deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

बिहार चुनाव : बेतिया विधानसभा सीट पर टिकीं निगाहें, ऐतिहासिक और राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम

देशबन्धु by देशबन्धु
August 7, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

पटना, 7 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियों ने गति पकड़ ली है। सभी प्रमुख दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं और पश्चिमी चंपारण जिले की बेतिया विधानसभा सीट पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। फिलहाल इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दबदबा है।

READ ALSO

अहमदाबाद में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर के साथ निकाली रैली, मुस्लिम समुदाय ने कहा- यह हमारा हक

डॉक्यूमेंट्री ‘पेइचिंग हॉटलाइन’ की स्क्रीनिंग गतिविधि न्यूयॉर्क में आयोजित

बेतिया विधानसभा क्षेत्र बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में स्थित है और सामान्य श्रेणी की सीट है। यह पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इसमें बेतिया सामुदायिक विकास खंड के साथ-साथ मझौलिया प्रखंड की 18 पंचायतें शामिल हैं। 2024 के प्रोजेक्टेड आंकड़ों के अनुसार बेतिया की कुल जनसंख्या लगभग 4.92 लाख है, जिसमें पुरुषों की संख्या 2,58,925 और महिलाओं की संख्या 2,33,100 है।

ADVERTISEMENT

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार 1 जनवरी 2024 की स्थिति में इस क्षेत्र में कुल 2,90,244 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें 1,53,120 पुरुष और 1,37,119 महिला मतदाता शामिल हैं।

राजनीतिक रूप से बेतिया विधानसभा सीट का इतिहास दिलचस्प रहा है। 1951 में स्थापित इस सीट पर अब तक 18 चुनाव हो चुके हैं। शुरुआती दौर में यह सीट कांग्रेस के कब्जे में रही और 1952 से 1985 के बीच हुए 10 चुनावों में से 9 में पार्टी ने जीत हासिल की। भाजपा ने 1990 में इस सीट पर चुनाव लड़ना शुरू किया और अब तक 6 बार विजयी रही है। पार्टी को सिर्फ 1995 और 2015 में मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी इस सीट से अब तक पांच बार विधायक रह चुकी हैं। उनकी पकड़ यहां खासकर महिला मतदाताओं और संगठित भाजपा कैडर के कारण मजबूत मानी जाती है। कांग्रेस की ओर से गौरी शंकर पांडे ने चार बार और जय नारायण प्रसाद ने दो बार इस सीट पर जीत दर्ज की। हाल के वर्षों में भाजपा का प्रभाव और भी बढ़ा है।

राजनीतिक समीकरणों के साथ-साथ बेतिया का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी इसे एक पहचान देता है। यह शहर न सिर्फ बेतिया राज की ऐतिहासिक रियासत का केंद्र रहा है, बल्कि महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह जैसी ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी भी है।

बेतिया से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित स्थान पर 1937 में ऑल इंडिया गांधी सेवा संघ का वार्षिक सम्मेलन हुआ था, जिसमें महात्मा गांधी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद और जेबी कृपलानी जैसे नेता शामिल हुए थे। महात्मा गांधी की ओर से उस समय स्थापित एक बेसिक स्कूल आज भी संचालित है।

बेतिया में शिव-पार्वती मंदिर के अलावा सरैया के शांत परिवेश में प्राकृतिक झील है, जो इसे सांस्कृतिक व पर्यटन दृष्टि से भी खास बनाते हैं। सरैया मन (पक्षी विहार) पक्षियों की कई प्रजातियों का प्रवास स्थल भी है। झील के किनारे लगे जामुन के पेड़ों से गिरने वाले फल के कारण इसका पानी पाचक माना जाता है। यह स्थान लोगों के लिए पिकनिक स्थल भी बना हुआ है।

बेतिया पूर्व-मध्य रेलवे से जुड़ा है और देश के प्रमुख शहरों से रेल संपर्क सशक्त है। सड़क मार्ग से यह बिहार, उत्तर प्रदेश और नेपाल से जुड़ा है, जबकि निकटतम हवाई अड्डे पटना और गोरखपुर में हैं।

ADVERTISEMENT

इतिहास की दृष्टि से देखें तो मुगल काल के बाद चंपारण क्षेत्र में बेतिया राज का उदय हुआ। शाहजहां के शासनकाल में उज्जैन सिंह और गज सिंह ने इसकी नींव डाली। मुगलों के कमजोर होने पर बेतिया राज महत्वपूर्ण बन गया और शानो-शौकत के लिए अच्छी ख्याति हासिल की। 1763 ईस्वी में यहां के राजा धुरुम सिंह के समय बेतिया राज अंग्रेजों के अधीन काम करने लगा। इसके अंतिम राजा हरेंद्र किशोर सिंह को पुत्र नहीं होने के कारण 1897 में इसका नियंत्रण न्यायिक संरक्षण में चलने लगा, जो अब तक कायम है। हरेंद्र किशोर सिंह की दूसरी रानी जानकी कुंवर के अनुरोध पर 1990 में बेतिया महल की मरम्मत कराई गई। बेतिया राज की शान का प्रतीक महल आज शहर के मध्य में इसके गौरव का प्रतीक बनकर खड़ा है।

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

डीसीएच/एबीएम

देशबन्धु

Related Posts

अहमदाबाद में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर के साथ निकाली रैली, मुस्लिम समुदाय ने कहा- यह हमारा हक
ताज़ा समाचार

अहमदाबाद में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर के साथ निकाली रैली, मुस्लिम समुदाय ने कहा- यह हमारा हक

September 26, 2025
ताज़ा समाचार

डॉक्यूमेंट्री ‘पेइचिंग हॉटलाइन’ की स्क्रीनिंग गतिविधि न्यूयॉर्क में आयोजित

September 26, 2025
ताज़ा समाचार

सीएम योगी के खिलाफ मौलाना के बयान को रोहित पवार ने गलत बताया

September 26, 2025
ताज़ा समाचार

चीनी पीएम ली छ्यांग ने साइप्रस के राष्ट्रपति क्रिस्टोडोलिडेस से भेंट की

September 26, 2025
ताज़ा समाचार

पश्चिम बंगाल: माओवादियों का गढ़ रहे पिराकाटा गांव में सजा दुर्गा पंडाल, ‘राष्ट्र की रक्षा करते वीर सैनिक’ थीम पर आधारित

September 26, 2025
ताज़ा समाचार

जनता का विश्वास एनडीए के साथ, बनेगी दोबारा हमारी सरकार: मोहम्मद जमा खां

September 26, 2025
Next Post
उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारी, 21 अगस्त तक दाखिल होंगे नामांकन

उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारी, 21 अगस्त तक दाखिल होंगे नामांकन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

114001
Total views : 6016066
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In