deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

रक्षाबंधन स्पेशल : मां अलग, खून का रिश्ता नहीं, लेकिन सगे से बढ़कर हैं इंडस्ट्री के ये भाई-बहन

देशबन्धु by देशबन्धु
August 8, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है, जहां प्यार, विश्वास और खट्टा-मीठा नोक-झोंक एक अनमोल बंधन बनाता है। यह रिश्ता न सिर्फ दोस्ती और प्यार का मिश्रण है, बल्कि एक ऐसा बंधन है, जो हर रोल में ढल जाता है। इस रक्षाबंधन के मौके पर हम बात करेंगे बॉलीवुड के उन भाई-बहनों की, जिनकी मां अलग-अलग हैं, लेकिन उनका रिश्ता बहुत गहरा और मजबूत है।

READ ALSO

मनचाहे ईश्वर दर्शन के नाम पर चल रही खुल्ली वसूली

इंग्लैंड के क्रिस वोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया

ये सितारे अपने सौतेले भाई-बहनों पर जान छिड़कते हैं और इनके रिश्तों की मिसालें दी जाती हैं। ये भाई-बहन साबित करते हैं कि प्यार और विश्वास के आगे खून का रिश्ता नहीं, बल्कि दिल का बंधन मायने रखता है। ये लिस्ट छोटी नहीं बल्कि काफी बड़ी है। इस लिस्ट में शाहिद कपूर और सना कपूर, सारा-इब्राहिम, तैमूर और जेह के साथ अन्य सितारों के नाम शामिल हैं।

ADVERTISEMENT

शाहिद कपूर और उनकी सौतेली बहन सना कपूर का रिश्ता बेहद खास है। शाहिद के पिता पंकज कपूर की दूसरी शादी सुप्रिया पाठक से हुई, जिनसे सना का जन्म हुआ। शाहिद और सना के बीच का प्यार और सम्मान किसी सगे भाई-बहन से कम नहीं। दोनों स्क्रीन पर भी एक साथ दिखे और फिल्म का नाम था शानदार। मूवी फ्लॉप रही, लेकिन शाहिद सना के मुरीद हैं और उनके साथ अपने खास पलों को सोशल मीडिया पर अक्सर साझा भी करते हैं।

ADVERTISEMENT

सारा, इब्राहिम, तैमूर और जेह के बीच भी बेहद प्यारे रिश्ते की डोर बंधी है। सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह के बच्चे सारा और इब्राहिम अली खान अपने सौतेले भाई तैमूर और जेह के साथ गजब का बॉन्ड शेयर करते हैं। सैफ की दूसरी पत्नी करीना कपूर से तैमूर और जेह का जन्म हुआ। सारा और इब्राहिम अपने छोटे भाइयों पर जान छिड़कते हैं। सारा अक्सर तैमूर के साथ मस्ती भरे पल शेयर करती हैं और इब्राहिम भी अपने छोटे भाइयों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं।

ADVERTISEMENT

इस लिस्ट में अर्जुन, अंशुला, खुशी और जान्हवी कपूर का भी नाम शामिल है। बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी से अर्जुन और अंशुला का जन्म हुआ, जबकि दूसरी पत्नी श्रीदेवी से खुशी और जान्हवी हुईं। ये चारों भाई-बहन एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। अर्जुन और अंशुला अपनी छोटी बहनों खुशी और जान्हवी का हर कदम पर साथ देते हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन और अंशुला ने खुशी और जान्हवी का और भी ख्याल रखा, जिससे इनका रिश्ता और मजबूत हुआ। ये भाई-बहन अक्सर एक-दूजे को प्रोत्साहित करते नजर आते हैं।

राज बब्बर की पहली पत्नी नादिरा, ने आर्य और जूही को जन्म दिया, जबकि दूसरी पत्नी स्मिता पाटिल से प्रतीक बब्बर का जन्म हुआ। आर्य और जूही अपने सौतेले भाई प्रतीक को बेहद प्यार करते हैं। हाल ही में प्रतीक ने शादी की, जिसमें नादिरा और उनके बच्चे शामिल नहीं थे। चर्चा खूब थी कि दूरियां आ चुकी हैं लेकिन फिर अप्रैल 2025 में जूही ने एक तस्वीर साझा की जिसमें तीनों एक साथ खड़े दिखे।

आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता से इरा और जुनैद का जन्म हुआ, जबकि दूसरी पत्नी किरण राव से आजाद का। इरा और जुनैद अपने छोटे भाई आजाद को बहुत प्यार करते हैं। तीनों भाई-बहन एक-दूसरे के साथ खूब मस्ती करते हैं और उनके बीच का बॉन्ड बहुत प्यारा है। आमिर भी अपने बच्चों के इस रिश्ते को बेहद खास मानते हैं।

–आईएएनएस

एमटी/केआर

देशबन्धु

Related Posts

मनचाहे ईश्वर दर्शन के नाम पर चल रही खुल्ली वसूली
ताज़ा समाचार

मनचाहे ईश्वर दर्शन के नाम पर चल रही खुल्ली वसूली

September 29, 2025
इंग्लैंड के क्रिस वोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया
Sports

इंग्लैंड के क्रिस वोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया

September 29, 2025
ताज़ा समाचार

अगले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग भारत में रोजगार का एक बड़ा सेक्टर बन कर उभरेगा : अश्विनी वैष्णव

September 29, 2025
ताज़ा समाचार

‘हर घर स्वदेशी’ अभियान शुरू, जल्द तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: भूपेंद्र चौधरी

September 29, 2025
ताज़ा समाचार

एशिया कप में भारत की जीत पर हसन चांद ने दी बधाई, पाकिस्तान से क्रिकेट खेलने को लेकर उठाए सवाल

September 29, 2025
ताज़ा समाचार

इम्तियाज अली ने बताया कैसे वह ‘अमर सिंह चमकीला’ बनाने के लिए हुए तैयार

September 29, 2025
Next Post

निर्देशक श्रवण तिवारी की 'होली घोस्ट' सिनेमाघरों में, सुपरनैचुरल थ्रिलर में डर का नया एहसास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

115538
Total views : 6024134
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In