deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा, दाम करीब 2,000 रुपए तक बढ़े

देशबन्धु by देशबन्धु
August 13, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। सोना-चांदी की कीमतों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। 24 कैरेट के सोने की कीमत एक बार फिर से एक लाख रुपए के पार चली गई, जबकि चांदी के दाम में 1,900 रुपए से अधिक की तेजी दर्ज की गई।

READ ALSO

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लॉरेंस गैंग के दो मोस्ट वांटेड बदमाश गिरफ्तार

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ 60.4 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमत 427 रुपए बढ़कर 1,00,097 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि बीते मंगलवार को 99,670 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी।

ADVERTISEMENT

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 91,689 रुपए हो गई है, जो कि पहले 91,298 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 75,073 रुपए हो गया है, जो कि पहले 74,753 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

आईबीजेए की ओर से सोने और चांदी की कीमतों को दिन में दो बार सुबह और शाम अपडेट किया जाता है।

ADVERTISEMENT

चांदी की कीमत 1,962 रुपए बढ़कर 1,15,275 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,13,313 रुपए प्रति किलो थी।

वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 3 अक्टूबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.23 प्रतिशत बढ़कर 1,00,390 रुपए और चांदी के 5 सितंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1.29 प्रतिशत बढ़कर 1,15,203 रुपए थी।

ADVERTISEMENT

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है। कॉमैक्स पर सोना करीब 0.24 प्रतिशत बढ़कर 3,406.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.55 प्रतिशत गिरकर 38.58 डॉलर प्रति औंस पर थी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में एनालिस्ट मानव मोदी ने कहा कि डॉलर में गिरावट और अमेरिका में महंगाई के कमजोर आंकड़ों (जिसने सितंबर में ब्याज दर कटौती की संभावना को बढ़ा दिया है) के कारण गोल्ड एक लाख रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है।

वहीं, एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिका में महंगाई दर कम हुई है, जिसने रेट कट की संभावना को बढ़ाया है। कॉमैक्स पर सोना 18 डॉलर बढ़कर 3,365 डॉलर प्रति औंस हो गया है। हालांकि, मजबूत रुपए के कारण सोने की कीमतें एक दायरे में हैं। निकट अवधि में सोना 99,500 रुपए से 1,02,000 रुपए प्रति 10 ग्राम की रेंज में रह सकता है।

–आईएएनएस

एबीएस/

देशबन्धु

Related Posts

पंजाब पुलिस, लॉरेंस गैंग के दो मोस्ट वांटेड बदमाश गिरफ्तार
ताज़ा समाचार

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लॉरेंस गैंग के दो मोस्ट वांटेड बदमाश गिरफ्तार

August 14, 2025
शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा धोखाधड़ी का मामला
ताज़ा समाचार

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ 60.4 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

August 14, 2025
हिमाचल मॉनसून 5 जगह बादल फटे, सड़कें बंद
ताज़ा समाचार

हिमाचल: 5 जगह बादल फटे, 300 से अधिक सड़कें बंद, सेना राहत कार्य में जुटी

August 14, 2025
लिएंडर पेस के पिता वेस पेस का निधन
खेल

खेल जगत ने खोया एक महान खिलाड़ी: लिएंडर पेस के पिता वेस पेस का निधन

August 14, 2025
ताज़ा समाचार

सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, आईटी और फार्मा शेयरों में तेजी

August 14, 2025
ताज़ा समाचार

कोयंबटूर निगम की सेव एनर्जी मुहिम, 122 जगहों पर लगाई गई मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

August 14, 2025
Next Post

उत्तराखंड में विवाह पंजीकरण शुल्क छूट की समय सीमा अगले साल 26 जनवरी तक बढ़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

092870
Total views : 5942851
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In