deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन का निधन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने जताया शोक

देशबन्धु by देशबन्धु
August 15, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन का शुक्रवार शाम चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

READ ALSO

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का दिल्ली में निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

आधुनिक चुनौतियों का सामना करने के लिए यूएस भारत के साथ मिलकर काम करेगा : अमेरिकी विदेश मंत्री

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन के निधन से दुखी हूं। उन्होंने राज्यसभा सदस्य और मणिपुर व पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने जन कल्याण के लिए कार्य किया। तमिलनाडु और देश के विकास में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

ADVERTISEMENT

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन के निधन से दुःख हुआ। उन्हें एक समर्पित राष्ट्रवादी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अपना जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने तमिलनाडु में भाजपा का विस्तार करने के लिए कड़ी मेहनत की। तमिल संस्कृति के प्रति भी उनका गहरा लगाव था। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।”

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन के निधन से अत्यंत दुःख हुआ। तमिलनाडु के भाजपा नेता गणेशन ने आपातकाल के दौरान राष्ट्र के लिए बहुमूल्य योगदान दिया। उन्हें पार्टी के विस्तार, विचारधारा के प्रसार और राज्यपाल के रूप में जनता की सेवा के प्रति समर्पण के लिए याद किया जाएगा। मैं उनके निधन पर उनके अनुयायियों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पर लिखा, “नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन के निधन से अत्यंत दुखी हूं। उन्होंने जनता के कल्याण के लिए अथक परिश्रम किया और तमिलनाडु में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण और सेवा को सदैव याद रखा जाएगा। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक संवेदना।”

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा, “नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन के निधन से दुखी हूं। एक समर्पित राष्ट्रवादी नेता के तौर पर उन्होंने अपना जीवन जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और तमिलनाडु में भाजपा को मजबूत करने के लिए समर्पित कर दिया। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना।”

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

1945 में तमिलनाडु के तंजावुर जिले में जन्मे एल गणेशन ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के माध्यम से अपने सामाजिक जीवन की शुरुआत की थी। अपने संगठनात्मक कौशल और पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा के लिए जाने जाने वाले एल गणेशन तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष बने और बाद में राज्यसभा में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। तमिलनाडु में भाजपा का आधार बढ़ाने के लिए वह पार्टी में शामिल हुए, जिसके बाद उन्होंने प्रदेश संगठन महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर पार्टी के लिए काम किया।

–आईएएनएस

एकेएस/एएस

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का दिल्ली में निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

August 16, 2025
ताज़ा समाचार

आधुनिक चुनौतियों का सामना करने के लिए यूएस भारत के साथ मिलकर काम करेगा : अमेरिकी विदेश मंत्री

August 16, 2025
ताज़ा समाचार

नई दिल्ली : जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगी सीएम रेखा गुप्ता

August 16, 2025
ताज़ा समाचार

संजय राउत सिर्फ बकवास करते हैं, लोग उनके बयान को गंभीरता से नहीं लेते : कृपाशंकर सिंह

August 15, 2025
ताज़ा समाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने सिनेमा जगत में 50 साल पूरे करने पर रजनीकांत को दी बधाई

August 15, 2025
ताज़ा समाचार

इस्कॉन मंदिर समेत देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्साह, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

August 15, 2025
Next Post

झांसी की रानी का किरदार निभाकर मुझे एक नया जन्म मिला : कंगना रनौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

093633
Total views : 5945028
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In