deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

कांग्रेस आंतरिक कलह से नहीं हो पा रही एकजुट, अस्तित्व का संकट: जोगाराम पटेल

देशबन्धु by देशबन्धु
June 14, 2025
in राष्ट्रीय
0
कांग्रेस आंतरिक कलह से नहीं हो पा रही एकजुट, अस्तित्व का संकट: जोगाराम पटेल
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

जोधपुर, 14 जून (आईएएनएस)। राजस्थान सरकार के संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने शनिवार को जोधपुर सर्किट हाउस में जनसुनवाई के दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा हमला बोला।

READ ALSO

आठ वर्षों में बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे काम किया : मुख्यमंत्री योगी

केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा : यवतमाल के जायसवाल परिवार के तीन सदस्यों की मौत, एकनाथ शिंदे ने जताया दुख

उन्होंने अशोक गहलोत के उस पुराने बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने पायलट को “नाकारा और निकम्मा” कहा था। पटेल ने तंज कसते हुए कहा कि गहलोत ने यह बयान एक बार नहीं, बल्कि तीन बार दोहराया था, लेकिन अब जब वे पार्टी में हाशिए पर हैं, तो दावा करते हैं कि उनके और पायलट के बीच कोई दूरी थी ही नहीं। या तो गहलोत का पहले का बयान गलत था या फिर अब का। व्यक्ति का चरित्र उसकी बात पर कायम रहने से झलकता है। अब सुर्खियों में बने रहने के लिए एक्स पर पोस्ट डालते हैं या बयान देते हैं, लेकिन जनता सब समझती है।

ADVERTISEMENT

जोगाराम पटेल ने विपक्ष की एकजुटता के सवाल पर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि विपक्ष एकजुट हो, लेकिन कांग्रेस का आंतरिक कलह इतना ज्यादा है कि यह संभव नहीं दिखता। कांग्रेस में आत्मीयता से एकजुट होने और दिखावे की एकता में बड़ा फर्क है। हम प्रार्थना करते हैं कि विपक्ष एकजुट हो, लेकिन उनकी आपसी फूट इसे मुश्किल बनाती है।

जोगाराम पटेल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चार से पांच राष्ट्रीय नेता ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की बात रखने के लिए विदेश गए, विदेश में उन्होंने जो तथ्य बताए, उसकी भी कांग्रेस आलोचना कर रही है। कांग्रेस को हमारी भारतीयता को नापने का कोई अधिकार नहीं है। यह पार्टी अब उस रास्ते पर है, जहां उसका अस्तित्व खतरे में है।

ADVERTISEMENT

हाल के उपचुनावों में भाजपा की जीत पर पटेल ने गर्व जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 38 में से 22 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस केवल चार सीटों पर सिमट गई। उन्होंने अपने क्षेत्र धवा की सीट का उदाहरण देते हुए कहा कि यह सीट कभी भाजपा के खाते में नहीं थी, लेकिन इस बार पार्टी ने इसे जीता।

उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के गढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि जहां पिछली बार भाजपा 500 वोटों से पीछे थी, वहां इस बार 450 वोटों से आगे रही। अगर सत्ता विरोधी लहर होती, तो परिणाम उलट होते। कांग्रेस को अब आत्ममंथन की जरूरत है।

ADVERTISEMENT

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से श्री गंगानगर उपचुनाव को बार-बार टालने के आरोपों पर जोगाराम पटेल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है और इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं। हमारी सरकार किसी भी चुनाव को नहीं रोकती। उसमें सरकार का हस्तक्षेप नहीं है। न्यायालय का आदेश हमारे लिए सर्वोपरि है।

–आईएएनएस

एकेएस/केआर

देशबन्धु

Related Posts

आठ वर्षों में बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे काम किया : मुख्यमंत्री योगी
राष्ट्रीय

आठ वर्षों में बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे काम किया : मुख्यमंत्री योगी

June 15, 2025
केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा : यवतमाल के जायसवाल परिवार के तीन सदस्यों की मौत, एकनाथ शिंदे ने जताया दुख
राष्ट्रीय

केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा : यवतमाल के जायसवाल परिवार के तीन सदस्यों की मौत, एकनाथ शिंदे ने जताया दुख

June 15, 2025
पाकिस्तान की प्रवक्ता बन चुकी है कांग्रेस , उसकी ही भाषा बोलती है पार्टी : निशिकांत दुबे
राष्ट्रीय

पाकिस्तान की प्रवक्ता बन चुकी है कांग्रेस , उसकी ही भाषा बोलती है पार्टी : निशिकांत दुबे

June 15, 2025
अहमदाबाद प्लेन क्रैश, विजय रुपाणी की हुई पहचान, अंतिम संस्कार
ताज़ा समाचार

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की हुई पहचान, डीएनए से मिली पुष्टि, राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

June 15, 2025
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

June 15, 2025
मथुरा हादसा, मिट्टी खुदाई के दौरान 6 मकान ढहे, 12 लोग दबे
ताज़ा समाचार

मथुरा में बड़ा हादसा: मिट्टी खुदाई के दौरान 6 मकान ढहे, 12 लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

June 15, 2025
Next Post

अरुण मथेश्वरन की फिल्म के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ले रहे निर्देशक लोकेश कनगराज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

[email protected]

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

084521
Total views : 5893541
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In