी गीता जीवन
राष्ट्रीय

सीएन अन्नादुरई का जन्मदिन धूमधाम से मनाएगी डीएमके, 830 बूथों पर विशेष आयोजन: पी गीता जीवन

September 14, 2025
गिरिराज सिंह ने स्वामी रामभद्राचार्य के बयान का किया समर्थन, ममता बनर्जी पर साधा निशाना
राष्ट्रीय

गिरिराज सिंह ने स्वामी रामभद्राचार्य के बयान का किया समर्थन, ममता बनर्जी पर साधा निशाना

September 14, 2025
गौरव गोगोई ने पीएम मोदी के मणिपुर दौरे को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
राष्ट्रीय

गौरव गोगोई ने पीएम मोदी के मणिपुर दौरे को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

September 14, 2025
वाराणसी: पुलिस ने अधिवक्ता को बुरी तरह पीटा, मुकदमा दर्ज
राष्ट्रीय

वाराणसी: पुलिस ने अधिवक्ता को बुरी तरह पीटा, मुकदमा दर्ज

September 14, 2025
दिल्ली के प्रताप नगर में हुए दोहरे हत्याकांड में वांटेड आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्रीय

दिल्ली के प्रताप नगर में हुए दोहरे हत्याकांड में वांटेड आरोपी गिरफ्तार

September 14, 2025
Next Post
अपहृत नाबालिग मुक्त, दो आरोपी गिरफ़्तार, एक फरार

बलात्कार पीडिता नाबालिग के गर्भवती में पेश करें स्टेट्स रिपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

100249
Total views : 5978217
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In