deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home अर्थजगत

सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट, ट्रंप और पुतिन की बैठक से तय होगा आगे का रुझान

देशबन्धु by देशबन्धु
August 14, 2025
in अर्थजगत
0
सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट, ट्रंप और पुतिन की बैठक से तय होगा आगे का रुझान
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। सोने और चांदी में गुरुवार को सीमित दायरे में कारोबार हुआ। सोने की कीमत एक लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर बनी रही। हालांकि, चांदी का दाम 1.15 लाख रुपए प्रति किलो से नीचे आ गया।

READ ALSO

जेएसडब्ल्यू सीमेंट का शेयर लिस्टिंग के पहले दिन करीब 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद

ट्रंप-पुतिन की बैठक से पहले भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, बैंकिंग स्टॉक्स में रही खरीदारी

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की ओर से शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 24 कैरेट सोने का दाम 74 रुपए कम होकर 1,00,023 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,00,097 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

ADVERTISEMENT

वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत घटकर 91,621 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 75,017 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

जानकारों का कहना है कि 15 अगस्त को अमेरिका-रूस के बीच होने वाली बैठक के नतीजों का निवेशक इंतजार कर रहे हैं। इसके कारण सोने की कीमतें एक सीमित दायरे में है। हालांकि, डॉलर की कमजोरी से इसे सपोर्ट मिल रहा है।

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई। बीते 24 घंटे में चांदी का दाम 342 रुपए कम होकर 1,14,933 रुपए प्रति किलो हो गया है।

ADVERTISEMENT

आईबीजेए की ओर दिन में दो बार हाजिर बाजार की सोने और चांदी की कीमतें जारी की जाती है।

एमसीएक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला कारोबार हुआ। गोल्ड का 03 अक्टूबर, 2025 का कॉन्ट्रैक्ट 0.04 प्रतिशत बढ़कर 1,00,227 रुपए पर था। वहीं, चांदी का 05 सितंबर, 2025 का कॉन्ट्रैक्ट 0.22 प्रतिशत कम होकर 1,14,772 रुपए पर बंद हुआ।

ADVERTISEMENT

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमैक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। सोने की कीमत 0.12 प्रतिशत घटकर 3,404 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 0.61 प्रतिशत गिरकर 38.36 डॉलर प्रति औंस पर है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोना कॉमैक्स पर 3,355 डॉलर प्रति औंस और एमसीएक्स पर 1,00,280 रुपए प्रति 10 ग्राम के साथ एक सीमित दायरे में रहा। रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्ति के लिए 15 अगस्त को रूस-अमेरिका में होने वाली चर्चा काफी अहम होगी।

उन्होंने आगे कहा कि डॉलर में कमजोरी सोने को सपोर्ट कर रही है। जब तक सोना 3,280 डॉलर के ऊपर रहता है इसमें तेजी कायम रहेगी। वहीं, घरेलू स्तर पर सोना 99,000 रुपए से लेकर 1,01,500 रुपए प्रति 10 ग्राम की रेंज में रह सकता है।

–आईएएनएस

एबीएस/

देशबन्धु

Related Posts

जेएसडब्ल्यू सीमेंट का शेयर लिस्टिंग के पहले दिन करीब 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद
अर्थजगत

जेएसडब्ल्यू सीमेंट का शेयर लिस्टिंग के पहले दिन करीब 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद

August 14, 2025
ट्रंप-पुतिन की बैठक से पहले भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, बैंकिंग स्टॉक्स में रही खरीदारी
अर्थजगत

ट्रंप-पुतिन की बैठक से पहले भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, बैंकिंग स्टॉक्स में रही खरीदारी

August 14, 2025
वैश्विक चुनौतियों के बावजूद वस्त्र उद्योग 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात लक्ष्य करेगा हासिल : गिरिराज सिंह
अर्थजगत

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद वस्त्र उद्योग 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात लक्ष्य करेगा हासिल : गिरिराज सिंह

August 14, 2025
अर्थजगत

अमेरिकी फेड के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से बिटकॉइन रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा

August 14, 2025
आरबीआई ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए को-लेंडिंग गाइडलाइंस को संशोधित किया
अर्थजगत

आरबीआई ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए को-लेंडिंग गाइडलाइंस को संशोधित किया

August 13, 2025
अमेरिकी टैरिफ में वृद्धि से भारत की विकास दर पर नहीं होगा कोई असर : एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स
अर्थजगत

अमेरिकी टैरिफ में वृद्धि से भारत की विकास दर पर नहीं होगा कोई असर : एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स

August 13, 2025
Next Post
ग्रुप कैप्टन आरएस सिद्धू और मनीष अरोड़ा समेत 9 सैनिकों को वीर चक्र तो 26 जवानों को मिला वायु सेना पदक

ग्रुप कैप्टन आरएस सिद्धू और मनीष अरोड़ा समेत 9 सैनिकों को वीर चक्र तो 26 जवानों को मिला वायु सेना पदक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

093398
Total views : 5944181
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In