रामपुर बाघेलान, देशबन्धु। रामपुर बघेलान जनपद पंचायत अध्यक्ष रावेन्द्र सिंह छोटू के अविश्वास के बाद से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पहले जिन महिलाओं ने विरोध किया था उन्ही में से तीन महिलाओं ने जनपद पंचायत सीईओ को शपथ पत्र देकर अध्यक्ष का समर्थन किया है।
मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, 390 करोड़ रुपए की ड्रग्स की खेप बरामद, 8 आरोपी गिरफ्तार
ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले 13जनपद सदस्यों ने जनपद अध्यक्ष के अविश्वास के लिए अपना समर्थन दिया था। इन 13 सदस्यों में 9 महिलाएं शामिल रहीं हैं। सोमवार 28 जुलाई को फिर से रामपुर बाघेलान जनपद पंचायत सदस्य में तीन सदस्यों ने अध्यक्ष के फेवर में शपथ पत्र दिया है। उन सदस्यों में अनीता प्रजापति पति शिवकुमार प्रजापति वार्ड नं. 7, गीता प्रजापति पति उपेंद्र प्रजापति वार्ड 8, सतीश मिश्रा पिता स्वयंबर मिश्रा वार्ड नं.8 हैं। बताया गया है कि इनके द्वारा जनपद पंचायत सीईओ राहुल पांडेय शपथ पत्र दिया गया है।