deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

भीकाजी कामा: विदेश में लहराया तिरंगा, गूंजी आजादी की हुंकार

देशबन्धु by देशबन्धु
August 12, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में कई वीरांगनाओं ने अपने साहस और बलिदान से इतिहास के पन्नों को स्वर्णिम बनाया। इनमें भीकाजी कामा का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी स्वतंत्रता की अलख जगाई और भारतीय तिरंगे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर गर्व के साथ फहराया।

READ ALSO

भारत और सिंगापुर के बीच तीसरी मंत्री स्तरीय बैठक, व्यापक रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर

दो वोटर कार्ड मामले में मुजफ्फरपुर महापौर समेत तीन को नोटिस, 16 अगस्त तक मांगा जवाब

भीकाजी कामा का जन्म 24 सितंबर, 1861 को मुंबई के एक समृद्ध पारसी परिवार में हुआ था। उनके पिता, सोराबजी फ्रामजी पटेल, एक प्रसिद्ध व्यापारी थे। धनी परिवार में जन्मी भीकाजी को बचपन से ही शिक्षा और संस्कृति का बेहतर वातावरण मिला। उन्होंने फ्रेंच और अंग्रेजी भाषा में महारत हासिल की, जो आगे चलकर उनके क्रांतिकारी कार्यों में बेहद उपयोगी साबित हुई।

ADVERTISEMENT

उनकी शादी रुस्तम कामा से हुई, जो एक धनी वकील थे, लेकिन वैचारिक मतभेदों के कारण यह रिश्ता ज्यादा सफल नहीं रहा।

भीकाजी का क्रांतिकारी जीवन तब शुरू हुआ, जब वे 1896 में प्लेग महामारी के दौरान पीड़ितों की सेवा में जुट गईं। इस दौरान अंग्रेजी शासन की क्रूरता और भारतीयों के प्रति उनके भेदभाव को देखकर उनका मन विद्रोह से भर उठा। 1905 में वे स्वास्थ्य कारणों से लंदन चली गईं, लेकिन वहां उनकी मुलाकात दादाभाई नौरोजी और श्यामजी कृष्ण वर्मा जैसे क्रांतिकारियों से हुई, जिन्होंने उनकी सोच को और निखारा। श्यामजी के ‘इंडिया हाउस’ में वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ गईं।

भीकाजी कामा का सबसे ऐतिहासिक योगदान 22 अगस्त, 1907 को जर्मनी के स्टटगार्ट में हुआ, जहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन में भारत का तिरंगा झंडा फहराया। इस झंडे में हरा, केसरिया और लाल रंग था।

ADVERTISEMENT

अपने जोशीले भाषण में उन्होंने ब्रिटिश शासन की बर्बरता का खुलासा किया और भारत की आजादी की मांग को विश्व मंच पर रखा। यह वह दौर था जब भारत में स्वतंत्रता संग्राम अभी अपनी प्रारंभिक अवस्था में था और भीकाजी ने विदेशों में इसे एक नई आवाज दी।

वे ‘बंदे मातरम’ नामक पत्रिका की संपादक भी रहीं, जो भारतीय स्वतंत्रता के विचारों को फैलाने का एक सशक्त माध्यम बनी। उनके क्रांतिकारी लेख और भाषण ब्रिटिश सरकार के लिए खतरा बन गए, जिसके कारण उनकी गिरफ्तारी के आदेश जारी हुए। लेकिन भीकाजी ने हार नहीं मानी। वे पेरिस चली गईं और वहां से क्रांतिकारी गतिविधियों को संचालित करती रहीं।

1935 में स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे भारत लौटीं और 13 अगस्त, 1936 को उनका निधन हो गया। भीकाजी कामा ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी, बल्कि महिलाओं को यह दिखाया कि वे भी देश की आजादी के लिए पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर लड़ सकती हैं।

–आईएएनएस

एकेएस/डीएससी

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

भारत और सिंगापुर के बीच तीसरी मंत्री स्तरीय बैठक, व्यापक रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर

August 13, 2025
ताज़ा समाचार

दो वोटर कार्ड मामले में मुजफ्फरपुर महापौर समेत तीन को नोटिस, 16 अगस्त तक मांगा जवाब

August 13, 2025
ताज़ा समाचार

उत्तराखंड में विवाह पंजीकरण शुल्क छूट की समय सीमा अगले साल 26 जनवरी तक बढ़ी

August 13, 2025
ताज़ा समाचार

आवारा कुत्तों के बाद अब कबूतरों पर कार्रवाई, बॉम्बे हाईकोर्ट से दाना डालने पर रोक बरकरार

August 13, 2025
ताज़ा समाचार

यूपी : देवरिया में ‘तिरंगा यात्रा’ में शामिल हुए जिले के सफाई कर्मचारी

August 13, 2025
ताज़ा समाचार

सड़कों से आवारा कुत्तों को हटाने का आदेश स्‍वागतयोग्‍य : राजा इकबाल सिंह

August 13, 2025
Next Post

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ और जंगली जीव बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

092272
Total views : 5941377
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In