deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

20 साल बाद भारत ने एएफसी अंडर-20 विमेंस एशियन कप के लिए क्वालीफाई किया

देशबन्धु by देशबन्धु
August 10, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने रविवार को एएफसी अंडर-20 विमेंस एशियन कप 2026 क्वालीफायर में ग्रुप-डी के अपने तीसरे और आखिरी मैच में मेजबान म्यांमार को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया। इसी के साथ भारत ने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए थाईलैंड में होने वाले एएफसी अंडर-20 विमेंस एशियन कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया।

READ ALSO

ओडिशा: सीएम माझी ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा की, सख्त कदम उठाने के दिए निर्देश

महाराष्ट्र: पूर्व विधायक बच्चू कडू को अधिकारी पर हमला करने के मामले में 3 महीने की कैद

पूजा ने यंगून के थुवुन्ना स्टेडियम में खेले गए मैच का एकमात्र गोल 27वें मिनट में दागा, जिससे भारत की जीत सुनिश्चित हुई।

ADVERTISEMENT

भारत और म्यांमार ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत की। दोनों टीमों ने तेज पास के जरिए विपक्षी रक्षा पंक्ति के पीछे अपने खिलाड़ियों तक गेंद पहुंचाने की कोशिश की।

मेजबान टीम नौवें मिनट में बढ़त के करीब पहुंच गई थी, लेकिन भारतीय गोलकीपर मोनालिसा मोइरांगथेम ने सु सु खिन के खतरनाक शॉट को गोल में जाने से रोक दिया।

जैसे-जैसे पहला हाफ आगे बढ़ा, म्यांमार का आक्रमण और खतरनाक दिखा। हालांकि, भारत ने भी कुछ मौकों पर उम्मीदें जगाईं।

पूजा 19वें मिनट में गोल करने के करीब पहुंचीं, लेकिन उनका शॉट पोस्ट से बाहर चला गया। हालांकि, भारत की नंबर-8 खिलाड़ी सही समय पर सही जगह मौजूद थीं, आखिरकार उन्होंने 27वें मिनट टीम को बढ़त दिला दी।

भारत ने साल 2006 में आखिरी बार जूनियर एएफसी महिला एशियन कप खेला था। उस समय यह अंडर-19 आयु वर्ग के लिए आयोजित किया गया था।

ADVERTISEMENT

दिलचस्प बात यह है कि भारतीय सीनियर विमेंस फुटबॉल टीम ने भी पिछले महीने एएफसी महिला एशियन कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया था। इसी के साथ उसने महाद्वीपीय टूर्नामेंट में 23 साल बाद वापसी की।

ADVERTISEMENT

भारत ने ग्रुप-डी के अपने पहले मैच में इंडोनेशिया को गोलरहित ड्रॉ पर रोका था। इसके बाद शुक्रवार को तुर्कमेनिस्तान को 7-0 से हराया। म्यांमार के खिलाफ जीत से भारत के सात अंक हो गए।

दूसरी ओर, म्यांमार के चार अंक हैं। इंडोनेशिया अगर तुर्कमेनिस्तान को हरा भी देती है, तो उसके पास अधिकतम पांच अंक ही होंगे।

कुल 32 टीमें एएफसी अंडर-20 महिला एशियन कप 2026 के क्वालीफायर में शेष 11 स्थानों के लिए संघर्ष कर रही हैं। मेजबान थाईलैंड को स्वचालित रूप से प्रवेश मिल चुका है।

–आईएएनएस

आरएसजी

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

ओडिशा: सीएम माझी ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा की, सख्त कदम उठाने के दिए निर्देश

August 13, 2025
ताज़ा समाचार

महाराष्ट्र: पूर्व विधायक बच्चू कडू को अधिकारी पर हमला करने के मामले में 3 महीने की कैद

August 13, 2025
ताज़ा समाचार

पश्चिम बंगाल में ‘मेरा पड़ोस, मेरा समाधान’ प्रोजेक्ट को मिली बड़ी सफलता: ममता बनर्जी

August 13, 2025
ताज़ा समाचार

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज : शतक के साथ शाई होप ने हासिल कर ली यह उपलब्धि

August 13, 2025
ताज़ा समाचार

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ और जंगली जीव बरामद

August 12, 2025
ताज़ा समाचार

भीकाजी कामा: विदेश में लहराया तिरंगा, गूंजी आजादी की हुंकार

August 12, 2025
Next Post

भाजपा सरकार में जनता परेशान, विपक्ष नजरअंदाज : लाल बिहारी यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

092083
Total views : 5940684
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In