deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

बिहार विधानसभा चुनाव : बहादुरगंज में एआईएमआईएम बनाम कांग्रेस या फिर नया समीकरण? जानें इतिहास और मुकाबले का हाल

देशबन्धु by देशबन्धु
August 7, 2025
in राष्ट्रीय
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

पटना, 7 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और सभी राजनीतिक दल जमीनी समीकरणों को साधने में जुटे हैं। किशनगंज जिले की बहादुरगंज विधानसभा सीट, जो कि मुस्लिम बहुल क्षेत्र मानी जाती है, इस बार भी राजनीतिक दलों के लिए रणनीतिक दृष्टिकोण से बेहद अहम है। पिछली बार के नतीजों और वर्तमान समीकरणों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि बहादुरगंज में इस बार का मुकाबला सिर्फ सीट जीतने का नहीं, बल्कि सियासी वर्चस्व और जनविश्वास को वापस पाने का भी है।

READ ALSO

महाराष्ट्र में विधायकों को छह महीने का वेतन किसानों को देना चाहिए : विजय वडेट्टीवार

वर्ल्ड फूड इंडिया में 1 लाख करोड़ के एमओयू साइन होंगे: चिराग पासवान

बहादुरगंज विधानसभा सीट पर 1952 से अब तक 16 चुनाव हो चुके हैं और इनमें से 10 बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। यह आंकड़ा स्पष्ट करता है कि इस सीट पर लंबे समय तक कांग्रेस का दबदबा रहा है। खासकर 2005 से 2015 तक कांग्रेस के मोहम्मद तौसीफ आलम ने जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ दिखाई थी। लेकिन, 2020 के विधानसभा चुनाव में इस परंपरा को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने तोड़ दिया।

ADVERTISEMENT

मोहम्मद अंजार नईमी ने 2020 के चुनाव में कांग्रेस को हराकर इस सीट पर एआईएमआईएम का झंडा गाड़ दिया। हालांकि, बाद में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का दामन थाम लिया, जिससे समीकरण फिर बदलते नजर आए। उस चुनाव में एआईएमआईएम, कांग्रेस और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हुआ था।

कांग्रेस के अलावा इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), प्रजा सोशलिस्ट पार्टी (पीएसपी), जनता दल और जनता पार्टी भी एक-एक बार जीत हासिल कर चुकी हैं। इसके अतिरिक्त कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी बहादुरगंज की जनता का भरोसा जीता है। इससे स्पष्ट होता है कि भले ही यहां एकतरफा वर्चस्व लंबे समय तक रहा हो, लेकिन समय-समय पर राजनीतिक परिवर्तन और जनता की पसंद में बदलाव देखने को मिला है।

ADVERTISEMENT

2024 के आंकड़ों के अनुसार, बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र की अनुमानित जनसंख्या 510,164 है, जिनमें 2,59,165 पुरुष और 2,50,999 महिलाएं शामिल हैं। इस सीट पर कुल 3,07,148 मतदाता हैं, जिनमें 1,58,638 पुरुष, 1,48,496 महिला और 14 थर्ड जेंडर हैं। मुस्लिम आबादी का अनुपात अधिक होने के कारण यह सीट धार्मिक और सामाजिक समीकरणों से गहराई से प्रभावित रहती है।

2025 के चुनाव में बहादुरगंज सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने की पूरी संभावना है। एआईएमआईएम से राजद में शामिल हो चुके मोहम्मद अंजार नईमी दोबारा मैदान में उतरते हैं तो यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वे अपने पुराने मतदाताओं का भरोसा बनाए रख पाएंगे या कांग्रेस इस बार बिखरे मुस्लिम वोटों को फिर से एकजुट कर वापसी करेगी।

दूसरी ओर, भाजपा और अन्य दल भी इस सीट पर सांकेतिक उपस्थिति के जरिए अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में हैं।

ADVERTISEMENT

बहादुरगंज की सियासत में धार्मिक समीकरण के साथ-साथ विकास, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय मुद्दे भी अहम हैं।

–आईएएनएस

पीएसके/एबीएम

देशबन्धु

Related Posts

राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में विधायकों को छह महीने का वेतन किसानों को देना चाहिए : विजय वडेट्टीवार

September 25, 2025
वर्ल्ड फूड इंडिया में 1 लाख करोड़ के एमओयू साइन होंगे: चिराग पासवान
राष्ट्रीय

वर्ल्ड फूड इंडिया में 1 लाख करोड़ के एमओयू साइन होंगे: चिराग पासवान

September 25, 2025
दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपी को एफआईआर की कॉपी दें, कोर्ट ने पुलिस को दिए निर्देश
राष्ट्रीय

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपी को एफआईआर की कॉपी दें, कोर्ट ने पुलिस को दिए निर्देश

September 25, 2025
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर दिल्ली में भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, उनके विचारों को किया याद
राष्ट्रीय

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर दिल्ली में भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, उनके विचारों को किया याद

September 25, 2025
राष्ट्रीय

चिप से लेकर शिप तक सब कुछ भारत में बनाना है : प्रधानमंत्री मोदी

September 25, 2025
ताज़ा समाचार

ऑस्ट्रेलिया को भारत का जैविक निर्यात बढ़ा, किसानों को हुआ फायदा

September 25, 2025
Next Post

भारत में डेटा ब्रीच की लागत 22 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची : रिपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

113260
Total views : 6012318
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In