deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही सरकार : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

देशबन्धु by देशबन्धु
August 14, 2025
in राष्ट्रीय
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को राष्ट्र के नाम संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में ऐसे चार मूल्यों का उल्लेख है, जो हमारे लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाए रखने वाले चार स्तंभ हैं। ये मूल्य हैं, न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता। ये हमारी सभ्यता के ऐसे सिद्धांत हैं, जिन्हें हमने स्वाधीनता संग्राम के दौरान पुनः जीवंत बनाया।

READ ALSO

लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहते हैं राहुल गांधी: गौरव वल्लभ

स्वतंत्रता दिवस पर राजनीति नहीं, देशहित में सोचने की जरूरत: अतुल भातखलकर

ADVERTISEMENT

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले वित्त वर्ष में 6.5 प्रतिशत की सकल घरेलू उत्पाद-वृद्धि-दर के साथ भारत, दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाला देश है। वैश्विक अर्थव्यवस्था में व्याप्त समस्याओं के बावजूद, घरेलू मांग में तेजी से वृद्धि हो रही है। मुद्रास्फीति पर नियंत्रण बना हुआ है। निर्यात बढ़ रहा है। सभी प्रमुख संकेतक, अर्थव्यवस्था की मजबूत स्थिति को दर्शा रहे हैं।

ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जो लोग गरीबी रेखा से ऊपर तो आ गए हैं लेकिन मजबूत स्थिति में नहीं हैं, उनको भी ऐसी योजनाओं की सुरक्षा उपलब्ध है ताकि वे फिर से गरीबी रेखा से नीचे न चले जाएं।

राष्ट्रपति ने कहा कि कश्मीर घाटी में रेल-संपर्क का शुभारंभ करना, एक प्रमुख उपलब्धि है। शेष भारत के साथ घाटी का रेल-संपर्क उस क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देगा और नई आर्थिक संभावनाओं के द्वार खोलेगा। कश्मीर में, इंजीनियरिंग की यह असाधारण उपलब्धि हमारे देश के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। सरकार यह मानती है कि जीवन की बुनियादी सुविधाओं पर नागरिकों का हक बनता है। ‘जल जीवन मिशन’ के तहत ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचाने में प्रगति हो रही है।

ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा कि अपनी तरह की विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य-सेवा योजना, ‘आयुष्मान भारत’ के अंतर्गत, विभिन्न कदम उठाए गए हैं। उन प्रयासों के परिणामस्वरूप स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में, हम क्रांतिकारी बदलाव देख रहे हैं। इस योजना के तहत अब तक 55 करोड़ से अधिक लोगों को सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। सरकार ने 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना की सुविधा उपलब्ध करा दी है, चाहे उनकी आय कितनी भी हो।

उन्होंने कहा कि इस डिजिटल युग में यह स्वाभाविक है कि भारत में सबसे अधिक प्रगति, सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में हुई है। लगभग सभी गांवों में 4जी मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध है। शेष कुछ हजार गांवों में भी यह सुविधा शीघ्र ही पहुंचा दी जाएगी। इससे डिजिटल भुगतान तकनीकी को बड़े पैमाने पर अपनाना संभव हो पाया है। डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में भारत, कम समय में ही, विश्व का अग्रणी देश बन गया है। इससे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर को भी बढ़ावा मिला है, तथा लक्षित लाभार्थियों तक कल्याणकारी भुगतान बिना किसी रुकावट और लीकेज के पहुंचना सुनिश्चित हो रहा है। दुनिया में होने वाले कुल डिजिटल लेनदेन में से, आधे से अधिक भारत में होते हैं। सरकार ने देश की एआई क्षमताओं को मजबूत करने के लिए इंडिया एमआई मिशन शुरू किया है। इस मिशन के तहत ऐसे मॉडल विकसित किए जाएंगे, जो भारत की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करेंगे।

–आईएएनएस

डीकेपी/

देशबन्धु

Related Posts

राष्ट्रीय

लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहते हैं राहुल गांधी: गौरव वल्लभ

August 14, 2025
स्वतंत्रता दिवस पर राजनीति नहीं, देशहित में सोचने की जरूरत: अतुल भातखलकर
राष्ट्रीय

स्वतंत्रता दिवस पर राजनीति नहीं, देशहित में सोचने की जरूरत: अतुल भातखलकर

August 14, 2025
मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत हो रही है फर्जी मतदाताओं की पहचान: सांसद मुकेश राजपूत
राष्ट्रीय

मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत हो रही है फर्जी मतदाताओं की पहचान: सांसद मुकेश राजपूत

August 14, 2025
स्वतंत्रता दिवस: प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत पर बयां की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कहानी
राष्ट्रीय

स्वतंत्रता दिवस: प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत पर बयां की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कहानी

August 14, 2025
एक महर्षि ऐसा भी : आजादी के आंदोलन से लेकर योग साधना तक गढ़े प्रतिमान
राष्ट्रीय

एक महर्षि ऐसा भी : आजादी के आंदोलन से लेकर योग साधना तक गढ़े प्रतिमान

August 14, 2025
राष्ट्रीय

स्वतंत्रता दिवस को लेकर नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

August 14, 2025
Next Post

स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय सेना देगी वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

093365
Total views : 5944091
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In