deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

मुजफ्फरनगर: पेपर मिल में धमाका, शिफ्ट इंचार्ज की मौत, 4 कर्मचारी झुलसे

देशबन्धु by देशबन्धु
July 6, 2025
in राष्ट्रीय
0
मुजफ्फरनगर: पेपर मिल में धमाका, शिफ्ट इंचार्ज की मौत, 4 कर्मचारी झुलसे
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

मुजफ्फरनगर, 6 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बड़ी घटना हुई है। रविवार को एक कंपनी में काम करते हुए धमाका हो गया, जिसमें एक कर्मचारी की जान चली गई, जबकि अन्य 4 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। घटना थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव तिगरी स्थित वीर बालाजी पेपर मिल में हुई।

READ ALSO

बिहार को गरीबी से निकालने के लिए जातीय समीकरणों से ऊपर उठना होगा: चिराग पासवान

‘पहले बेंगलुरु का सामान यूरोप से होकर पहुंचता था हैदराबाद,’ पीएम ने बताई जीएसटी सुधारों की अहमियत

जानकारी के मुताबिक, वीर बालाजी पेपर मिल में सुबह तड़के विस्फोट हुआ था। तेज धमाके के साथ मशीन का पार्ट बिखर गया। दीवार का एक हिस्सा भी गिर गया। घटना के समय कंपनी का शिफ्ट इंचार्ज अंकित शर्मा यहां मौजूद था, जो चपेट में आ गया। अन्य 4 कर्मचारी भी इस दौरान झुलस गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENT

एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोगों के घर भी हिल गए। इससे गांव के लोगों में भी दहशत फैल गई थी। जानकारी जुटाने पर फैक्ट्री में धमाके के बारे में पता चला। यहां देखा तो सब बिखरा पड़ा था। स्थानीय व्यक्ति के मुताबिक, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि 4 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए थे।

उन्होंने आरोप लगाए कि इस फैक्ट्री का शुरू से ही विरोध किया गया था। इसके कारण यहां प्रदूषण फैल रहा था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हवा के साथ पानी भी दूषित हो चुका है, जिससे लोगों में कैंसर की बीमारी फैल रही है।

फिलहाल स्थानीय लोग मृतक अंकित शर्मा के परिवार के साथ खड़े होकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

मृतक के परिजनों ने कहा कि दूसरा स्टाफ नहीं आने पर रात में अंकित को फैक्ट्री में रोका गया था। हमें सुबह साढ़े 5 बजे हादसे की जानकारी दी गई थी। मृतक अंकित के परिजनों ने सवाल उठाए हैं कि रात 11 बजे से फोन बंद था। सुबह साढ़े 5 बजे सीधे घटना की जानकारी दी गई। इस बीच में क्या कुछ हुआ है, इसका पता लगाया जाना चाहिए।

–आईएएनएस

डीसीएच/केआर

देशबन्धु

Related Posts

बिहार को गरीबी से निकालने के लिए जातीय समीकरणों से ऊपर उठना होगा: चिराग पासवान
राष्ट्रीय

बिहार को गरीबी से निकालने के लिए जातीय समीकरणों से ऊपर उठना होगा: चिराग पासवान

September 21, 2025
‘पहले बेंगलुरु का सामान यूरोप से होकर पहुंचता था हैदराबाद,’ पीएम ने बताई जीएसटी सुधारों की अहमियत
राष्ट्रीय

‘पहले बेंगलुरु का सामान यूरोप से होकर पहुंचता था हैदराबाद,’ पीएम ने बताई जीएसटी सुधारों की अहमियत

September 21, 2025
राष्ट्रीय

पीएम मोदी के खिलाफ बयानबाजी कर असल मुद्दों से भटकाया जा रहा ध्यान : प्रशांत किशोर

September 21, 2025
प्रोजेक्ट विजयक: करगिल में 1,200 करोड़ रुपए की परियोजनाएं सेना को दे रही हैं गति
राष्ट्रीय

प्रोजेक्ट विजयक: करगिल में 1,200 करोड़ रुपए की परियोजनाएं सेना को दे रही हैं गति

September 21, 2025
धार्मिक आयोजन पूरी तरह परंपराओं के अनुसार होने चाहिए: विनोद बंसल
राष्ट्रीय

धार्मिक आयोजन पूरी तरह परंपराओं के अनुसार होने चाहिए: विनोद बंसल

September 21, 2025
मल्टी-डोमेन वारफेयर, ग्रे-जोन स्ट्रेटेजी और समुद्री सुरक्षा पर सैन्य मंथन
राष्ट्रीय

मल्टी-डोमेन वारफेयर, ग्रे-जोन स्ट्रेटेजी और समुद्री सुरक्षा पर सैन्य मंथन

September 21, 2025
Next Post
ICAI CA Result 2025, सीए फाइनल, इंटर और फाउंडेशन के नतीजे

ICAI CA Result 2025: सीए फाइनल, इंटर और फाउंडेशन के नतीजे जारी, वृंदा, दिशा और राजन टॉपर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

111533
Total views : 6001758
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In