deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

स्मृति शेष : भारतीय सिनेमा के स्तंभ एलवी प्रसाद, तीन भाषाओं की बोलती फिल्मों के पहले नायक

देशबन्धु by देशबन्धु
June 21, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा में जब बहुभाषी योगदान, तकनीकी प्रगति और मानवीय संवेदनाओं से भरपूर कहानियों की बात होती है, एलवी प्रसाद का नाम सम्मान से लिया जाता है। वह केवल एक फिल्म निर्माता या निर्देशक ही नहीं थे। वह फिल्म उद्योग के एक सशक्त स्तंभ थे, जिन्होंने तीनों भाषाओं (हिंदी, तमिल और तेलुगु) की पहली बोलती फिल्मों में अभिनय करके इतिहास रचा।

READ ALSO

क्या आप भी एचएलए-बी27 पॉजिटिव हैं? आयुर्वेदिक उपचार ही आएंगे काम

समाज में एकता और सांस्कृतिक जीवंतता की भावना को दर्शाता है दुर्गा पूजा का उत्सव: पीएम मोदी

17 जनवरी 1908 को आंध्र प्रदेश के इलुरु तालुका के एक साधारण किसान परिवार में जन्मे एलवी प्रसाद बचपन से ही रंगमंच और नृत्य की ओर आकर्षित थे। पढ़ाई में मन न लगने के कारण वे जल्दी ही पारंपरिक शिक्षा छोड़कर अपने सपनों के पीछे भागने लगे।

ADVERTISEMENT

कम उम्र में ही उन्होंने मुंबई की ओर रुख किया, जहां उन्हें संघर्षों का सामना करना पड़ा। हालांकि, इन संघर्षों ने ही उन्हें सिनेमा की कला को भीतर तक समझने और सीखने का अवसर दिया।

एलवी प्रसाद का भारतीय सिनेमा में योगदान अनूठा और ऐतिहासिक है। उन्होंने भारत की तीन प्रमुख भाषाओं की पहली बोलती फिल्मों में अभिनय किया। भारत और हिन्दी की पहली बोलती फिल्म ‘आलमआरा’ (1931) में उन्होंने एक छोटी भूमिका निभाई।

इसके अलावा, तमिल भाषा की पहली बोलती फिल्म ‘कालिदास’ और तेलुगु भाषा की पहली बोलती फिल्म ‘भक्त प्रह्लाद’ में भी उन्होंने भूमिका निभाई। यह उपलब्धि न केवल उन्हें भारत में विशिष्ट बनाती है, बल्कि यह दर्शाती है कि वह प्रारंभ से ही सिनेमा की परिवर्तनशील धारा के अग्रदूत थे।

एलवी प्रसाद ने अभिनय से आगे बढ़ते हुए फिल्म निर्देशन और निर्माण में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी फिल्मों में सामाजिक मुद्दों का चित्रण बड़े ही संवेदनशील तरीके से किया जाता था। हिन्दी सिनेमा में उन्होंने ‘शारदा’, ‘छोटी बहन’, ‘बेटी बेटे’, ‘हमराही’, ‘मिलन’, ‘राजा और रंक’, ‘खिलौना’, ‘एक दूजे के लिए’ जैसी फिल्में बनाकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

ADVERTISEMENT

साल 1959 में आई फिल्म ‘छोटी बहन’ भारतीय सिनेमा की वह दुर्लभ कृति थी, जिसने भाई-बहन के रिश्ते को केंद्र में रखा। इस फिल्म का गीत ‘भइया मेरे राखी के बंधन को निभाना’ आज भी रक्षा बंधन पर हर घर में गूंजता है और इस भावनात्मक रिश्ते को अभिव्यक्त करने वाला सबसे लोकप्रिय गीत माना जाता है।

ADVERTISEMENT

उनकी प्रतिभा को न केवल दर्शकों ने सराहा, बल्कि देश ने भी उनका सम्मान किया। 1982 में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया, जो भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान है। इसके अलावा, फिल्म ‘खिलौना’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिया गया।

उनके नाम पर स्थापित एलवी प्रसाद आई इंस्टीट्यूट और प्रसाद आईमैक्स जैसे संस्थान, आज भी उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। जहां एक ओर इन संस्थानों में तकनीकी रूप से उन्नत फिल्म निर्माण और प्रदर्शनी का कार्य होता है, वहीं सामाजिक सरोकारों के लिए कार्यरत आई इंस्टीट्यूट नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में सराहनीय काम कर रहा है।

एलवी प्रसाद की फिल्में सामाजिक सच्चाइयों का आईना भी थीं। उन्होंने कथानक, संवाद और भावनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए एक ऐसी सिनेमाई भाषा विकसित की, जो दर्शक के दिल तक पहुंचती थी। उनकी फिल्मों के संगीत, भावनात्मक गहराई और मानवीय रिश्तों की प्रस्तुति आज भी लोगों को भावुक कर देती है।

एलवी प्रसाद 22 जून 1994 को इस दुनिया को अलविदा कह गए, लेकिन उनकी बनाई फिल्में, उनके संस्थान और उनके योगदान आज भी भारतीय सिनेमा को दिशा दे रहे हैं। वे उन विरले फिल्मकारों में से थे, जिन्होंने तकनीकी नवाचारों के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को बराबरी से स्थान दिया।

–आईएएनएस

पीएसके/एबीएम

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

क्या आप भी एचएलए-बी27 पॉजिटिव हैं? आयुर्वेदिक उपचार ही आएंगे काम

September 30, 2025
ताज़ा समाचार

समाज में एकता और सांस्कृतिक जीवंतता की भावना को दर्शाता है दुर्गा पूजा का उत्सव: पीएम मोदी

September 30, 2025
ताज़ा समाचार

मजरूह सुल्तानपुरी: पहले फिल्मफेयर विजेता गीतकार, जिन्होंने शुरू में ठुकराया था फिल्मी गानों का ऑफर

September 30, 2025
ताज़ा समाचार

देवघर में क्यों नहीं जलता रावण का पुतला? पढ़ें पौराणिक कारण

September 30, 2025
ताज़ा समाचार

पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता देने के लिए कटिबद्ध मोदी सरकार: अमित शाह

September 30, 2025
ताज़ा समाचार

मध्य प्रदेश के मदरसों में हिंदू बच्चों को पढ़ा रहे कुरान, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का नोटिस

September 30, 2025
Next Post

भारत-इंग्लैंड टेस्ट: ओली पोप का शतक, भारत के 471 के जवाब में इंग्लैंड ने 3 विकेट पर बनाए 209 रन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

116343
Total views : 6028492
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In