deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन, प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों के साथ किया सफर

देशबन्धु by देशबन्धु
August 10, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बेंगलुरु, 10 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया है। बेंगलुरु मेट्रो चरण-2 परियोजना के तहत आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक येलो लाइन का निर्माण हुआ है, जिसकी लंबाई 19 किलोमीटर से अधिक है। येलो लाइन पर 16 स्टेशन हैं। येलो लाइन खुलने से बेंगलुरु में मेट्रो का परिचालन नेटवर्क 96 किलोमीटर से अधिक हो गया है। येलो लाइन पर लगभग 7160 करोड़ रुपए की लागत आई है।

READ ALSO

नोएडा: फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, छह फायर टेंडर मौके पर मौजूद

बर्ड फ्लू के दृष्टिगत प्राणी उद्यानों में कड़ी निगरानी एवं सतर्कता बरती जाए : सीएम योगी

प्रधानमंत्री मोदी ने येलो लाइन के उद्घाटन के बाद मेट्रो में सफर भी किया है। उन्होंने मेट्रो में सवार छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। उनके साथ, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के अलावा केंद्रीय मनोहर लाल भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से अजनी (नागपुर)-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही, उन्होंने केएसआर बेंगलुरु-बेलगावी और वैष्णोदेवी कटरा-अमृतसर वंदे भारत ट्रेनों का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। वहीं, नागपुर रेलवे स्टेशन पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौजूद थे।

महाराष्ट्र को अजनी (नागपुर) से पुणे के रूप में 12वीं वंदे भारत ट्रेन मिली है। वर्धा से मनमाड़ के बीच वंदे भारत सेवा से अब तक वंचित रहे क्षेत्र को यह पहली वंदे भारत सेवा मिली है। अजनी (नागपुर)-पुणे वंदे भारत सेवा दो तेजी से विकसित हो रहे महानगरों के बीच व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और रोजगार के लिए यात्रा को बड़ा प्रोत्साहन देगी। व्यापारी, छात्र, कर्मचारी और पर्यटक सभी को इसका लाभ होगा।

अजनी (नागपुर)-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस 881 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली देश की सबसे लंबी दूरी की वंदे भारत होगी। यह महाराष्ट्र की 12वीं वंदे भारत है और वर्धा, अकोला, शेगांव-भुसावल, जळगांव, मनमाड़, पुनतांबा-दौंड कॉर्ड लाइन मार्ग को पहली बार कवर करेगी।

ADVERTISEMENT

नागपुर शहर को ‘ऑरेंज सिटी’ के रूप में पहचाना जाता है। इसके अलावा नागपुर ‘हेल्थकेयर सिटी’ के रूप में भी मध्य भारत में प्रसिद्ध है। यह महाराष्ट्र की शीतकालीन राजधानी भी है। नागपुर का भारत रत्न बाबासाहेब आंबेडकर के जीवन से गहरा संबंध है। दीक्षाभूमि में बाबासाहेब ने बौद्ध धर्म स्वीकार किया था और यहां हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। रामटेक का प्राचीन श्रीराम मंदिर और अन्य धार्मिक स्थल यहां स्थित हैं। एम्स जैसी कई नामी चिकित्सा संस्थाएं विदर्भ के मरीजों को सेवा देती हैं। नागपुर को ‘टाइगर कैपिटल ऑफ इंडिया’ भी कहा जाता है, क्योंकि इसके आसपास कई वन्यजीव अभयारण्य हैं।

ADVERTISEMENT

पुणे को महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है, जिसका समृद्ध इतिहास है और यह महान मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ा हुआ है। यहां लाल महल (निवासस्थान), शिवनेरी किला (जन्मस्थान) और अन्य ऐतिहासिक किले हैं। शनिवारवाड़ा, प्रसिद्ध दगडूशेठ गणपति मंदिर, आलंदी और जेजुरी जैसे तीर्थस्थल पुणे की पहचान हैं। पुणे अपनी नामी शैक्षणिक संस्थाओं के लिए भी प्रसिद्ध है।

गाड़ी संख्या 26101 पुणे-अजनी (नागपुर) वंदे भारत एक्सप्रेस 11 अगस्त से सप्ताह में 6 दिन (मंगलवार को छोड़कर) सुबह 06:25 बजे पुणे से रवाना होकर शाम 18:25 बजे अजनी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 26102 अजनी-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस 12 अगस्त से सप्ताह में 6 दिन (सोमवार को छोड़कर) सुबह 09:50 बजे अजनी से रवाना होकर रात 21:50 बजे पुणे पहुंचेगी। इसमें कुल 8 कोच होंगे (1 एग्जीक्यूटिव चेयर कार और 7 चेयर कार कोच)। एक बार में 590 यात्री यात्रा कर सकेंगे।

‘मेक इन इंडिया’ पहल का प्रतीक यह ट्रेन आधुनिक तकनीक और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

–आईएएनएस

डीसीएच/

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

नोएडा: फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, छह फायर टेंडर मौके पर मौजूद

August 13, 2025
ताज़ा समाचार

बर्ड फ्लू के दृष्टिगत प्राणी उद्यानों में कड़ी निगरानी एवं सतर्कता बरती जाए : सीएम योगी

August 13, 2025
ताज़ा समाचार

अनुकंपा की राजनीति करने वालों को अब बिहार स्वीकार नहीं करेगा: विजय सिन्हा

August 13, 2025
ताज़ा समाचार

14 साल की लड़की को वेश्यावृत्ति में धकेला, कई बार बलात्कार का आरोप, महाराष्ट्र पुलिस ने कई आरोपी गिरफ्तार किए

August 13, 2025
ताज़ा समाचार

अमित मालवीय का दावा, भारतीय नागरिक बनने से पहले ही सोनिया गांधी बन गईं थीं वोटर

August 13, 2025
ताज़ा समाचार

उदयनिधि स्टालिन को खूब पसंद आई रजनीकांत की ‘कुली’, कहा- आनंद आ गया

August 13, 2025
Next Post

यूके: लंदन में फिलिस्तीन समर्थकों का प्रदर्शन, पुलिस ने 466 को किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

092210
Total views : 5941139
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In