deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

प्रणम्य शिरसा देवं…’संकष्टी चतुर्थी’ पर गजानन की ऐसे करें पूजा, प्रसन्न होंगे गौरीपुत्र

देशबन्धु by देशबन्धु
June 13, 2025
in राष्ट्रीय
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। प्रणम्य शिरसा देवं गौरी पुत्र विनायकं… भूत और गण आदि के देव और उमा के पुत्र भक्तों के शोक का न केवल नाश करते हैं बल्कि विघ्न बाधा को भी खत्म करते हैं। बाबा विश्वनाथ के दिए वरदान के अनुसार जो कोई भी सर्वप्रथम गजानन की पूजा करता है, उसे किसी तरह की समस्याओं या बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ता। 14 जून को ‘संकष्टी चतुर्थी’ है। गौरी पुत्र को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजन और पाठ का महात्म्य है।

READ ALSO

मध्य प्रदेश : पचामादादर और कटेझिरिया के जंगलों में चार नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

विमान हादसे के कई कारण संभव, जांच में जल्द साफ होगी तस्वीर : एसके वर्मा

हिंदू धर्म में हर माह की चतुर्थी तिथि पर संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। यह दिन भगवान शंकर और माता पार्वती के पुत्र गणपति को समर्पित है। आषाढ़ मास की चतुर्थी का भी विशेष महत्व है। धर्म शास्त्रों के अनुसार संकष्टी चतुर्थी संकटों को हरने वाला है।

ADVERTISEMENT

दृग पंचांग के अनुसार, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 14 जून को दोपहर 3 बजकर 46 मिनट पर शुरू होकर 15 जून को दोपहर 3 बजकर 51 मिनट तक रहेगी।

काशी के ज्योतिषाचार्य और धर्मशास्त्र के जानकार पंडित विनय त्रिपाठी बताते हैं कि संकष्टी चतुर्थी का व्रत कई समस्याओं का निवारण करता है। इस बार चतुर्थी तिथि 14 जून को है और इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और ब्रह्म योग का भी संयोग बन रहा है।

ऐसे में गणेश संकट नाशक स्त्रोत, गणेश चालीसा का पाठ करने के साथ ही दूब, मोदक, सिंदूर आदि चढ़ाने से भी भगवान की कृपा मिलती है। उन्होंने गणपति का पूजन कैसे करें, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पंडित विनय त्रिपाठी ने बताया, “सर्वप्रथम गणपति को पंचामृत (जल, घी, दही, दूध, शहद) जल या गंगाजल से स्नान करवाना चाहिए। इसके बाद देसी घी और सिंदूर का उनके शरीर पर लेप करना चाहिए। इसके बाद क्रमश: रोली, मौली, अक्षत, इत्र, जनेऊ, अबीर-बुक्का चढ़ाने के साथ पान, सुपाड़ी, लौंग, इलाइची आदि भी चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही गेंदा या गुड़हल की माला के साथ 3, 11 या 21 दूब भी गजानन को चढ़ाना चाहिए।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

इसके बाद घी का दीपक प्रज्वलित कर मोदक, केला, हलवा आदि का भगवान को भोग लगाना चाहिए और संकट नाशक स्त्रोत के साथ-साथ अन्य श्लोक का पाठ करना चाहिए।

नारद पुराण में वर्णित संकष्ट मंत्र का भी पाठ करना चाहिए। जो इस प्रकार है- प्रणम्य शिरसा देवं गौरीपुत्रं विनायकम्। भक्तावासं स्मरेन्नित्यमायुःकामार्थसिद्धये। प्रथमं वक्रतुण्डं च एकदन्तं द्वितीयकम्। तृतीयं कृष्णपिङ्गाक्षं गजवक्त्रं चतुर्थकम्। लम्बोदरं पञ्चमं च षष्ठं विकटमेव च। सप्तमं विघ्नराजं च धूम्रवर्णं तथाष्टमम्। नवमं भालचन्द्रं च दशमं तु विनायकम्। एकादशं गणपतिं द्वादशं तु गजाननम्। द्वादशैतानि नामानि त्रिसन्ध्यं यः पठेन्नरः। न च विघ्नभयं तस्य सर्वसिद्धिकरं प्रभो।

इसके अलावा, पूजा के दौरान गणपते नम: का भी निरंतर पाठ करना चाहिए।

–आईएएनएस

एमटी/केआर

देशबन्धु

Related Posts

मध्य प्रदेश : पचामादादर और कटेझिरिया के जंगलों में चार नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी
राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : पचामादादर और कटेझिरिया के जंगलों में चार नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

June 14, 2025
राष्ट्रीय

विमान हादसे के कई कारण संभव, जांच में जल्द साफ होगी तस्वीर : एसके वर्मा

June 14, 2025
राष्ट्रीय

काशी विश्वनाथ धाम में रील विवाद: तेज प्रताप यादव के वीडियो पर बवाल, जांच के आदेश

June 14, 2025
राष्ट्रीय

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, सपा सरकार आने पर कन्नौज में लगेगी अहिल्याबाई होल्कर की सोने की प्रतिमा

June 14, 2025
राष्ट्रीय

अहमदाबाद विमान हादसा : मृतकों के शव सौंपने की प्रक्रिया शुरू, मुफ्त एंबुलेंस और उड़ान की व्यवस्था

June 14, 2025
राष्ट्रीय

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ जल्द लागू हो : स्वर्ण सिंह चन्नी

June 14, 2025
Next Post
जबलपुर का दमोह नाका चौक बंद, यातायात रूट डायवर्ट

जबलपुर का दमोह नाका चौक बंद, यातायात रूट डायवर्ट, जानिए नया रास्ता और कारण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

[email protected]

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

084415
Total views : 5893009
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In