deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

बोकारो में युवक ने दोस्त का अपहरण कर मांगे 25 लाख, फिर हत्या कर दफना दी लाश (लीड-1)

देशबन्धु by देशबन्धु
June 12, 2025
in राष्ट्रीय
0
बोकारो में युवक ने दोस्त का अपहरण कर मांगे 25 लाख, फिर हत्या कर दफना दी लाश (लीड-1)
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बोकारो, 12 जून (आईएएनएस)। झारखंड स्थित बोकारो स्टील सिटी में एक कॉलेज छात्र 19 वर्षीय देवाशीष कुमार का उसके दोस्त ने ही अपहरण कर लिया और इसके बाद उसकी हत्या कर लाश को एक क्वार्टर के आंगन में दफना दिया।

READ ALSO

शरतचंद्र चट्टोपाध्याय: साहित्य में यथार्थ की अमर आवाज, कलम के जरिए सामाजिक कुरीतियों पर किया चोट

चंद्रशेखर एस. को उपराष्ट्रपति का निजी सचिव नियुक्त किया गया

आरोपी का नाम अमन कुमार वत्स है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमन ने देवाशीष की रिहाई के एवज में उसके घरवालों से 25 लाख रुपए की मांग की थी।

ADVERTISEMENT

बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह ने गुरुवार दोपहर मीडिया को बताया कि पुलिस ने माराफारी थाना क्षेत्र स्थित गैमन कॉलोनी में एक क्वार्टर के आंगन में गड्ढा खोदकर दफनाया गया देवाशीष का शव बरामद कर लिया है। अपहरण और हत्या की इस वारदात में मुख्य आरोपी अमन कुमार वत्स के साथ कुछ अन्य लोग शामिल थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

देवाशीष बोकारो सेक्टर-3 का रहने वाला था। उसने इसी वर्ष बोकारो के अयप्पा स्कूल से 12वीं विज्ञान की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उसके पिता विजेंद्र कुमार छत्तीसगढ़ की किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं।

देवाशीष बोकारो में अपनी मां के साथ रहता था। वह 10 जून की दोपहर मोबाइल पर दोस्त अमन का कॉल आने के बाद घर से निकला था। इसके बाद वह काफी देर तक नहीं लौटा तो उसकी मां ने कॉल किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। कई घंटों तक यहां-वहां तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला।

इसके बाद रीता देवी ने 11 जून को बोकारो स्टील सिटी थाने में पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसी दिन देवाशीष के मोबाइल नंबर से उसके ममेरे भाई के मोबाइल पर एक वीडियो भेजा गया, जिसमें देवाशीष रस्सी से बंधा हुआ था। वीडियो में बतौर फिरौती 25 लाख रुपए की मांग की गई थी। फिरौती की रकम नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी।

ADVERTISEMENT

इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश शुरू की। तकनीकी सेल की मदद से लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस की टीम ने अमन कुमार वत्स को पकड़ा। इसके बाद उसकी निशानदेही पर गैमन कॉलोनी में क्वार्टर के आंगन में दफनाया गया शव बरामद किया गया।

अमन से पूछताछ में पता चला कि वह साइबर क्राइम में शामिल रहा है। इस वजह से साइबर पुलिस ने उसका बैंक अकाउंट फ्रीज करा दिया था। उसे पैसे की जरूरत थी, इसलिए उसने दोस्त का अपहरण कर पैसा वसूलने की योजना बनाई।

फिरौती वसूलने में नाकाम रहने पर उसने गला घोंटकर देवाशीष की हत्या कर दी और इसके बाद क्वार्टर में गड्ढा कर लाश दफना दी। पुलिस ने गड्ढा करने के लिए इस्तेमाल किया गया लोहे का सबल, तीन मोबाइल, एक सिम, 32 जीबी का मेमोरी कार्ड, शराब की बोतल, मृतक देवाशीष के कपड़े और चप्पल, आरोपी का जूता सहित कुछ अन्य सामान बरामद किए हैं।

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

एसएनसी/एबीएम

देशबन्धु

Related Posts

शरतचंद्र चट्टोपाध्याय: साहित्य में यथार्थ की अमर आवाज, कलम के जरिए सामाजिक कुरीतियों पर किया चोट
राष्ट्रीय

शरतचंद्र चट्टोपाध्याय: साहित्य में यथार्थ की अमर आवाज, कलम के जरिए सामाजिक कुरीतियों पर किया चोट

September 14, 2025
चंद्रशेखर एस. को उपराष्ट्रपति का निजी सचिव नियुक्त किया गया
राष्ट्रीय

चंद्रशेखर एस. को उपराष्ट्रपति का निजी सचिव नियुक्त किया गया

September 14, 2025
बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्णिया दौरा, स्थानीय लोगों ने जताई खुशी
राष्ट्रीय

बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्णिया दौरा, स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

September 14, 2025
राष्ट्रीय

बिहार: एसआईआर को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

September 14, 2025
महाराष्ट्र: ‘बेटी है तो कल है’ कार्यक्रम का आयोजन, चिराग पासवान और देवेश चंद्र ठाकुर ने की शिरकत
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र: ‘बेटी है तो कल है’ कार्यक्रम का आयोजन, चिराग पासवान और देवेश चंद्र ठाकुर ने की शिरकत

September 14, 2025
मुंबई हवाई अड्डे पर 39 किलोग्राम से अधिक हाइड्रोपोनिक खरपतवार जब्त, तीन गिरफ्तार
राष्ट्रीय

मुंबई हवाई अड्डे पर 39 किलोग्राम से अधिक हाइड्रोपोनिक खरपतवार जब्त, तीन गिरफ्तार

September 14, 2025
Next Post
डब्ल्यूटीसी फाइनल: बेडिंघम ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका को लंच तक 121/5 पर पहुंचाया

डब्ल्यूटीसी फाइनल: बेडिंघम ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका को लंच तक 121/5 पर पहुंचाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

100346
Total views : 5978690
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In