deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

जयंती विशेष: ‘जब एक सुर ने अंतरिक्ष को छू लिया’… जानें केसरबाई केरकर की कहानी

देशबन्धु by देशबन्धु
July 12, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। हर युग में कुछ ऐसे गायक होते हैं जिनकी आवाज सिर्फ कानों में ही रस नहीं घोलती, बल्कि सीधे दिल और आत्मा में बस जाती है। इतनी खास होती हैं कि वे धरती से निकलकर सीधे अंतरिक्ष तक पहुंच जाती हैं। ऐसी ही एक महान गायिका थीं भारत की ‘केसरबाई केरकर’, उनके सुरों का जादू सिर्फ हमारे देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में और यहां तक कि अंतरिक्ष तक भी पहुंचा!

READ ALSO

सरकार की योजनाओं से हो रहा है सर्वहारा वर्ग का कल्याण : सांसद प्रतिनिधि

अदाणी समूह द्वारा दायर मानहानि मामले में अभिसार शर्मा और राजू पारुलेकर को गुजरात की अदालत ने जारी किया नोटिस

केसरबाई केरकर का जन्म 13 जुलाई 1892 को गोवा के एक छोटे से गांव केरी में हुआ था। उस समय गोवा पर पुर्तगालियों का शासन था और पूरा भारत अंग्रेजों के अधीन था। बचपन से ही उनके अंदर संगीत के लिए एक अलग ही लगाव था। उन्होंने महज आठ साल की उम्र में संगीत सीखना शुरू कर दिया था। उनके जीवन का सफर काफी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन मेहनत और लगन ने उन्हें भारत की सबसे बड़ी शास्त्रीय गायिकाओं में से एक बना दिया।

ADVERTISEMENT

आठ साल की उम्र में केसरबाई ने कोल्हापुर जाकर संगीत की शिक्षा ली। वहां उन्होंने अब्दुल करीम खान से संगीत की बारीकियां सीखीं। बाद में उन्होंने रामकृष्ण बुवा वाजे और बरकत उल्लाह खान जैसे बड़े गुरुओं से भी प्रशिक्षण लिया। 1921 में वह जयपुर-अतरौली घराने के संस्थापक उस्ताद अल्लादिया खान की शिष्या बनीं, जिनसे उन्होंने 11 साल तक संगीत का प्रशिक्षण लिया। इस घराने की खासियत यह थी कि इसमें गाने की एक खास शैली और गहराई थी, जिसे केसरबाई ने पूरी लगन से सीखा और अपनाया।

केसरबाई की आवाज में एक अलग ही मिठास और ताकत थी। उनकी गायकी इतनी प्रभावशाली थी कि लोग मंत्रमुग्ध होकर सुनते रहते थे। वह बड़ी ही सावधानी से अपने गानों का चुनाव करती थीं और केवल वही गाती थीं जो उनके स्तर के अनुरूप होते थे।

उनका नाम केवल भारत में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोकप्रिय हुआ।

केसरबाई केरकर की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि उनका एक गीत ‘जात कहां हो,’ जो राग भैरवी पर आधारित था, नासा के वॉयजर 1 और वॉयजर 2 अंतरिक्ष यानों के ‘गोल्डन रिकॉर्ड’ में शामिल किया गया। यह रिकॉर्ड 1977 में अंतरिक्ष में भेजा गया था और इसमें पृथ्वी की विभिन्न संस्कृतियों और जीवन के संकेत शामिल थे। केसरबाई की यह रिकॉर्डिंग विश्वभर के संगीतों में खास मानी गई। इस तरह उनकी आवाज पृथ्वी की सीमा पार कर अंतरिक्ष तक पहुंची और उन्हें अंतरिक्ष में गूंजने वाली पहली भारतीय गायिका बनने का गौरव मिला।

ADVERTISEMENT

उनकी प्रतिभा और संगीत में योगदान को भारत सरकार ने भी पहचाना। 1953 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया और 1969 में पद्म भूषण से नवाजा गया। उनके गुरु और महान कवि रवींद्रनाथ टैगोर ने उन्हें ‘सुरश्री’ की उपाधि दी, जिसका शाब्दिक अर्थ है ‘स्वरों पर महारत रखने वाला’।

ADVERTISEMENT

केसरबाई केरकर ने सिर्फ एक महान गायिका के रूप में ही नहीं बल्कि एक मिसाल के रूप में भी भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने महिलाओं के लिए संगीत के क्षेत्र में नए रास्ते खोले। उन्होंने साबित कर दिखाया कि अगर कला में लगन और मेहनत हो तो कोई भी बाधा आपको रोक नहीं सकती।

16 सितंबर 1977 को केसरबाई केरकर का निधन हो गया, लेकिन उनकी आवाज और संगीत की विरासत आज भी जीवित है। उनके नाम पर गोवा में एक स्कूल है और मुंबई विश्वविद्यालय के छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है। साथ ही हर साल उनके सम्मान में संगीत समारोह भी आयोजित होता है।

–आईएएनएस

पीके/केआर

देशबन्धु

Related Posts

सरकार की योजनाओं से हो रहा है सर्वहारा वर्ग का कल्याण : सांसद प्रतिनिधि
ताज़ा समाचार

सरकार की योजनाओं से हो रहा है सर्वहारा वर्ग का कल्याण : सांसद प्रतिनिधि

September 16, 2025
ताज़ा समाचार

अदाणी समूह द्वारा दायर मानहानि मामले में अभिसार शर्मा और राजू पारुलेकर को गुजरात की अदालत ने जारी किया नोटिस

September 16, 2025
ताज़ा समाचार

बीएसएफ ने सांबा में बाढ़ प्रभावितों के लिए लगाया स्वास्थ्य शिविर, 400 ग्रामीणों को मिला फायदा

September 16, 2025
ताज़ा समाचार

भारत-पाकिस्तान मैच समाप्त, मुद्दे को तूल देना गलत : अरुण धूमल

September 16, 2025
ताज़ा समाचार

बीएमडब्ल्यू कार एक्सीडेंट: आरोपी गगनप्रीत के पति को दूसरे अस्पताल में किया गया शिफ्ट

September 16, 2025
ताज़ा समाचार

बिहार में विकास ने पकड़ी रफ्तार, जनता नहीं भूली जंगलराज : रोहन गुप्ता

September 16, 2025
Next Post

राधिका यादव हत्याकांड: आरोपी पिता दीपक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

102002
Total views : 5982422
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In