deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

हैपी बर्थडे माही : वो भारतीय कप्तान, जिसने पाकिस्तानी राष्ट्रपति तक की नहीं सुनी

देशबन्धु by देशबन्धु
July 6, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। भले ही महेंद्र सिंह धोनी को ‘कैप्टन कूल’ कहा जाता है, लेकिन मैदान पर इस कप्तान के दिमाग में हमेशा कुछ ना कुछ चलता ही रहता है। यह धोनी की चतुरता का ही कमाल रहा कि हार के करीब पहुंचकर भी भारत ने कई मैच अपने नाम किए।

READ ALSO

मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान ब्लास्ट की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

अहमदाबाद में ‘रन फॉर हर’ का आयोजन, महिलाओं ने दिखाया जज्बा

महेंद्र सिंह धोनी भारत को दो विश्व कप खिताब जिताने वाले इकलौते क्रिकेट कप्तान हैं। इसके अलावा, उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में पांच आईपीएल खिताब जिताए हैं।

ADVERTISEMENT

वह महेंद्र सिंह धोनी ही थे, जिनकी कप्तानी में भारत ने लगातार 18 महीनों तक टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाए रखा। उन्होंने किसी भी अन्य कप्तान से अधिक अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में अपने देश की कमान संभाली है।

ADVERTISEMENT

महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2007 से 2018 तक तीनों फॉर्मेट में भारत की ओर से 332 मुकाबलों में कप्तानी की, जिसमें 178 मैच जीते। साल 2019 के अंत में उन्हें आईसीसी की ‘वनडे और टी20 टीम ऑफ द डिकेड’ में शामिल किया गया। वह साल 2024 में ‘आईसीसी हॉल ऑफ फेम’ में शामिल हुए।

महेंद्र सिंह धोनी के खेल और उनके स्टाइल के कायल पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ भी थे। साल 2006 में जब भारतीय टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया, तो उस समय धोनी लंबे बाल रखा करते थे। मैच के बाद अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान परवेज मुशर्रफ ने धोनी से अपने बाल न कटवाने की गुजारिश की थी।

ADVERTISEMENT

परवेज मुशर्रफ ने धोनी से कहा था, “मैंने एक प्लेकार्ड देखा, जिस पर लिखा था- ‘धोनी बाल कटवा लो’। मेरी राय है कि यह बाल अच्छे लगते हैं, इसे मत कटवाना।”

हालांकि, धोनी ने परवेज मुशर्रफ की इस बात को नहीं माना और साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बाल कटवा लिए। इसके बाद उन्होंने फिर कभी दोबारा इतने लंबे बाल नहीं रखे।

धोनी को ‘मिडास टच’ वाला कप्तान भी कहा जाता है। चाहे टी20 विश्व कप-2007 के फाइनल के अंतिम ओवर में जोगिंदर शर्मा को गेंद थमाने की बात हो, या फिर 2011 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह को खुद से ऊपर बल्लेबाजी के लिए भेजना- धोनी को कई मौकों पर किस्मत का साथ मिला है।

दिसंबर 2004 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले धोनी, भारत की ओर से 90 टेस्ट खेले, जिसमें उन्होंने छह शतक और 33 अर्धशतक के साथ 4,876 रन बनाए। वहीं, 350 वनडे मुकाबलों में धोनी के नाम 10,773 रन दर्ज हैं। फैंस श्रीलंका के खिलाफ उनकी नाबाद 183 रन की पारी शायद ही भूल सकें। माही ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 98 टी20 मैच भी खेले, जिसमें 1,617 रन जड़े।

साल 2008 और 2009 में ‘आईसीसी मेंस वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ रह चुके धोनी ‘मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड’ से सम्मानित किए जा चुके हैं। इसके अलावा उन्हें ‘पद्म श्री’ और ‘पद्म भूषण’ पुरस्कार से भी नवाजा गया है। धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

–आईएएनएस

आरएसजी/एएस

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान ब्लास्ट की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

September 14, 2025
ताज़ा समाचार

अहमदाबाद में ‘रन फॉर हर’ का आयोजन, महिलाओं ने दिखाया जज्बा

September 14, 2025
ताज़ा समाचार

बासी रोटी पेट के लिए अमृत, ब्लड शुगर और कब्ज से दिलाता है राहत

September 14, 2025
ताज़ा समाचार

इक्वाडोर : सैनिकों की वेशभूषा में आए हमलावरों ने की गोलीबारी, 7 की मौत

September 14, 2025
ताज़ा समाचार

हिंदी दिवस पर मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने दी शुभकामनाएं, हिंदी को बताया एकता और संस्कृति का प्रतीक

September 14, 2025
ताज़ा समाचार

संडे ऑन साइकिल : बाइचुंग भूटिया ने बढ़ाया जोश, देशवासियों को फिट रहने की सलाह

September 14, 2025
Next Post

'घायल हूं, इसलिए घातक हूं', रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का टीजर जारी, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

099847
Total views : 5977241
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In