deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

जापान : होकुरिकु में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मौसम एजेंसी की चेतावनी

देशबन्धु by देशबन्धु
August 7, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

टोक्यो, 7 अगस्त (आईएएनएस)। जापान के होकुरिकु क्षेत्र में गुरुवार को भी मूसलधार बारिश जारी रही। जापान मौसम एजेंसी (जेएमए) ने इस क्षेत्र में भूस्खलन, निचले इलाकों में बाढ़ और नदियों के जलस्तर के बढ़ने की चेतावनी जारी की। खासकर उन क्षेत्रों में सावधानी बरतने को कहा गया है, जो इस साल की शुरुआत में आए भूकंप से अभी तक उबर नहीं पाए हैं।

READ ALSO

कांग्रेस ने पाकिस्तानी बयानबाजी को बढ़ावा दिया : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

भाजपा नेताओं का ममता सरकार पर हमला, कहा- तानाशाही का होगा अंत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, होकुरिकु शिंकानसेन लाइन की बुलेट ट्रेन सेवाएं नागानो और कानेजावा स्टेशनों के बीच पांच घंटे से अधिक समय तक बंद रहीं।

ADVERTISEMENT

वेस्ट जापान रेलवे कंपनी (जेआर वेस्ट) ने इसकी पुष्टि की। बुधवार से इशिकावा प्रीफेक्चर में तेज बारिश शुरू हो गई थी, जिससे ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई।

कानेजावा शहर में गुरुवार सुबह 5 बजे तक तीन घंटे में रिकॉर्ड 148 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश की वजह से कई घरों की नींव के आसपास पानी भर गया और कम से कम 19 स्थानों पर सड़कें जलमग्न हो गईं। स्थानीय प्रशासन ने कुछ प्रीफेक्चरल सड़कों को आंशिक रूप से बंद कर दिया और कानेजावा में राहत केंद्र खोले गए हैं।

मौसम एजेंसी के अनुसार, इशिकावा के कागा क्षेत्र में भारी बारिश वाले बादलों की पट्टी बन गई है। यह वही इलाका है, जिसे नए साल के दिन यानी 1 जनवरी 2024 को आए नोतो प्रायद्वीप भूकंप ने बुरी तरह प्रभावित किया था। उस भूकंप में 600 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। अब फिर से इस इलाके में नुकसान की आशंका को देखते हुए प्रशासन सतर्क है।

जेएमए ने बताया कि जापान सागर के ऊपर एक कम दबाव वाला सिस्टम उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ रहा है, जिसकी वजह से वातावरण अस्थिर हो गया है। शुक्रवार तक यह सिस्टम दक्षिण की ओर खिसकने की संभावना है और शनिवार तक यह जापान के पूर्वी से पश्चिमी इलाकों पर बना रह सकता है।

ADVERTISEMENT

एजेंसी ने चेतावनी दी है कि शुक्रवार तक कई इलाकों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी जारी रह सकती है, क्योंकि गर्म और नम हवा इस कम दबाव वाले सिस्टम की ओर बढ़ रही है। उत्तर से लेकर पश्चिम जापान तक मौसम अस्थिर बना रहेगा।

ADVERTISEMENT

जेएमए के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार सुबह 6 बजे तक के 24 घंटों में तोहोकू क्षेत्र और क्यूशू के उत्तरी हिस्सों में 150 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। वहीं, पहले से ही प्रभावित होकुरिकु क्षेत्र में करीब 120 मिलीमीटर बारिश की संभावना है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी समय जारी हो सकने वाले निकासी आदेशों पर ध्यान दें और संभावित भूस्खलन, अचानक बाढ़ और अन्य अवसंरचनात्मक परेशानियों से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतें।

–आईएएनएस

वीकेयू/एबीएम

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

कांग्रेस ने पाकिस्तानी बयानबाजी को बढ़ावा दिया : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

August 10, 2025
ताज़ा समाचार

भाजपा नेताओं का ममता सरकार पर हमला, कहा- तानाशाही का होगा अंत

August 10, 2025
ताज़ा समाचार

उत्तर प्रदेश में पंजीकृत 115 राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, अब नहीं मिलेगा कोई लाभ

August 10, 2025
ताज़ा समाचार

मुंबई में डेंगू के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि, अब तक दो बच्चों की हुई मौत

August 10, 2025
ताज़ा समाचार

हिम्मत सिंह: डीपीएल खिताब जीतने वाले कप्तान, जिन्होंने घरेलू सर्किट में दिखाया जलवा

August 10, 2025
ताज़ा समाचार

हेमंत सोरेन: विरासत से विजय तक, आदिवासी हितों की मजबूत आवाज

August 10, 2025
Next Post

न्यूजीलैंड बनाम जिम्बाब्वे: मैट हैनरी ने खोला 'पंजा', मेजबान पहली पारी में महज 125 रन पर ढेर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

091629
Total views : 5938117
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In