deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

वोटर लिस्ट से फर्जी मतदाताओं को बाहर निकालना चुनाव आयोग का काम : दिलेश्वर कामैत

देशबन्धु by देशबन्धु
July 26, 2025
in राष्ट्रीय
0
वोटर लिस्ट से फर्जी मतदाताओं को बाहर निकालना चुनाव आयोग का काम : दिलेश्वर कामैत
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सांसद दिलेश्वर कामैत ने बिहार में वोटर वेरिफिकेशन के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि फर्जी मतदाताओं को वोटर लिस्ट से बाहर करने का काम चुनाव आयोग करता है। इसमें किसी को शक नहीं होना चाहिए।

READ ALSO

शरतचंद्र चट्टोपाध्याय: साहित्य में यथार्थ की अमर आवाज, कलम के जरिए सामाजिक कुरीतियों पर किया चोट

चंद्रशेखर एस. को उपराष्ट्रपति का निजी सचिव नियुक्त किया गया

शनिवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान जदयू सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग एक निष्पक्ष और संवैधानिक संस्था है। आयोग के पास स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने का अधिकार है। अगर मतदाता सूची में फर्जी नाम हैं, जैसे कि जो भारतीय नागरिक नहीं हैं, जिनकी मृत्यु हो गई है, या जिन्होंने अपना नाम किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित कर लिया है, तो ऐसे नामों को हटाना आयोग का कर्तव्य है। इसी कारण यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है। अब पूरे देश में एसआईआर कराया जाएगा। जो फर्जी मतदाता होंगे, उन्हें हटाया जाएगा। एक वोटर जो दो जगहों पर वोटर लिस्ट में दर्ज है, उसे हटाया जाएगा।

ADVERTISEMENT

जदयू सांसद ने इस बात पर जोर दिया है कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सभी का सहयोग होना चाहिए। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की जनता एकजुट है। एनडीए की सरकार लौटने वाली है। इसीलिए विपक्षी दल बेवजह के आरोप लगा रहे हैं, चुनाव बहिष्कार करने की बात कही जा रही है। बिहार की जनता लालू यादव के कार्यकाल को नहीं भूली है।

ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा कि 20 साल में नीतीश कुमार ने एनडीए के नेतृत्व में बिहार का चहुंमुखी विकास किया है। जनता उनके कार्यकाल से खुश है। नीतीश कुमार बिहार की जनता के लिए कई लाभकारी योजनाएं चला रहे हैं। बुजुर्गों की पेंशन राशि बढ़ाई गई। 11 लाख लोगों को एक साल में नौकरी दी गई। उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए बेहतर काम किया है। लोग आगे बढ़ रहे हैं और उन्हें नीतीश कुमार की सरकार पर विश्वास है। जनता एनडीए को वोट करना चाहती है। इसीलिए विपक्ष घबरा रहा है।

जदयू सांसद ने तर्क दिया कि अगर आप 2005 से पहले की स्थिति देखें, तो लोग घर से बाहर निकलने से भी डरते थे। डर का माहौल था, जबरन वसूली थी, फिरौती के लिए अपहरण होता था। आज बिहार में असली विकास हो रहा है।

चिराग पासवान पर उन्होंने कहा कि एनडीए में सबकुछ ठीक है। वह हमारे साथ हैं, मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

–आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

देशबन्धु

Related Posts

शरतचंद्र चट्टोपाध्याय: साहित्य में यथार्थ की अमर आवाज, कलम के जरिए सामाजिक कुरीतियों पर किया चोट
राष्ट्रीय

शरतचंद्र चट्टोपाध्याय: साहित्य में यथार्थ की अमर आवाज, कलम के जरिए सामाजिक कुरीतियों पर किया चोट

September 14, 2025
चंद्रशेखर एस. को उपराष्ट्रपति का निजी सचिव नियुक्त किया गया
राष्ट्रीय

चंद्रशेखर एस. को उपराष्ट्रपति का निजी सचिव नियुक्त किया गया

September 14, 2025
बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्णिया दौरा, स्थानीय लोगों ने जताई खुशी
राष्ट्रीय

बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्णिया दौरा, स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

September 14, 2025
राष्ट्रीय

बिहार: एसआईआर को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

September 14, 2025
महाराष्ट्र: ‘बेटी है तो कल है’ कार्यक्रम का आयोजन, चिराग पासवान और देवेश चंद्र ठाकुर ने की शिरकत
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र: ‘बेटी है तो कल है’ कार्यक्रम का आयोजन, चिराग पासवान और देवेश चंद्र ठाकुर ने की शिरकत

September 14, 2025
मुंबई हवाई अड्डे पर 39 किलोग्राम से अधिक हाइड्रोपोनिक खरपतवार जब्त, तीन गिरफ्तार
राष्ट्रीय

मुंबई हवाई अड्डे पर 39 किलोग्राम से अधिक हाइड्रोपोनिक खरपतवार जब्त, तीन गिरफ्तार

September 14, 2025
Next Post

पीएम मोदी की तुलना किसी दूसरे राजनेता से नहीं की जा सकती है : अजय आलोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

100319
Total views : 5978571
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In