deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

पीएम मोदी पर देश की जनता का अटूट विश्वास बरकरार: रोहन गुप्ता

देशबन्धु by देशबन्धु
July 25, 2025
in राष्ट्रीय
0
पीएम मोदी पर देश की जनता का अटूट विश्वास बरकरार: रोहन गुप्ता
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

अहमदाबाद, 25 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। वे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पीछे छोड़कर लगातार सबसे लंबे समय तक भारत के प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे व्यक्ति बन गए। इस उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रोहन गुप्ता ने इसे देश की जनता की जीत करार दिया।

READ ALSO

शरतचंद्र चट्टोपाध्याय: साहित्य में यथार्थ की अमर आवाज, कलम के जरिए सामाजिक कुरीतियों पर किया चोट

चंद्रशेखर एस. को उपराष्ट्रपति का निजी सचिव नियुक्त किया गया

रोहन गुप्ता ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह रिकॉर्ड जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है, जिसे पीएम मोदी ने न केवल बरकरार रखा, बल्कि देश को नई ऊंचाइयों पर भी ले गए। यह रिकॉर्ड देश की जनता ने बनाया है और इसका श्रेय भी उन्हें ही जाता है। जनता का पीएम मोदी पर अटूट विश्वास इस बात का सबूत है कि वे जो भी करते हैं, वह देश के हित में होता है।

ADVERTISEMENT

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती साख, जीडीपी में वृद्धि, महंगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण और समग्र सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की। रोहन गुप्ता ने कहा, “चाहे उद्योगपति हों या आम नागरिक, हर कोई देश में आत्मविश्वास और सकारात्मकता का माहौल महसूस कर रहा है। यह विजन 2047 के तहत विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ता कदम है।”

उन्होंने आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहल की सफलता पर भी जोर दिया। रोहन गुप्ता ने कहा, “सौर ऊर्जा, कृषि, रक्षा, या बैंकिंग क्षेत्र में हर क्षेत्र में भारत प्रगति कर रहा है। आज विश्व की नजरें भारत पर हैं और पीएम मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। जनता का यह भरोसा आगे भी कायम रहेगा और पीएम मोदी भारत को ऐसी मिसाल बनाएंगे, जिसे दुनिया अनुकरण करेगी।”

ADVERTISEMENT

इसके साथ ही, रोहन गुप्ता ने हाल ही में भारत और यूके के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की भी सराहना की। उन्होंने इसे भारतीय उद्योगों के लिए नए अवसरों का द्वार बताते हुए कहा, “जिस तरह से इस मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं, उसने देश के उद्योगों के लिए नए अवसर पैदा किए हैं। मेरी समझ से हमारे लगभग 99% निर्यात, जिन पर पहले ब्रिटेन में टैरिफ लगता था, अब लगभग शून्य हो गए हैं। इससे देश के उद्योगों को बहुत उम्मीदें हैं। यह मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की स्थिति को मजबूत करने का एक बड़ा अवसर है।”

उन्होंने आगे कहा कि यह समझौता दोनों देशों के लिए लाभकारी है। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच यूके भारत का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार है। टैरिफ हटने से भारतीय उपभोक्ताओं को भी फायदा होगा और निर्यात से जुड़े उद्योगों, कृषि, और अन्य क्षेत्रों को नई गति मिलेगी।

रोहन गुप्ता ने इसे मोदी सरकार की रणनीति का हिस्सा बताया, जो भारत को वैश्विक मंच पर समान अवसरों के साथ स्थापित करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल पीएम मोदी के नेतृत्व को दर्शाती है, बल्कि भारत की प्रगति और वैश्विक मंच पर बढ़ती साख का भी प्रतीक है। आने वाले वर्षों में भारत और अधिक ऊंचाइयों को छुएगा।

–आईएएनएस

एकेएस/डीएससी

देशबन्धु

Related Posts

शरतचंद्र चट्टोपाध्याय: साहित्य में यथार्थ की अमर आवाज, कलम के जरिए सामाजिक कुरीतियों पर किया चोट
राष्ट्रीय

शरतचंद्र चट्टोपाध्याय: साहित्य में यथार्थ की अमर आवाज, कलम के जरिए सामाजिक कुरीतियों पर किया चोट

September 14, 2025
चंद्रशेखर एस. को उपराष्ट्रपति का निजी सचिव नियुक्त किया गया
राष्ट्रीय

चंद्रशेखर एस. को उपराष्ट्रपति का निजी सचिव नियुक्त किया गया

September 14, 2025
बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्णिया दौरा, स्थानीय लोगों ने जताई खुशी
राष्ट्रीय

बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्णिया दौरा, स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

September 14, 2025
राष्ट्रीय

बिहार: एसआईआर को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

September 14, 2025
महाराष्ट्र: ‘बेटी है तो कल है’ कार्यक्रम का आयोजन, चिराग पासवान और देवेश चंद्र ठाकुर ने की शिरकत
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र: ‘बेटी है तो कल है’ कार्यक्रम का आयोजन, चिराग पासवान और देवेश चंद्र ठाकुर ने की शिरकत

September 14, 2025
मुंबई हवाई अड्डे पर 39 किलोग्राम से अधिक हाइड्रोपोनिक खरपतवार जब्त, तीन गिरफ्तार
राष्ट्रीय

मुंबई हवाई अड्डे पर 39 किलोग्राम से अधिक हाइड्रोपोनिक खरपतवार जब्त, तीन गिरफ्तार

September 14, 2025
Next Post
मुंबई में अगस्त में एक दिन में सबसे ज़्यादा बारिश दर्ज, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार, 9 जिलों में अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

100353
Total views : 5978702
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In