deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

धर्मेंद्र प्रधान : एक जमीनी कार्यकर्ता से केंद्रीय मंत्री बनने तक का सफर

देशबन्धु by देशबन्धु
June 25, 2025
in राष्ट्रीय
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। भारतीय राजनीति में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो न सिर्फ अपनी कार्यक्षमता से बल्कि अपनी सादगी, संघर्ष और प्रतिबद्धता से भी जनता के दिलों में जगह बना लेते हैं। धर्मेंद्र प्रधान उन्हीं में से एक हैं, जिन्होंने एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और आज केंद्र सरकार के प्रमुख केंद्रीय मंत्रियों में से एक के रूप में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

READ ALSO

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए एनडीए को वोट करेगी बिहार की जनता : गुलाम अली खटाना

जहां भी पाकिस्तानी मिलेंगे, भारत के सामने हारना ही पड़ेगा: सुधीर मुनगंटीवार

धर्मेंद्र प्रधान का जन्म 26 जून 1969 को ओडिशा के तालचेर (जिला- अंगुल) में हुआ था। उनके पिता देवेंद्र प्रधान, खुद भी एक अनुभवी राजनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे हैं, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान ने केवल पारिवारिक विरासत पर निर्भर न रहकर खुद के बलबूते राजनीति में अपनी पहचान बनाई।

ADVERTISEMENT

उन्होंने अपने छात्र जीवन से ही सामाजिक गतिविधियों और सार्वजनिक सेवा में रुचि दिखानी शुरू कर दी थी। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े और युवाओं की समस्याओं को उठाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक युवा कार्यकर्ता के रूप में की थी। वे ओडिशा में भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा के सक्रिय नेता बने। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया और युवाओं को पार्टी से जोड़ा। उनकी संगठनात्मक क्षमताओं को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपनी शुरू की।

वर्ष 2000 में वे ओडिशा विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। इसके बाद, वर्ष 2004 में वे पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए, जब उन्होंने ओडिशा की देवगढ़ सीट से चुनाव जीतकर संसद में प्रवेश किया। इसके बाद पार्टी ने उनके संगठनात्मक कौशल को ध्यान में रखते हुए उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और महासचिव जैसी महत्वपूर्ण भूमिकाएं दीं।

ADVERTISEMENT

धर्मेंद्र प्रधान को 2010 में भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। उन्होंने बिहार, झारखंड और ओडिशा जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में पार्टी के संगठन को पुनर्जीवित करने का कार्य किया। उन्हें रणनीतिकार के रूप में पहचाना गया, खासकर चुनावी अभियानों में उन्होंने अपनी रणनीति दिखाई।

2014 के लोकसभा चुनावों के बाद नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने पर धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री बनाया गया। इस भूमिका में उन्होंने कई ऐतिहासिक पहल की। फिलहाल वह संबलपुर से लोकसभा सांसद हैं।

उन्होंने उज्ज्वला योजना की शुरुआत की, जिसके तहत गरीबी रेखा के नीचे जीवन बसर करने वाली महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान किया जाता है। इस योजना ने उन्हें देश के कोने-कोने में एक जनप्रिय नेता बना दिया। साथ ही, गैस सब्सिडी सुधार, पीएनजी और सीएनजी नेटवर्क का विस्तार, और ऊर्जा क्षेत्र में विदेशी निवेश आकर्षित करने जैसे कई अन्य प्रयासों का भी उन्होंने नेतृत्व किया।

ADVERTISEMENT

बाद में वह कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय और फिर शिक्षा मंत्रालय जैसे अहम विभागों के मंत्री भी बने। वर्तमान में वे शिक्षा मंत्री के रूप में नई शिक्षा नीति (एनईपी 2020) को लागू करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

धर्मेंद्र प्रधान की छवि एक मृदुभाषी, विचारशील और संगठनात्मक रूप से दक्ष नेता की है। वह अक्सर जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ने और संवाद करने में विश्वास रखते हैं। उनकी कार्यशैली में पारदर्शिता और नवाचार की झलक दिखती है।

–आईएएनएस

डीएससी/जीकेटी

देशबन्धु

Related Posts

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए एनडीए को वोट करेगी बिहार की जनता : गुलाम अली खटाना
राष्ट्रीय

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए एनडीए को वोट करेगी बिहार की जनता : गुलाम अली खटाना

September 15, 2025
जहां भी पाकिस्तानी मिलेंगे, भारत के सामने हारना ही पड़ेगा: सुधीर मुनगंटीवार
राष्ट्रीय

जहां भी पाकिस्तानी मिलेंगे, भारत के सामने हारना ही पड़ेगा: सुधीर मुनगंटीवार

September 15, 2025
राजस्थान : नगर निकायों-ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास, डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने दिए सुझाव
राष्ट्रीय

राजस्थान : नगर निकायों-ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास, डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने दिए सुझाव

September 15, 2025
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में बाढ़ से तबाही: सेना का राहत अभियान जारी, 25-30 लोग फंसे

September 15, 2025
राष्ट्रीय

इम्फाल ईस्ट में इरिल नदी का कहर! हजारों घर जलमग्न, लमलाई में फसलें तबाह

September 15, 2025
छत्तीसगढ़ की आर्थिक प्रगति का नया इंजन बनेगा एससीआर : ओपी चौधरी
राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ की आर्थिक प्रगति का नया इंजन बनेगा एससीआर : ओपी चौधरी

September 15, 2025
Next Post

पीएम मोदी ने कैबिनेट के फैसलों को सराहा, बोले- लोगों का जीवन और आसान होगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

101312
Total views : 5980581
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In