जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने बच्चा न होने के दुख में आत्महत्या कर ली है। उसने घर के पड़ोस की छत पर जाकर ये खौफनाक कदम उठाया है।
घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बता दे कि, आत्महत्या से जुड़ा ये हैरान कर देने वाला शहर के पनागर इलाके का है। यहां रहने वाली प्रीति तिवारी की कोई संतान नहीं थी।
जानकारी ये भी है कि, लंबे समय से वो सामाजिक तंज से परेशान थी। यह दर्द बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। घर वाले उसे समझाने का काफी प्रयास करते थे, लेकिन फिर भी वो काफी तनावग्रस्त थी।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को वो अपने पड़ोसी की छत पर पहुंची। यहां आसपास किसी को न पाकर उसने खुद के गले पर ब्लेड मार ली। जिसके बाद लहूलुहान हालत में तड़पने लगी।
परिजन को जबतक उसके बारे में पता चला तबतक वो अधिक खून निकल जाने के कारण बेसुध हो चुकी थी। परिजन उसे घायल अवस्था में मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
भतीजे ने दी जानकारी
मृतका के भतीजे राजकुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, उनके बगल वाली छत उनके अन्य चाचा रोहित दुबे की है। चाची ने उनकी छत पर जाकर खुद के गले पर ब्लेड मारकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि, मृतका जवेरा की रहने वाली थी
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाते हुए मामला दर्ज किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है