deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

जयंती विशेष: ‘पीपुल्स जनरल’ थे वीके कृष्ण राव, भारत के दूरदर्शी सैन्य अफसर को देश करता है याद

देशबन्धु by देशबन्धु
July 15, 2025
in राष्ट्रीय
0
जयंती विशेष: ‘पीपुल्स जनरल’ थे वीके कृष्ण राव, भारत के दूरदर्शी सैन्य अफसर को देश करता है याद
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। ‘पीपुल्स जनरल’ के नाम से प्रसिद्ध जनरल वीके कृष्ण राव को एक महान और दूरदर्शी सैन्य अधिकारी के रूप में 16 जुलाई को पूरा देश याद करता है। वीके कृष्ण राव भारत के पूर्व थल सेना प्रमुख थे। उनकी असाधारण सेवाओं के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।

READ ALSO

राहुल-दिग्विजय सत्ता के भूखे, देश में आग लगाना चाहते हैं : रामेश्वर शर्मा

खनिजों ने मानव सभ्यता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

1923 में विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में जन्मे वीके कृष्ण राव न सिर्फ एक साहसी योद्धा थे, बल्कि एक दूरदर्शी रणनीतिकार और निष्ठावान प्रशासक भी थे। उन्होंने अगस्त 1942 में महार रेजिमेंट से सेना में कमीशन प्राप्त किया और द्वितीय विश्व युद्ध के मोर्चों पर बर्मा, उत्तर-पश्चिम सीमांत और बलूचिस्तान में जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने देश के विभाजन से पहले पूर्वी और पश्चिमी पंजाब में भी हिंसाग्रस्त हालात में सेवा दी।

ADVERTISEMENT

1947-48 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में वे जम्मू-कश्मीर में 3 महार बटालियन के कंपनी कमांडर रहे, जिस बटालियन की बाद में उन्होंने कमान संभाली। वे 1949 से 1951 के बीच राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के संस्थापक प्रशिक्षकों में शामिल थे।

बांग्लादेश मुक्ति संग्राम (1971) में जनरल राव ने सिलहट सेक्टर में 8 माउंटेन डिवीजन के जीओसी के रूप में निर्णायक भूमिका निभाई। उनकी रणनीति और लीडरशिप ने भारतीय सेना को ऐतिहासिक विजय दिलाई। यह वही युद्ध था जिसने भारत के सैन्य पराक्रम को वैश्विक मान्यता दिलाई। उस पराक्रम के स्तंभों में जनरल राव का नाम सदा के लिए अमर हो गया।

उन्होंने जून 1981 में भारतीय सेना के 14वें प्रमुख के रूप में पदभार संभाला और 1983 में सेवानिवृत्त हुए। जून 1981 में भारतीय सेना प्रमुख का दायित्व संभालते हुए उन्होंने सेना को आधुनिक सोच, तकनीक और रणनीति से सुसज्जित किया। वे न सिर्फ एक सेनाध्यक्ष थे, बल्कि एक दर्शनशील लीडर थे, जो हर जवान में राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य देखते थे।

सेना से सेवानिवृत्ति के बाद जनरल राव ने नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम और जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील राज्यों के राज्यपाल के रूप में भी सेवा की। जनरल राव 1989-90 में जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे, जब राज्य में आतंकवाद अपने चरम पर था।

ADVERTISEMENT

उनके योगदानों को देखते हुए उन्हें आंध्र विश्वविद्यालय से मानद डी.लिट., श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय से ‘डॉक्टर ऑफ लॉ’ और तेलुगु विश्वविद्यालय से ‘डॉक्टर ऑफ लेटर्स’ की मानद उपाधियां भी प्रदान की गईं।

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

डीसीएच/केआर

देशबन्धु

Related Posts

राहुल-दिग्विजय सत्ता के भूखे, देश में आग लगाना चाहते हैं : रामेश्वर शर्मा
राष्ट्रीय

राहुल-दिग्विजय सत्ता के भूखे, देश में आग लगाना चाहते हैं : रामेश्वर शर्मा

September 26, 2025
खनिजों ने मानव सभ्यता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रीय

खनिजों ने मानव सभ्यता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

September 26, 2025
हम बिहार के लोगों को अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे : दिलीप जायसवाल
राष्ट्रीय

हम बिहार के लोगों को अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे : दिलीप जायसवाल

September 26, 2025
मध्य प्रदेश: धोखाधड़ी मामले में डाकघर के पूर्व कर्मचारी को 5 साल की जेल
राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश: धोखाधड़ी मामले में डाकघर के पूर्व कर्मचारी को 5 साल की जेल

September 26, 2025
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण बुखार से पीड़ित, सीएम नायडू ने की स्वस्थ होने की कामना
राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण बुखार से पीड़ित, सीएम नायडू ने की स्वस्थ होने की कामना

September 26, 2025
नवरात्रि विशेष : ये हैं स्कंदमाता के चमत्कारी मंदिर, जहां दर्शन करने से पूरी होती है हर मनोकामना
राष्ट्रीय

नवरात्रि विशेष : ये हैं स्कंदमाता के चमत्कारी मंदिर, जहां दर्शन करने से पूरी होती है हर मनोकामना

September 26, 2025
Next Post
विवादित कार्टून मामला : कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत, गिरफ्तारी पर रोक

विवादित कार्टून मामला : कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत, गिरफ्तारी पर रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

113845
Total views : 6015516
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In