deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home खेल

बर्थडे स्पेशल : कभी तीरंदाजी के लिए नहीं थे 10 रुपये, कैसे ‘आम’ से ‘खास’ बनीं दीपिका कुमारी

देशबन्धु by देशबन्धु
June 12, 2025
in खेल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। दीपिका कुमारी आज न सिर्फ भारत, बल्कि विश्व तीरंदाजी में सम्मानित नाम हैं। उनका जन्म 13 जून 1994 को झारखंड की राजधानी रांची के रतू में हुआ था।

READ ALSO

इंग्लैंड की सरजमीं पर एक ही टेस्ट में ‘शतक’ और ‘विकेट’ अपने नाम करने वाले दक्षिण अफ्रीकी

एडन मार्कराम के शतक, टेंबा बवुमा के अर्धशतक की मदद से टेस्ट चैंपियन बनने के नजदीक साउथ अफ्रीका

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी के प्रमुख इवेंट्स में ‘गोल्ड’ पर निशाना साध चुकीं दीपिका कुमारी बचपन में कभी पेड़ पर लगे आमों पर पत्थर से निशाना लगाया कहतीं थीं। दीपिका को निशाना लगाने का इतना शौक था कि कुछ वक्त बाद उनके हाथों में तीर-कमान भी आ गया।

ADVERTISEMENT

राम चट्टी गांव में एक छोटी-सी झोपड़ी में पली-बढ़ीं दीपिका का बचपन से ही तीरंदाजी के प्रति रुझान रहा। हालांकि, बचपन में दीपिका के तीर-कमान कामचलाऊ होते थे। ये बांस से बने होते थे।

ADVERTISEMENT

दीपिका ने तीरंदाजी की शुरुआत अपनी कजिन बहन विद्या कुमारी को देखकर की थी। विद्या उस वक्त ‘टाटा आर्चरी एकेडमी’ में ट्रेनिंग ले रही थीं।

दीपिका ने बचपन में गरीबी को करीब से देखा है। उनके पिता ऑटो रिक्शा चलाते थे। परिवार के पास इतने पैसे नहीं होते थे कि बेटी के लिए तीरंदाजी उपकरण खरीद सके, लेकिन संसाधनों के अभाव के बावजूद दीपिका ने परिस्थितियों से कभी हार नहीं मानी।

दीपिका की चाहत ने उन्हें ‘टाटा आर्चरी एकेडमी’ पहुंचा दिया, जहां पोषक खानपान के साथ-साथ उन्हें बेहतर उपकरण भी मिले। ये उपकरण इतने महंगे होते थे कि दीपिका के परिवार के लिए इन्हें खरीदना मुमकिन नहीं था।

एक वक्त था, जब दीपिका के पास तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 10 रुपए तक नहीं थे। पिता उस वक्त किसी तरह से 10 रुपए का जुगाड़ कर सके थे, लेकिन टाटा आर्चरी एकेडमी में उन्हें भोजन, उपकरण और यूनिफॉर्म के साथ-साथ हर महीने 500 रुपये भी मिलने लगे।

‘आम’ पर निशाना साधते-साधते दीपिका जल्द ही ‘खास’ बन गईं और छोटे से शहर से निकलकर उन्होंने अपनी बड़ी पहचान बना ली।

अपनी स्किल्स के दम पर दीपिका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं जीता। उन्होंने 2009 में कैडेट वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। उसी साल उन्होंने अमेरिका में 11वीं युवा विश्व चैंपियनशिप भी जीत ली। उस समय दीपिका महज 15 साल की थीं।

ADVERTISEMENT

यहां से दीपिका अपने खेल को निखारती गईं। साल 2012 में उन्होंने तुर्की में आयोजित विश्व कप के व्यक्तिगत स्टेज में रिकर्व गोल्ड मेडल जीता। साल 2012 के अंत तक दीपिका महिलाओं की रिकर्व तीरंदाजी में वर्ल्ड नंबर-1 बन गईं।

दीपिका कुमारी 2012 लंदन ओलंपिक और 2016 रियो ओलंपिक के पहले दौर से बाहर हो गई थीं, लेकिन 2020 टोक्यो और 2024 पेरिस ओलंपिक के क्वार्टरफाइनल में उन्होंने अपनी जगह बनाई। अफसोस, इन चारों ओलंपिक में दीपिका कोई पदक भारत के नाम नहीं कर सकीं। दीपिका चार ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली इकलौती भारतीय तीरंदाज हैं।

दीपिका पांच बार (2011, 2012, 2013, 2015 और 2024) हुंडई तीरंदाजी विश्व कप फाइनल की रजत पदक विजेता हैं। उन्होंने साल 2018 में कांस्य पदक जीता है।

दीपिका कुमारी ने साल 2010 में दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इसी साल एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज पर निशाना साधा। वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडलिस्ट दीपिका एशियन चैंपियनशिप-2013 में भी स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी हैं। इनके अलावा 2011 और 2015 वर्ल्ड चैपियनशिप में दीपिका के नाम दो सिल्वर मेडल हैं।

दीपिका कुमारी को साल 2012 में ‘अर्जुन पुरस्कार’, जबकि साल 2016 में ‘पद्म श्री’ अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

30 जून 2020 को दीपिका कुमारी ने अतनु दास से शादी रचा ली। अतनु और दीपिका की जोड़ी इससे पहले र इसके बाद कई तीरंदाजी के मुकाबलों में नजर आई। साल 2022 में इस दंपति के घर एक बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम ‘वेदिका’ रखा गया।

कभी दीपिका के माता-पिता चाहते थे कि बेटी की तस्वीर अखबारों में आए। आज आप नेटफ्लिक्स पर मौजूद डॉक्यूमेंट्री ‘लेडीज फर्स्ट’ में उनके जीवन के संघर्ष की कहानी को जान सकते हैं।

–आईएएनएस

आरएसजी/एएस

देशबन्धु

Related Posts

इंग्लैंड की सरजमीं पर एक ही टेस्ट में ‘शतक’ और ‘विकेट’ अपने नाम करने वाले दक्षिण अफ्रीकी
खेल

इंग्लैंड की सरजमीं पर एक ही टेस्ट में ‘शतक’ और ‘विकेट’ अपने नाम करने वाले दक्षिण अफ्रीकी

June 14, 2025
खेल

एडन मार्कराम के शतक, टेंबा बवुमा के अर्धशतक की मदद से टेस्ट चैंपियन बनने के नजदीक साउथ अफ्रीका

June 13, 2025
खेल

सुरुचि ने म्यूनिख में पूरी की गोल्डन हैट्रिक

June 13, 2025
खेल

उंगली में डिस्लोकेशन के बाद स्मिथ को नजदीकी अस्पताल में एक्स-रे के लिए भेजा गया

June 13, 2025
खेल

उंगली में डिस्लोकेशन के बाद स्मिथ को नजदीकी अस्पताल में एक्स-रे के लिए भेजा गया

June 13, 2025
खेल

एआईएफएफ में भ्रष्टाचार का कोई सबूत नहीं : अध्यक्ष कल्याण चौबे

June 13, 2025
Next Post

'इस टीम में कुछ खास करने की भूख, जुनून और प्रतिबद्धता है': गौतम गंभीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

[email protected]

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

084327
Total views : 5892252
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In