deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनकी कालजयी रचनाएं प्रेरक

देशबन्धु by देशबन्धु
August 7, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को महान साहित्यकार, कवि, दार्शनिक और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

READ ALSO

कांग्रेस ने पाकिस्तानी बयानबाजी को बढ़ावा दिया : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

भाजपा नेताओं का ममता सरकार पर हमला, कहा- तानाशाही का होगा अंत

रवींद्रनाथ टैगोर, जिन्हें ‘गुरुदेव’ के नाम से जाना जाता है, उन्होंने भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और बांग्लादेश का राष्ट्रगान ‘आमार सोनार बांग्ला’ जैसी कालजयी रचनाओं के माध्यम से विश्व साहित्य और संस्कृति में अमूल्य योगदान दिया।

ADVERTISEMENT

उनकी पुण्यतिथि पर इन नेताओं ने उनके साहित्यिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय योगदान को याद करते हुए अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उनके विचारों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरक बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “महान साहित्यकार, राष्ट्रगान के रचयिता और भारतीय दर्शन के वैश्विक प्रचारक गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक नमन। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी कालजयी रचनाओं ने राष्ट्र को आत्मगौरव, सांस्कृतिक चेतना और स्वाधीनता की भावना से ओतप्रोत कर नया मार्ग प्रशस्त किया। विश्वभारती विश्वविद्यालय की स्थापना कर उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित शिक्षा को सशक्त बनाया और देश को राष्ट्रगान का गौरव प्रदान किया। गुरुदेव के विचार युगों-युगों तक राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते रहेंगे।“

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भारतीय राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ के रचयिता, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित महान साहित्यकार, विचारक एवं दार्शनिक गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। उनकी अद्वितीय साहित्यिक कृतियां और राष्ट्र जागरण में उनका योगदान युगों तक प्रेरणास्रोत बना रहेगा।“

वहीं, सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “साहित्य की बहु-विधाओं के मर्मज्ञ, भारतीय राष्ट्रगान के रचयिता एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित ‘गुरुदेव’ रवींद्रनाथ टैगोर जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अपनी उत्कृष्ट लेखनी के माध्यम से स्वसंस्कृति, परंपरा और राष्ट्रवाद की चेतना का संचार कर उन्होंने जन-जन में स्वतंत्रता का प्रेरणा दीप प्रज्ज्वलित किया। आपका सम्पूर्ण जीवन हमारे लिए पथ प्रदर्शक है।“

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रगान के रचयिता, महान साहित्यकार एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। उनकी लेखनी से झलकते मानवीय मूल्य, एकता का संदेश और सांस्कृतिक विविधता की भावना ‘जन-गण-मन’ में आज भी गूंजती है। गुरुदेव के विचार हमेशा सेवा और समर्पण की राह पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।“

–आईएएनएस

डीकेएम/केआर

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

कांग्रेस ने पाकिस्तानी बयानबाजी को बढ़ावा दिया : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

August 10, 2025
ताज़ा समाचार

भाजपा नेताओं का ममता सरकार पर हमला, कहा- तानाशाही का होगा अंत

August 10, 2025
ताज़ा समाचार

उत्तर प्रदेश में पंजीकृत 115 राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, अब नहीं मिलेगा कोई लाभ

August 10, 2025
ताज़ा समाचार

मुंबई में डेंगू के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि, अब तक दो बच्चों की हुई मौत

August 10, 2025
ताज़ा समाचार

हिम्मत सिंह: डीपीएल खिताब जीतने वाले कप्तान, जिन्होंने घरेलू सर्किट में दिखाया जलवा

August 10, 2025
ताज़ा समाचार

हेमंत सोरेन: विरासत से विजय तक, आदिवासी हितों की मजबूत आवाज

August 10, 2025
Next Post

सावन की चतुर्दशी : शुभ योगों के बीच करें वरलक्ष्मी व्रत, विष्णु प्रिया को ऐसे करें प्रसन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

091618
Total views : 5937987
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In